सामग्री पर जाएँ

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
XXXवें ओलंपियाड खेल
मेज़बान शहरलंदन, ग्रेट ब्रिटेन
सिद्धांतInspire a Generation
(एक पीढ़ी को प्रेरित करो)
प्रतिभागी राष्ट्र204+1[1]
प्रतिभागी खिलाड़ी10,500 (अनुमानित)
ग्रीष्मकालीन
शीतकालीन

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) यूनाइटेड किंगडम के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं।[2] लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा।[3] इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी।[4][5]

खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई।[6] इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है।[7] खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है।

मेज़बान नगर का चयन

[संपादित करें]

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए बोली प्रस्तुत करने की समय सीमा 15 जुलाई 2003 तक नौ शहरों ने मेज़बानी के लिए अपनी बोली प्रस्तुत की थी। यह नगर थे: हवाना, इस्तान्बुल, लिपजिग, लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क, पेरिस और रियो डि जेनेरो[8]

18 मई 2004 को अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने तकनीकी मूल्यांकन के परिणामों के पश्चात शहरों की संख्या पाँच तक कर दी: लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क नगर और पेरिस।[9]

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बोली प्रक्रिया के परिणाम
नगर एनओसी 1 दौर 2 दौर 3 दौर 4 दौर
लन्दन यूनाइटेड किंगडम22273954
पेरिस फ़्रान्स21253350
मैड्रिड स्पेन203231
न्यूयॉर्क नगर संयुक्त राज्य अमेरिका1916
मास्को रूस15

लोगो और ग्राफ़िक

[संपादित करें]

लन्दन ओलम्पिक ले लिए दो लोगो तैयार किए गए थे: एक जो बोली प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त हुआ था और किनो डिज़ाइन द्वारा तैयार किया गया था और दूसरा जो इन खलों के लिए ब्राण्ड के रूप में तैयार किया गया था। पहला वाला लोगो नीली, पीली, काली, हरी और लाल पट्टियों से वक्रित रिबन था जिसपर "LONDON 2012" लिखा हुआ था और रिबन की धारियाँ लन्दन की टॅम्ज़ नदी सी प्रतीत हो रही थी। दूसरा वाला लोगो वोल्फ़ ओलिन्स द्वारा निर्मित था और 4 जून 2012 को अनावृत किया गया था और जिसका मूल्य चार लाख पाउण्ड था[10]। नया लोगो 2012 की संख्या का प्रतिनिधित्व करता है और् ओलम्पिक छल्ले शून्य के भीतर समाहित हैं[11]

पैरालम्पिक लोगो (सबसे बाएँ) और भिन्न रंगो के संयोजन वाले आधिकारिक वोल्फ़ ओलिन्स द्वारा निर्मित लोगो।

यह पहला ओलम्पिक है जिसमें एक ही मूलभूत लोगो ओलम्पिक और पैरालम्पिक दोनों के लिए प्रयुक्त हुआ है[12]

ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए कुल लगभग 4,700 पदक रॉयल मिण्ट द्वारा निर्मित किए गए हैं। इन्हें डेविड वॉट्किन्स (ओलम्पिक के लिए) और लिन चियुंग (पैरालम्पिक के लिए) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक पदक 375-400 ग्राम तक भारी है, इनका व्यास 85 मिमी है और मोटाई 7 मिमी है और सम्बन्धित खेल रिम पर उत्कीर्ण है।

खेल समारोह

[संपादित करें]

उद्घाटन समारोह

[संपादित करें]

इन खेलों का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात्रि नौ बजे आरम्भ हुआ था (भारत में 28 जुलाई 2012 को रात 1:30 बजे)[13] और इन खेलों को "द आयल्स ऑफ़ वण्डर" कहा गया। ऑस्कर-विजेता निर्देशक डैनी बोयल उद्घाटन समारोह के कलात्मक निर्देशक और संगीत निर्देशक इलैक्ट्रॉनिक म्यूज़िक डुओ अण्डारवर्ल्ड के रिक स्मिथ और कार्ल हाइड थे।

