डीडीहाट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डीडीहाट
दिग्तड
{{{type}}}
didihat
शेराकोट से डीडीहाट का दृश्य
शेराकोट से डीडीहाट का दृश्य
डीडीहाट is located in उत्तराखंड
डीडीहाट
डीडीहाट
उत्तराखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 29°48′07″N 80°14′56″E / 29.802°N 80.249°E / 29.802; 80.249निर्देशांक: 29°48′07″N 80°14′56″E / 29.802°N 80.249°E / 29.802; 80.249
देश भारत
प्रान्तउत्तराखण्ड
ज़िलापिथौरागढ़ ज़िला
ऊँचाई1850 मी (6,070 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल6,522
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, कुमाऊँनी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड262551

डीडीहाट (Didihat) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2][3]

विवरण[संपादित करें]

डीडीहाट उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से ५२० किमी (३२० मील) की दूरी पर स्थित है। डीडीहाट नाम दो कुमाउँनी शब्दों, 'डांडी' और 'हाट' से जुड़कर बना है, जिनका अर्थ क्रमशः 'छोटी पहाड़ी' और 'बाजार' होता है। डीडीहाट 'कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा' के मार्ग पर पड़ता है।

इतिहास[संपादित करें]

वर्तमान डीडीहाट नगर ऐतिहासिक सीरा राज्य की राजधानी, सिरकोट के समीप बसा है। डीडीहाट नगर के पश्चिम में स्थित डिगताड़ के पास एक पर्वत चोटी पर सिरकोट किला था, जो सीरा के मल्ल राजाओं की राजधानी हुआ करता था। राजा हरि मल्ल के समय तक यह क्षेत्र नेपाल के डोटी साम्राज्य के अधीन था। बाद में १५८१ ईस्वी में चन्द वंश के शासक रुद्र चंद ने मल्ल राजाओं को पराजित कर इस क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त किया। अभी भी प्राचीन किले और मंदिरों के कुछ अवशेष डीडीहाट में उपस्थित हैं।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

डीडीहाट के जनसँख्या आंकड़े
जनगणना जनसंख्या
१९८१2,044
१९९१3,51471.9%
२००१4,80636.8%
२०११6,52235.7%
source:[4]:681 [5]

२०११ की जनगणना के अनुसार, डीडीहाट नगर पंचायत की जनसंख्या ६,५२२ थी। डीडीहाट में साक्षरता दर ९१.०३% है; ९५.२०% पुरुष और ८६.४४% महिलाऐं साक्षर हैं। नगर का लिंग अनुपात ८८९ महिलाऐं प्रति १००० पुरुष है। डीडीहाट के लगभग सभी निवासी कुमाउँनी मूल के ​हैं। कुल जनसंख्या के लगभग २०.५५% लोग अनुसूचित जातियों से है, और उनकी संख्या १,३४० से अधिक है। इसके अलावा, शहर में ६४९ लोग अनुसूचित जनजातियों के हैं। डीडीहाट 'राजी' जनजाति का मूल स्थान भी है।[6]:424 नगर में लगभग १,४०० लोग झुग्गियों में रहते हैं। २००१ में डीडीहाट की जनसंख्या ४,८०५,[7] और १९९१ में ३,५१४ थी।[8]

डीडीहाट जिला[संपादित करें]

वर्ष १९६२ में पहली बार डीडीहाट को जिला घोषित करने को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया था। १९६२ से १९९२ तक डीडीहाट की जनता संघर्ष करती रही। वर्ष १९९४ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने डीडीहाट जिले को लेकर दीक्षित आयोग का गठन किया। एक साल में आयोग ने अपनी रिपोर्ट में डीडीहाट को जिले के लिए सभी मानक पूरा करते हुए इसके गठन की संस्तुति सरकार से की थी, लेकिन उस समय यह जिला राजनीति की भेंट चढ़ गया।[9]

२००० में उत्तराखंड गठन के साथ ही छोटी प्रशासनिक इकाईयों को बनाने की घोषणा भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा की गई। वर्ष २००० से २००५ तक डीडीहाट की जनता ने जिले की गठन की आस उत्तराखंड सरकारों से लगाए रखी, लेकिन जिला न बनने पर वर्ष २००५ में ३६ दिन का आमरण अनशन डीडीहाट के रामलीला मैदान में किया गया। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने आंदोलन को खत्म करने के लिए शीघ्र ही डीडीहाट को जिला घोषित करने की बात कही, लेकनि जिला घोषित नहीं हो पाया।[9]

१५ अगस्त २०११ को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट, रानीखेत, यमनोत्री, कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की। ८ दिसंबर २०११ को शासनादेश जारी किया गया, लेकिन गजट नोटिफिकेशन न होने के कारण नए जिले अस्तित्व में नहीं आ पाए। हरीश रावत के कार्यकाल में ४ जनवरी २०१७ जिला गठन के लिए एक हजार करोड़ का कार्पस फंड स्थापित किया, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में भी जिले नहीं बने।[9]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Start and end points of National Highways". मूल से 22 September 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 April 2009.
  2. "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995
  3. "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
  4. District Census Handbook Pithoragarh Part-A (PDF). Dehradun: Directorate of Census Operations, Uttarakhand. मूल से 14 नवंबर 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 17 October 2016.
  5. Pradesh, India Director of Census Operations, Uttar; Sinha, Dharmendra Mohan. District Census Handbook: Series 21, Uttar Pradesh (अंग्रेज़ी में).
  6. Verma, Mahendra Mohan. Tribal Development in India: Programmes and Perspectives (अंग्रेज़ी में). Mittal Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788170996606. अभिगमन तिथि 26 October 2016.
  7. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 2004-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01.
  8. "Didihat (Pithoragarh, Uttarakhand, India) - Population Statistics and Location in Maps and Charts". www.citypopulation.de. मूल से 4 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 October 2016.
  9. फिर जगी डीडीहाट जिले की आस Archived 2018-04-14 at the वेबैक मशीन. अमर उजाला. २७ मार्च २०१८