सामग्री पर जाएँ

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक
हांगुल 평창 동계 올림픽
हंजा 平昌 冬季 올림픽
संशोधित रोमनीकरण Pyeongchang Donggye Ollimpik
देवनागरीकरण P'yŏngch'ang Tonggye Ollimp'ik
तेईसवाँ शीतकालीन ओलम्पिक खेल
हांगुल 제23회 동계 올림픽
हंजा 第二十三回 冬季 올림픽
संशोधित रोमनीकरण Jeisipsamhoe Donggye Ollimpik
देवनागरीकरण Cheisipsamhoe Tonggye Ollimp'ik

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलंपिक शीतकालीन खेल (कोरियाई: 제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेज़बान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है।


शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है।

प्योंगचांग ने 2010 और 2014 के शीतकालीन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिये बोली लगाई थी, लेकिन क्रमशः वैंकूवर और सोची से मतदान के अंतिम दौर में हार गये।[1]

2011 में डरबन में 123वें आईओसी सत्र में प्योंगचांग मेज़बान शहर के रूप में चुना गया, उसे अपने प्रतिस्पर्धियों की अपेक्षा मतदान के पहले दौर में ही आवश्यक 48 वोटों का बहुमत हासिल गया था। शीतकालीन खेलों की मेजबानी करने के लिए प्योंगचांग तीसरा एशियाई नगर है। इससे पहले दो आयोजन जापान के साप्पोरो (1972) और नागानो (1998) शहर में हो चुका हैं।[2][3]

2018 शीतकालीन ओलम्पिक बोली के परिणाम
नगर देश मत
प्योंगचांगदक्षिण कोरिया  दक्षिण कोरिया (KOR) 63
म्यूनिखजर्मनी  जर्मनी (GER) 25
एन्नेसीफ्रांस  फ्रांस (FRA) 7

उद्घाटन समारोह

[संपादित करें]

2018 के शीतकालीन ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 9 फरवरी 2018 को प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित किया गया; 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का उपयोग केवल इस ओलम्पिक और पैरालम्पिक के समारोहों के लिए किया गया है, और अयोजन के समाप्त होने के बाद उन्हें ध्वस्त कर दिया जायेगा।[4]

2018 शीतकालीन ओलंपिक आयोजन में पंद्रह खेलों की 102 स्पर्धाएँ हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शामिल है।[5]

कोष्ठकों में दिये गये अंक प्रत्येक खेल में होने वाले मेडल स्पर्धाओं की संख्या दर्शाते हैं।

भाग लेने वाली राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ

[संपादित करें]

कुल 95 देशों ने अब तक कम से कम एक एथलीट ने अर्हता प्राप्त कर ली है, जिनमें से 92 के बीच प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। छह राष्ट्र इक्वाडोर, इरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर अपने शीतकालीन ओलंपिक की शुरुआत करने जा रहे हैं।[6][7]

██ शीतकालीन ओलम्पिक 2018 में भाग लेने वाले देश ██ शीतकालीन ओलम्पिक में पदार्पण करने वाले राष्ट्र
भाग लेने वाली राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ[8][9][10][11][12][13]
ओलम्पिक समितियाँ जिन्होंने 2014 में भाग लिया था परन्तु 2018 में नहीं ओलम्पिक समितियाँ जिन्होंने 2018 में भाग लिया परन्तु 2014 में नहीं थे

खिलाड़ियों के अनुसार राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ

[संपादित करें]
  1. a A संयुक्त कोरियाई टीम, जिसमें उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया दोनों के खिलाड़ी हैं, महिलाओं की आइस हॉकी टूर्नामेन्ट में भाग ले रहे हैं। इस टीम में 12 सदस्य उत्तर कोरिया तथा 23 सदस्य दक्षिण कोरिया के हैं।[14]
  2. b रूस ने 2014 शीतकालीन ओलम्पिक का आयोजन किया था, परन्तु डोपिंग विवाद के बाद रूसी ओलम्पिक समिति को निलम्बित कर दिया गया और यदि अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने अनुमति दी तो रूसी खिलाड़ी विकल्प के तौर पर रूस के ओलम्पिक खिलाड़ी के रूप में भाग ले सकते हैं।

