सामग्री पर जाएँ

कुमाऊँ हिमालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुमाऊँ हिमालय
नन्दा देवी पर्वत चोटी का एक दृश्य.
नन्दा देवी पर्वत चोटी का एक दृश्य.

नन्दा देवी पर्वत चोटी का एक दृश्य.

विवरण
क्षेत्र: भारत
सर्वोच्च शिखर:नन्दा देवी पर्वत, उत्तराखण्ड
सर्वोच्च ऊँचाई:7,816 मी॰ (25,643 फीट)
निर्देशांक:30°32′26″N 79°58′15″E / 30.54056°N 79.97083°E / 30.54056; 79.97083

कुमाऊँ हिमालय, हिमालय पर्वत श्रंखला के चार क्षैतिज विभाजनों में से एक है। सतलुज नदी से काली नदी के बीच फैली लगभग ३२० किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला को ही कुमाऊँ हिमालय कहा जाता है। उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश में स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में नेपाल हिमालय तथा पश्चिम में कश्मीर हिमालय स्थित हैं। कुमाऊँ हिमालय चारों विभाजनों में सबसे छोटा है। यह अपनी झीलों तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

नन्दा देवी, कामेत, त्रिशूल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, दूनागिरी तथा गंगोत्री इत्यादि कुमाऊँ हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाॅं हैं। गंगा, यमुना तथा रामगंगा नदियों का उद्गम कुमांऊँ हिमालय में ही होता है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल तथा सात ताल इत्यादि यहाँ की प्रसिद्ध झीलें हैं। यहाँ कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जिनमें चार धाम, पंच प्रयाग तथा पंच केदार प्रमुख हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  • आर सी तिवारी, भारत का भूगोल, प्रयाग पुस्तक भवन
  • "kumaun Himalayas" [कुमाऊँ हिमालय]. इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 जून 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2017.
  • "Division of the Himalayas: Regional Division of the Himalayas on the Basis of River Valleys" [हिमालय के विभाजन: नदियों के आधार पर हिमालय के प्रादेशिक विभाजन]. yourarticlelibrary.com (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 20 सितंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2017. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)
  • "Divisions Of Himalaya" [हिमालय के विभाजन]. importantindia.com (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2017.