खजरैठा गाँव, परबत्ता (खगड़िया)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खजरैठा
—  गाँव  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य बिहार
ज़िला खगड़िया
आधिकारिक भाषा(एँ) हिन्दी, अंगिका
आधिकारिक जालस्थल: http://khagaria.bih.nic.in/

निर्देशांक: 25°30′N 86°29′E / 25.5°N 86.48°E / 25.5; 86.48


खजरैठा परबत्ता, खगड़िया, बिहार स्थित एक गाँव है।

भूगोल[संपादित करें]

खजरैठा गाँव बिहार राज्य के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड का एक गाँव है। यह मुंगेर डिवीजन का हिस्सा है। यह जिला मुख्यालय खगड़िया से पूर्व की ओर 41 किमी दूर स्थित है। यह परबत्ता प्रखंड मुख्यालय से उत्तर की ओर 10 किमी की दुरी पर स्थित है। खजरैठा गाँव के उत्तर में मथुरापुर , दक्षिण में सुमेरी टोला और पश्चिम में N.H 31 नारायणपुर अगुवानी रोड है , जबकि खजरैठा गाँव के पूरब से गंगा नदी बहती है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार इस गाँव की आबादी 5142 है , जिसमे पुरुष आबादी 2720 और महिला आबादी 2422 है।

यातायात[संपादित करें]

यह गाँव बरौनी-कटिहार रेलवे लाइन से सिर्फ 5 किमी की दुरी पर स्थित है।सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन भरतखंड हाल्ट है, पर ज्यादातर लोग नारायणपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं क्योकिं यह यहाँ से अच्छे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।[उद्धरण चाहिए]


यह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से 5 किमी की दुरी पर है जो कि इस गाँव से अच्छे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।[उद्धरण चाहिए]

आदर्श स्थल[संपादित करें]

शिक्षा[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार इस गाँव का साक्षरता दर 69.97% है, जिसमे पुरुष साक्षरता दर 77.94% और महिला साक्षरता दर 61.67% है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]