गोमती नदी (उत्तराखण्ड)
दिखावट
- इसी नाम की अन्य नदियों के लिए कृप्या गोमती नदी (बहुविकल्पी) देखें
| गोमती नदी Gomati River | |
|---|---|
|
गागरीगोल के समीप बहती गोमती | |
| स्थान | |
| देश |
|
| राज्य | उत्तराखण्ड |
| मण्डल | कुमाऊँ मण्डल |
| ज़िले | बागेश्वर ज़िला |
| भौतिक लक्षण | |
| नदीशीर्ष | भटकोट |
| • स्थान | बागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड |
| नदीमुख | सरयू नदी (उत्तराखण्ड) |
• स्थान |
बागेश्वर, बागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड |
• निर्देशांक |
29°50′10″N 79°46′23″E / 29.836°N 79.773°E |
| जलसम्भर लक्षण | |
गोमती नदी (Gomati River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के बागेश्वर ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह बैजनाथ नगर से पश्चिमोत्तर में स्थित भटकोट नामक स्थान में उत्पन्न होती है। फिर यह दक्षिण-दक्षिणपूर्व दिशा में बहकर बागेश्वर धाम में सरयू नदी में विलय हो जाती है, जो स्वयं आगे जाकर पंचेश्वर में काली नदी (शारदा नदी) में विलय हो जाती है।[1][2][3][4]
विवरण
[संपादित करें]गोमती घाटी, जिसे बैजनाथ के कत्यूरी राजवंश के नाम पर कत्यूर घाटी भी कहा जाता है, कुमाऊं के प्रमुख कृषि-प्रधान क्षेत्रों में से है। गरुड़ तथा बैजनाथ इस घाटी में स्थित प्रमुख नगर हैं। बैजनाथ मंदिर के पास गोमती नदी में एक बैराज भी स्थित है जिसे गोमती बैराज के नाम से जाना जाता है, यह नदी गरुड़ घाटी से बैजनाथ होती हुई बागेश्वर में सरयू नदी में मिल जाती है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Rawat, Ajay S. (1999). Forest management in Kumaon Himalaya : struggle of the marginalised people (अंग्रेज़ी भाषा में). नई दिल्ली: Indus Pub. Co. p. 19. ISBN 9788173871016. 21 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 अक्तूबर 2017.
- ↑ Negi, S.S. (1993). Kumaun : the land and the people (अंग्रेज़ी भाषा में). नई दिल्ली: Indus Pub. Co. p. 195. ISBN 9788185182896. 18 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 May 2017.
- ↑ Guneratne, Arjun (2010). Culture and the Environment in the Himalaya (अंग्रेज़ी भाषा में). New York: Routledge. p. 134. ISBN 9781135192877. 8 नवंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 May 2017.
- ↑ Gulia, K. S. (2007). Discovering Himalaya : Tourism Of Himalayan Region (2 Vols.) (अंग्रेज़ी भाषा में). दिल्ली: Gyan Publishing House. p. 84. ISBN 9788182054103. 9 नवंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 May 2017.