सामग्री पर जाएँ

पूर्णिया जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पूर्णिया ज़िला
Purnia district
मानचित्र जिसमें पूर्णिया ज़िलाPurnia district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :पूर्णिया
क्षेत्रफल :3,229 किमी²
जनसंख्या(2011):
  घनत्व :
32,64,619
 1,000/किमी²
उपविभागों के नाम:विधानसभा सीटें
उपविभागों की संख्या:6
मुख्य भाषा(एँ):हिन्दी, मैथिली

पूर्णिया ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय पूर्णिया है।[1][2]

ज़िले के उत्तर में अररिया तथा किशनगंज जिला, पूर्व में पश्चिम बंगाल का दिनाजपुर, पश्चिम में मधेपुरा जिला, दक्षिण में भागलपुर तथा कटिहार जिला सीमा बनाती है। उत्तर की ओर धरातल पथरीला तथा पूर्व की ओर नदियों एवं प्राकृतिक स्रोतों से बने कभी न सूखनेवाले दलदल एवं पश्चिम की ओर रेतीले घास के मैदान मिलते हैं। गंगा के अलावा कोसी, महानंदा तथा पनार नदियाँ बहती हैं। पूर्व की ओर कहीं-कहीं उत्तम जलोढ़ मिट्टी मिलती है। वर्षा शीघ्र प्रारंभ होती तथा जोरों के साथ होती है। वार्षिक वर्षा का औसत ७१ इंच रहता है। कृषि में धान के अतिरिक्त दालें, तिलहन और तंबाकू भी पैदा हाता है। पशु छोटे तथा कमजोर होते हैं। उद्योगों में मोटे रंगीन कपड़े, बैलगाड़ियों के पहिए, चटाइयाँ तथा जूट के सामान बनाए जाते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Sinha, Udai Prakash; Kumar, Swargesh (2012). Bihar Tourism: Retrospect and Prospect (अंग्रेज़ी भाषा में). Concept Publishing Company. ISBN 978-81-8069-799-9. मूल से से 2017-01-18 को पुरालेखित।.
  2. Singh, G. P. (1993). Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar (अंग्रेज़ी भाषा में). Mittal Publications. ISBN 978-81-7099-381-0.