कार्यक्रम

[संपादित करें]
सभी तिथियाँ कोरियाई मानक समय (यूटीसी+09:00) के अनुसार हैं
OCउद्घाटन समारोह खेल प्रतियोगिताएँ 1खेल के फाइनल EGप्रदर्शनी पर्व CCसमापन समारोह
खेल तिथि (फरवरी 2018) कुल
खेल
फाइनल
8
गुरु
9
शुक्र
10
शनि
11
रवि
12
सोम
13
मंगल
14
बुद्ध
15
गुरु
16
शुक्र
17
शनि
18
रवि
19
सोम
20
मंगल
21
बुद्ध
22
गुरु
23
शुक्र
24
शनि
25
रवि
OC CC
अल्पाइन स्किंग 1 2 2 1 1 1 2 1 11
बैथलॉन 1 1 2 2 1 1 1 1 1 11
बॉबस्लेज़ 1 1 1 3
क्रॉस-कंट्री स्किंग 1 1 2 1 1 1 1 2 1 1 12
कर्लिंग 1 1 1 3
फिगर स्केटिंग 1 1 1 1 1 EG 5
फ्रीस्टाइल स्किंग 1 1 1 1 2 1 1 1 1 10
आइस हॉकी 1 1 2
ल्यूज 1 1 1 1 4
नॉर्डिक कंबाइंड 1 1 1 3
शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग 1 1 2 1 3 8
स्केल्टन 1 1 2
स्की जंपिंग 1 1 1 1 4
स्नोबोर्डिंग 1 1 1 1 1 1 1 3 10
स्पीड स्केटिंग 1 1 1 1 1 1 1 1 1 2 1 2 14
कुल खेल फाइनल005678497963579584102
तिथि क्रमानुसार कुल खेल फाइनल0051118263039465561646976859098102

पदक तालिका

[संपादित करें]
2018 ओलंपिक का स्वर्ण पदक

  मेज़बान (दक्षिण कोरिया)[15]

रैंक NOC स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1नॉर्वे नॉर्वे14141139
2जर्मनी जर्मनी1410731
3कनाडा कनाडा1181029
4संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका98623
5नीदरलैंड नीदरलैंड्स86620
6स्वीडन स्वीडन76114
7दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया58417
8स्विट्ज़रलैंड स्विट्जरलैंड56415
9फ़्रान्स फ्रांस54615
10ऑस्ट्रिया ऑस्ट्रिया53614
11जापान जापान45413
12इटली इटली32510
13साँचा:देश आँकड़े OAR रूस के ओलम्पिक खिलाड़ी26917
14चेक गणराज्य चेक गणराज्य2237
15बेलारूस बेलारूस2103
16चीनी जनवादी गणराज्य चीन1629
17स्लोवाकिया स्लोवाकिया1203
18फिनलैंड  फिनलैंड (FIN)1146
19यूनाइटेड किंगडम ग्रेट ब्रिटेन1045
20पोलैंड पोलैंड1012
21हंगरी हंगरी1001
युक्रेन यूक्रेन1001
23ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया0213
24स्लोवेनिया स्लोवेनिया0112
25बेल्जियम बेल्जियम0112
26न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड0022
स्पेन स्पेन0022
28कज़ाख़स्तान कजाखस्तान0011
लातविया लातविया0011
लिख्टेंश्टाइन लिख्टेंश्टाइन0011
कुल (30 एनोसी)103102102307

समापन समारोह

[संपादित करें]

इन खेलों का समापन समारोह 25 फरवरी 2018 को अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक द्वारा किया गया। इस अवसर पर स=दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पुत्री इवांका ट्रम्प भी उपस्थित रहीं।[16]

प्रसारण अधिकार

[संपादित करें]