इन खेलों का शुभारम्भ महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिन्स फ़िलिप द्वारा किया गया।

सीक्रॅट एजण्ट जेम्स बॉण्ड के रूप में डैनियल क्रैग और महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा अभिनीत एक लघु चलचित्र को समारोह की टॅलिविज़न कवरेज के दौरान दिखाया किया गया था। सर पॉल मॅक्कार्ट्नी ने समारोह के अन्त में "हे जूड (Hey Jude)" नामक गाना प्रदर्शित किया।

समापन समारोह

[संपादित करें]

इन खेलों का समापन समारोह 12 अगस्त 2012 को किया जाएगा जिसमें लन्दन के महापौर बोरिस जॉन्सन, वर्ष 2016 के ओलम्पिक खेलों के मेज़बान रियो डि जेनेरो के महापौर को ओलम्पिक ध्वज का हस्तान्तरण करेंगे।

प्रतिभागी राष्ट्र

[संपादित करें]
टीम संख्या
██ 300+ ██ 100+ ██ 30+ ██ 10+ ██ 4+ ██ 1+

इन खेलों में 204 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों द्वारा भाग लिए जाने की सम्भावना है। इसके अतिरिक नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी वैयक्तिक रूप से ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेंगे। ये समितियाँ निम्नलिखित हैं (कोष्टक में उस देश से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या):

