मैसूर पाक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैसूर पाक  

केले के पत्ते पर मैसूर पाक का एक टुकड़ा
उद्भव
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र दक्षिण भारत
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री घी, बेसन, चीनी और मेवा

मैसूर पाक (कन्नड़: ಮೈಸೂರು ಪಾಕ್), कर्नाटक का एक मीठा व्यंजन है, जिसे बहुत सारे घी, बेसन, मेवाचीनी से बनाया जाता है। मूल रूप से इसे मसूर (दाल) पाक कहा जाता था और इसे मसूर की दाल से तैयार बेसन से बनाया जाता था। इसके नाम का उद्गम संभवत: इसी मसूर दाल और पाक (किसी खाद्य वस्तु को चीनी की चाशनी में पका पर उस पर चीनी की परत चढ़ाना) से हुआ है।

सन्दर्भ[संपादित करें]