कुछ देशों को 2018 के शीतकालीन ओलम्पिक के प्रसार अधिकार पहले ही दीर्घकालिक प्रसारण अधिकार सौदों के हिस्से के रूप में बेचा जा चुका था जिसमें खेलों के स्थानीय अधिकार धारक एसबीएस भी शामिल था—जिन्होंने जुलाई 2011 में 2024 तक ओलंपिक के लिये अपने अधिकारों को बढ़ा दिया था।[17]

रूसी राज्य प्रसारक चैनल वन और स्पोर्ट्स चैनल मैच टीवी रूसी टीम के अपने ध्वज के तहत प्योंगचांग में प्रतिस्पर्धा के लिए औपचारिक रूप से प्रतिबंधित होने के बाद भी वहाँ के खिलाड़ियों के खेलों को कवर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।[18]

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक बार फिर एनबीसी यूनिवर्सल को एक दीर्घकालीन अनुबंध के तहत प्रसारण अधिकार दिया गया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Pyeongchang picked to host 2018 Winter Games". ESPN.com. 6 July 2011. 7 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 February 2018.
  2. Longman, Jeré; Sang-hun, Choe (6 July 2011). "2018 Winter Games to Be Held in Pyeongchang, South Korea". The New York Times (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. 4 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 June 2017.
  3. Hersh, Philip (6 July 2011). "Pyeongchang wins 2018 Winter Olympics". Chicago Tribune. 9 अप्रैल 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 फ़रवरी 2018.
  4. Horwitz, Josh. "South Korea's $100 million Winter Olympics stadium will be used exactly four times". Quartz (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 9 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 February 2018.
  5. "Winter Olympics: Big air, mixed curling among new 2018 events". BBC Sport. 28 सितंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 June 2017.
  6. "6 New National Olympic Committees Welcomed to Winter Olympics for the First Time". pyeongchang2018.com. मूल से से 5 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 फरवरी 2018. Archived 2018-02-05 at the वेबैक मशीन
  7. "Winter Olympics Full Schedule". बोंगो एक्स्क्लूसिव (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 10 फरवरी 2018. मूल से से 12 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 फरवरी 2018.
  8. "Quota allocation for Alpine skiing". www.data.fis-ski.com/. International Ski Federation (FIS). 8 August 2017. 9 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 August 2017.
  9. "2018 Winter Olympics". IIHF. iihf.com. 4 जुलाई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 May 2015.
  10. "Quota allocation for Cross-country skiing". www.data.fis-ski.com/. International Ski Federation (FIS). 8 August 2017. 22 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 August 2017.
  11. "Pyeongchang 2018 Winter Olympics". worldcurling.org. 11 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 July 2016.
  12. "ISU Communication no. 2136". International Skating Union. मूल से से 23 दिसंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 31 December 2017.
  13. "Quotas – Olympic Winter Games Pyeongchang 2018". IBSF.org. मूल से से 30 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 January 2018.
  14. "Koreas to carry single flag at Olympics". 30 जनवरी 2018. 1 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 जनवरी 2018 via www.bbc.co.uk.
  15. "Medal Standings". Pyeongchang 2018. मूल से से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 फरवरी 2018. Archived 2018-02-24 at the वेबैक मशीन
  16. "शांति संदेश के साथ हुआ विंटर ओलंपिक का समापन, ट्रंप की बेटी इवांका ने भी दर्ज कराई मौजूदगी". दैनिक जागरण. 26 फरवरी 2018. 26 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 फरवरी 2018.
  17. "IOC awards SBS broadcast rights for 2018, 2020, 2022 and 2024 Olympic Games". International Olympic Committee (अंग्रेज़ी भाषा में). 9 December 2016. 1 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 August 2017.
  18. "Russian state broadcasters commit to PyeongChang coverage" (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 7 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 February 2018.


पूर्वाधिकारी
सोची
शीतकालीन ओलम्पिक
प्योंगचांग

XXIII शीतकालीन ओलम्पिक खेल (2022)
उत्तराधिकारी
बीजिंग