      मेज़बान देश

 अंगोला (ANG, 34) गिनी-बिसाऊ (GBS, 4) पेरू (PER, 16) युगाण्डा (UGA, 16)
 अज़रबैजान (AZE, 53) गुआम (GUM, 8) पोलैण्ड (POL, 217) यूक्रेन (UKR, 238)
 अण्टीगुआ और बारबूडा (ANT, 5) गुयाना (GUY, 6) प्युर्तो रिको (PUR, 24) यूनान (GRE, 105)
 अण्डोरा (AND, 6) गैबॉन (GAB, 24) फ़िजी (FIJ, 9) रवाण्डा (RWA, 7)
 अफ़्गानिस्तान (AFG, 6) ग्रेनेडा (GRN, 10) फ़िनलैण्ड (FIN, 56) रूस (RUS, 436)
 अमेरिकी समोआ (ASA, 5) ग्वाटेमाला (GUA, 19) फ़िलीपीन्स (PHI, 11) रोमानिया (ROU, 103)
 अरूबा (ARU, 4) घाना (GHA, 9) फ़िलिस्तीन (PLE, 5) लग्ज़म्बर्ग (LUX, 10)
 अर्जेण्टीना (ARG, 137) चाड (CHA, 3) फ़्रान्स (FRA, 333) लाइबेरिया (LBR, 4)
 अल साल्वाडोर (ESA, 10) चिली (CHI, 35) बरमूडा (BER, 8) लाओस (LAO, 3)
 अल्जीरिया (ALG, 39) चीन (CHN, 380) बहरीन (BRN, 14) लातविया (LAT, 46)
 अल्बानिया (ALB, 11) चीनी ताइपे (TPE, 44) बहामास (BAH, 23) लिक्टेन्स्टाइन (LIE, 3)
 आइसलैण्ड (ISL, 27) चॅक गणराज्य (CZE, 133) ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह (IVB, 2) लिथुआनिया (LTU, 62)
 आयरलैण्ड (IRL, 65) जमैका (JAM, 50) बांग्लादेश (BAN, 5) लीबिया (LBA, 5)
 आर्मीनिया (ARM, 25) जर्मनी (GER, 392) बारबाडोस (BAR, 6) लेबनान (LIB, 10)
 इज़राइल (ISR, 37) ज़ाम्बिया (ZAM, 8) बुरुण्डी (BDI, 6) लेसोथो (LES, 4)
 इटली (ITA, 284) ज़िम्बाब्वे (ZIM, 7) बुर्किना फासो (BUR, 5) वर्जिन द्वीपसमूह (ISV, 7)
 इण्डोनेशिया (INA, 21) जापान (JPN, 293) बुल्गारिया (BUL, 63) वानूआतू (VAN, 5)
 इथियोपिया (ETH, 35) जिबूती (DJI, 6) बेनिन (BEN, 5) वियतनाम (VIE, 18)
 इराक (IRQ, 8) जॉर्जिया (GEO, 35) बेलारूस (BLR, 166) वेनेज़ुएला (VEN, 70)
 इरीट्रिया (ERI, 12) जॉर्डन (JOR, 9) बेलीज़ (BIZ, 3) श्रीलंका (SRI, 7)
 ईक्वाडोर (ECU, 36) टोंगा (TGA, 3) बेल्जियम (BEL, 115) संयुक्त अरब अमीरात (UAE, 26)
 ईरान (IRI, 54) टोगो (TOG, 6) बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना (BIH, 6) यूनाइटेड किंगडम (GBR, 542)
 उज़्बेकिस्तान (UZB, 54) ट्यूनिशिया (TUN, 83) बोत्सवाना (BOT, 4) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA, 530)
 उत्तर कोरिया (PRK, 51) डॅनमार्क (DEN, 113) बोलिविया (BOL, 5) सउदी अरब (KSA, 19)
 उरुग्वे (URU, 29) डोमिनिकन गणराज्य (DOM, 35) ब्राज़ील (BRA, 259) सन्त किट्स और नेविस (SKN, 7)
 एस्टोनिया (EST, 33) डोमिनिका (DMA, 2) ब्रुनेई (BRU, 3) सन्त लूसिया (LCA, 4)
 ऑस्ट्रिया (AUT, 70) तंजानिया (TAN, 7)Flag of भारत भारत (IND, 81) सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स (VIN, 3)
 ऑस्ट्रेलिया (AUS, 410) ताजिकिस्तान (TJK, 16) भूटान (BHU, 2) समोआ (SAM, 8)
 ओमान (OMA, 4) तुर्कमेनिस्तान (TKM, 10) भूमध्यरेखीय गिनी (GEQ, 2) सर्बिया (SRB, 115)
 कज़ाख़िस्तान (KAZ, 114) तुर्की (TUR, 114) मंगोलिया (MGL, 29) साइप्रस (CYP, 13)
 कतर (QAT, 12) तुवालू (TUV, 3) मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAF, 6) साओ तोमे और प्रिन्सिपी (STP, 2)
 कनाडा (CAN, 277) त्रिनिदाद और टोबैगो (TRI, 31) मलावी (MAW, 3) सान मारिनो (SMR, 4)
 कम्बोडिया (CAM, 6) थाईलैण्ड (THA, 37) मलेशिया (MAS, 30) सिंगापुर (SIN, 23)
 कुक द्वीपसमूह (COK, 8) दक्षिण अफ़्रीका (RSA, 125) माइक्रोनेशिया (FSM, 6) सिएरा लियोन (SLE, 2)
 कांगो (CGO, 7) दक्षिण कोरिया (KOR, 245) मार्शल द्वीपसमूह (MHL, 4) सीरिया (SYR, 10)
 कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (COD, 4) नाइजर (NIG, 6) मालदीव (MDV, 5) सूडान (SUD, 6)
 किरिबाती (KIR, 3) नाइजीरिया (NGR, 55) माली (MLI, 6) सूरीनाम (SUR, 5)
 किर्गिज़स्तान (KGZ, 14) नाउरु (NRU, 2) माल्टा (MLT, 5) सेनेगल (SEN, 31)
 कीनिया (KEN, 47) नामीबिया (NAM, 9) मिस्र (EGY, 113) सेशल्स (SEY, 6)
 कुवैत (KUW, 11) निकारागुआ (NCA, 6) मॅक्सिको (MEX, 102) सोमालिया (SOM, 2)
 केप वर्दे (CPV, 3) नीदरलैण्ड (NED, 178) मैडागास्कर (MAD, 7) सोलोमन द्वीपसमूह (SOL, 4)
 केमन द्वीपसमूह (CAY, 5) नेपाल (NEP, 5) मैसेडोनिया (MKD, 4) स्पेन (ESP, 283)
 कैमरून (CMR, 33) नॉर्वे (NOR, 64) मॉरिटानिया (MTN, 2) स्लोवाकिया (SVK, 46)
 कोट द' आईवोर (CIV, 10) न्यूज़ीलैण्ड (NZL, 184) मॉरिशस (MRI, 11) स्लोवेनिया (SLO, 65)
 कोमोरोस (COM, 3) पनामा (PAN, 7) मॉल्डोवा (MDA, 22) स्वाज़ीलैण्ड (SWZ, 3)
 कोलम्बिया (COL, 104) पराग्वे (PAR, 8) मोज़ाम्बीक (MOZ, 6)  स्विट्ज़रलैण्ड (SUI, 102)
 कोस्टा रिका (CRC, 11) पलाउ (PLW, 5) मोण्टेनेग्रो (MNE, 33) स्वीडन (SWE, 135)
 क्यूबा (CUB, 110) पाकिस्तान (PAK, 21) मोनाको (MON, 6) हंगरी (HUN, 158)
 क्रोएशिया (CRO, 108) पापुआ न्यू गिनी (PNG, 8) मोरक्को (MAR, 67) हांगकांग (HKG, 42)
 गाम्बिया (GAM, 2) पुर्तगाल (POR, 75) म्यान्मार (MYA, 6) हैती (HAI, 5)
 गिनी (GUI, 4) पूर्वी तिमोर (TLS, 2) यमन (YEM, 4) हौण्डुरस (HON, 27)
  • नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले वैयक्तिक रूप से भाग लेंगे। इसे मिलाकर कुल प्रतिभागी समितियों की संख्या 205 है।

