जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)
जम्मू और कश्मीर
جۆم تہٕ کٔشیٖر Jammu and Kashmir | |
|---|---|
| केन्द्र-शासित प्रदेश | |
जम्मू और कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश को दिखाया गया है। | |
| देश | |
| केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित | 31 अक्टूबर 2019 |
| राजधानी | श्रीनगर (मई–अक्टूबर) जम्मू (नवम्बर-अप्रैल)[1] |
| ज़िले | 20 |
| शासन | |
| • सभा | जम्मू और कश्मीर सरकार |
| • उपराज्यपाल | मनोज सिन्हा |
| • मुख्यमंत्री | उमर अब्दुल्ला |
| • विधायिका | एकसदनीय (114 seats)[2] |
| • संसदीय क्षेत्र | राज्यसभा (४) लोकसभा (५) |
| • उच्च न्यायालय | जम्मू- कश्मीर और लद्दाख़ उच्च न्यायालय |
| क्षेत्रफल[a] | |
| • कुल | 42,241 kमी2 (16,309 वर्ग मील) |
| अधिकतम उच्चता[3] (नुन शिखर) | 7,135 मी॰ (23,409 फीट) |
| निम्नतम उच्चता (चनाब नदी) | 247 मी॰ (810 फीट) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 1,22,67,013 |
| • घनत्व | 290.41/किमी2 (752.15/मील2) |
| समय मण्डल | IST (यूटीसी+05:30) |
| ISO 3166 कोड | IN-JK |
| वाहन पंजीकरण | JK |
| आधिकारिक भाषाएँ | कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी |
| वेबसाइट | https://www.jk.gov.in |
जम्मू और कश्मीर (कश्मीरी: جۆم تہٕ کٔشیٖر, अंग्रेज़ी: Jammu and Kashmir) भारत का एक केन्द्र-शासित प्रदेश है। यह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, और कश्मीर के बड़े क्षेत्र का भाग है, जो 1947 से भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवाद का विषय रहा है।[4][5] नियंत्रण रेखा क्रमशः जम्मू और कश्मीर को पश्चिम और उत्तर में पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान के पाकिस्तान प्रशासित क्षेत्रों से अलग करती है। यह भारतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तर में और भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ के पश्चिम में स्थित है।
जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में पुनर्गठन के प्रावधान जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के भीतर निहित थे, जिसे अगस्त 2019 में भारत की संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था। विधेयक का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में फिर से गठित करना था: जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख़। पुनर्गठन 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी हो गया है।[6]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ डेस्क, द हिन्दू (8 मई 2017). "जम्मू कश्मीर". द हिन्दू (Indian English भाषा में). 10 नवम्बर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 फ़रवरी 2019.
- ↑ शस्वती दास. "Jammu and Kashmir transitions from a state into 2 federal units". livemint.com. लाइव मिंट. अभिगमन तिथि: 17 अगस्त 2020.
Jammu and Kashmir will also have its own legislative assembly, under which, according to the Act, the number of seats will go up to 114 from 87 currently, following a delimitation exercise.
- ↑ "Saser Kangri - AAC Publications - Search The American Alpine Journal and Accidents". Publications.americanalpineclub.org. 14 फ़रवरी 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 फ़रवरी 2019.
- ↑ Akhtar, Rais; Kirk, William, Jammu and Kashmir, State, India, Encyclopaedia Britannica, 20 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित, अभिगमन तिथि: 7 August 2019 (subscription required)
- ↑ Jan·Osma鈔czyk, Edmund; Osmańczyk, Edmund Jan (2003), Encyclopedia of the United Nations and International Agreements: G to M, Taylor & Francis, pp. 1191–, ISBN 978-0-415-93922-5
- ↑ गृह मंत्रालय (9 अगस्त 2019), "In exercise of the powers conferred by clause a of section 2 of the Jammu and Kashmir Reorganisation Act." (PDF), भारत का राजपत्र, मूल से (PDF) से 9 अगस्त 2019 को पुरालेखित।, अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2019
- ↑ पाक अधिकृत जम्मू और कश्मीर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवादित क्षेत्र है। जम्मू और कश्मीर का 42,241 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल भारतीय नियंत्रण में है और 13297 वर्ग किलोमिटर क्षेत्र पाकिस्तान के अवैध कब्जे में गुलाम जम्मू-कश्मीर के रूप में है जिसपर भारत अपना दावा करता है।
<ref> टैग्स हैं मगर कोई संबंधित <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला।