सामग्री पर जाएँ

नुन कुन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नुन कुन
Nun Kun
दूर से नुन और कुन
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,135 मी॰ (23,409 फीट) [1]
उदग्रता2,404 मी॰ (7,887 फीट) [1]
सूचीयनचरम
उच्चतम बिन्दु के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र
निर्देशांक33°58′48″N 76°01′18″E / 33.98000°N 76.02167°E / 33.98000; 76.02167निर्देशांक: 33°58′48″N 76°01′18″E / 33.98000°N 76.02167°E / 33.98000; 76.02167[1]
भूगोल
नुन कुन is located in लद्दाख़
नुन कुन
नुन कुन
लद्दाख़ में स्थिति
स्थानलद्दाख़, भारत
मातृ श्रेणीहिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण1953 में पियेर वित्तोज़ और क्लाउड कोगन
सरलतम मार्गपश्चिमी ढलान से हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई

नुन कुन (Nun Kun) भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश में खड़ा एक पर्वतीय पुंजक (मैसिफ) है। इस पुंजक के दो शिखर हैं - 7,135 मीटर (23,409 फुट) ऊँचा नुन पर्वत और उसके ठीक उत्तर में 7,077 मीटर (23,218 फुट) ऊँचा कुन पर्वत। दोनों शिखरों के बीच 4 किमी लम्बा एक हिम से ढका हुआ पठार है। यह पुंजक करगिल ज़िले की सुरु घाटी के समीप है और पास ही जम्मू और कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा पड़ती है। नुन कुन श्रीनगर से 250 किमी पूर्व में है। नुन कुन पुंजक के उत्तर में सुरु घाटी और ज़ंस्कार पर्वतमाला है। पूर्व में सुरु घाटी और 4400 मीटर ऊँचा पेन्सी ला (दर्रा) है, जो इसे ज़ंस्कार घाटी से अलग करता है। दक्षिण में किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य और क्रश नाई नदी है। दक्षिणपश्चिम और दक्षिण में हिमानियों (ग्लेशियर), पर्वतों और नदियों का जमघट्टा है जिनके पार कश्मीर घाटी, किश्तवार और डोडा स्थित हैं।[2][3]

नुन कुन के समीप शिखर समूह की एक तीसरी चोटी भी है, 6,930 मीटर (22,736 फुट) ऊँचा पिनेकल पर्वत[4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "High Asia I: The Karakoram, Pakistan Himalaya and India Himalaya (north of Nepal)". Peaklist.org. Archived from the original on 24 सितंबर 2015. Retrieved 2014-05-28.
  2. Pierre Vittoz, Ascent of the Nun, in The Mountain World: 1954 (Marcel Kurz, ed.), George Allen & Unwin, Ltd., London, 1954.
  3. Petr Rybář, Čelenka Matky Země, Hradec Králové: 1980
  4. Abbey, Brigadier Ashok (2018). "Nun- Mountain King of the Suru Valley". The Himalayan Journal. 73: 88–99.