खेल-सारिणी

[संपादित करें]
उ.स.उद्घाटन समारोह प्रतिस्पर्धाए 1फाइनल स.स.समापन समारोह
जुलाई/ अगस्त 25
बुध
26
बृहस्पत
27
शुक्र
28
शनि
29
रवि
30
सोम
31
मंगल
1
बुध
2
बृहस्पत
3
शुक्र
4
शनि
5
रवि
6
सोम
7
मंगल
8
बुध
9
बृहस्पत
10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
प्रतिस्पर्धाए
समारोहउ.स.स.स.
तीरंदाजी 1 1 1 1 4
एथलेटिक्स 2 5 7 5 4 4 5 6 8 1 47
बैडमिंटन 1 2 2 5
बास्केटबॉल 1 1 2
मुक्केबाजी 3 5 5 13
कैनोइंग 1 1 2 4 4 4 16
सायक्लिंग 1 1 2 2 2 1 1 1 3 2 1 1 18
गोताखोरी 1 1 1 1 1 1 1 1 8
घुड़सवारी 2 1 1 2 6
तलवारबाजी 1 1 1 1 2 1 1 1 1 10
हॉकी 1 1 2
फुटबॉल 1 1 2
जिमनास्टिक्स 1 1 1 1 1 1 3 3 4 1 1 18
हैंडबाल 1 1 2
जूडो 2 2 2 2 2 2 2 14
आधुनिक पेन्टाथलन 1 1 2
रोइंग 3 3 4 4 14
नौकायन 2 2 2 1 1 1 1 10
निशानेबाज़ी 2 2 1 1 1 1 2 2 1 2 15
तैराकी 4 4 4 4 4 4 4 4 1 1 34
लयबद्ध तैराकी 1 1 2
टेबल टेनिस 1 1 1 1 4
तायक्वोंडो 2 2 2 2 8
टेनिस 2 3 5
ट्राइथलन 1 1 2
वॉलीबॉल 1 1 1 1 4
वॉटर पोलो 1 1 2
भारोत्तोलन 1 2 2 2 2 2 1 1 1 1 15
कुश्ती 2 3 2 2 2 2 3 2 18
कुल प्रतिस्पर्धाए12141215201822252318211722163215302
कुल संचयी122638537391113138161179200217239255287302
जुलाई/ अगस्त 25
बुध
26
बृहस्पत
27
शुक्र
28
शनि
29
रवि
30
सोम
31
मंगल
1
बुध
2
बृहस्पत
3
शुक्र
4
शनि
5
रवि
6
सोम
7
मंगल
8
बुध
9
बृहस्पत
10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
प्रतिस्पर्धाए

पदक तालिका

[संपादित करें]

इस पदक तालिका में शीर्ष दस देशों को रखा गया है और कोष्टक में आईओसी कोड दिया गया है। पूरी सूची देखने के लिए 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका देखें। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।

      मेज़बान देश

 रैंक  NOC स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 462829103
2 चीन  चीन (CHN) 38302290
3 ग्रेट ब्रिटेन  ग्रेट ब्रिटेन (GBR)* 29171965
4 रूस  रूस (RUS) 20183169
5 दक्षिण कोरिया  दक्षिण कोरिया (KOR) 139830
6 जर्मनी  जर्मनी (GER) 11201344
7 फ्रांस  फ्रांस (FRA) 11111335
8 ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया (AUS) 8151235
9 इटली  इटली (ITA) 891128
10 हंगरी  हंगरी (HUN) 84618
11–85 शेष एनओसी 108141191440
कुल (85 एनओसी)300301355956

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. नीदरलान्स आन्तिलन ओलम्पिक समिति, जिसकी योजना नीदरलान्स आन्तिलन के विलयन के बाद भी प्रक्रार्यात्मक रहने की थी, की सदस्यता जून 2011 की आईओसी बैठक में आईओसी कार्यकारी समिति द्वारा समाप्त कर दी गई। लेकिन नीदरलान्स आन्तिलन के खिलाड़ी जिन्होंने 2012 ओलम्पिक के लिए क्वालिफ़ाई किया है को ओलम्पिक समिति द्वारा ओलम्पिक ध्वज के तले इन खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
  2. "International Olympic Committee – London 2012" (अंग्रेज़ी भाषा में). आईओसी. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 जुलाई 2011.
  3. "Coe promises Olympics to remember" (अंग्रेज़ी भाषा में). बीबीसी स्पोर्ट. 6 जुलाई 2005. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011. {{cite news}}: Cite has empty unknown parameter: |2= (help)
  4. बारडेन, मार्क (26 अप्रैल 2008). "London's first Olympics" (अंग्रेज़ी भाषा में). बीबीसी स्पोर्ट. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011.
  5. "The 1948 London Olympics Gallery" (अंग्रेज़ी भाषा में). बीबीसी हिस्ट्री. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011.
  6. "Building a sustainable Games". london2012.com. लन्दन ऑर्गनाइजिंग कमिटी ऑफ द ओलम्पिक गेम्स एण्ड पैरालम्पिक गेम्स. 18 अक्तूबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2012.
  7. "Newham London: The Olympic Park". newham.gov.uk. लंदन बरो ऑफ न्यूहैम. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2012.
  8. "Olympic bids: The rivals". बीबीसी स्पोर्ट. 15 जुलाई 2003. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2011.
  9. "Day One Of Paris 2012 Inspection By IOC" (अंग्रेज़ी भाषा में). गेम्सबिडस. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2011.
  10. "London unveils logo of 2012 Games". BBC Sport. 4 जून 2007. 13 जून 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 जुलाई 2007. (अंग्रेज़ी)
  11. "The new London 2012 brand". London 2012. 4 जून 2007. 6 जून 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
  12. "London 2012 logo to be unveiled". BBC Sport. 4 जून 2007. 13 जून 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
  13. Opening Ceremony (अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]