कज़ाख़िस्तान
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) |
| Қазақстан Республикасы Qazaqstan Respublïkası Республика Казахстан Respublika Kazakhstan क़ाज़ाक़स्तान गणराज्य
|
||||||
|---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
| राष्ट्रवाक्य: - | ||||||
| राष्ट्रगान: मेरा कज़ाख़िस्तान | ||||||
| राजधानी | अस्ताना 51°10′N 71°30′E / 51.167°N 71.5°E |
|||||
| सबसे बड़ा नगर | अलमाटी | |||||
| राजभाषा(एँ) | क़ाज़ाक़ (राजकीय भाषा), रसियन | |||||
| सरकार | सत्तावादी गणराज्य | |||||
| - | राष्ट्रपति | नूर्सुल्तान नाज़र्बायव | ||||
| - | प्रधानमंत्री | करीम मासिमॉव | ||||
| स्वतंत्रता सोवियत संघ से | ||||||
| - | घोषणा | १६ दिसंबर, १९९१ | ||||
| क्षेत्रफल | ||||||
| - | कुल | २,७१७,३०० वर्ग किलोमीटर (९ वां) १,०४९,१५५ वर्ग मील |
||||
| - | जल (%) | १.७ % | ||||
| जनसंख्या | ||||||
| - | २००५ जनगणना | १४,८२५,००० (६२ वां) | ||||
| सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
| - | कुल | $१३२.७ बिलियन (५६ वां) | ||||
| - | प्रति व्यक्ति | $८,७०० (७० वां) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.७६१ उच्च · ८० वां |
|||||
| मुद्रा | तेंगे (KZT) | |||||
| समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+५ से +६) | |||||
| - | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+५ से +६) | ||||
| दूरभाष कूट | ७ | |||||
| इंटरनेट टीएलडी | .kz | |||||
क़ज़ाक़स्तान (क़ाज़ाक़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है।
यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं।
भूगोल[संपादित करें]
क़ाज़ाक़स्तान का अधिकांश भूभाग (जैसा कि उपर कहा जा चुका है) स्तेपी, पहाड़, जंगल या मरुस्थलों से ढका है। मरुस्थल तो पड़ोसी तुर्कमेनिस्तान तथा उज्बेकिस्तान तक फैले हैं। दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में कैस्पियन सागर स्थित है, जबकि अरलसागर की सीमा उज्बेकिस्तान के साथ सम्मिलित है। देश के मध्य मे स्थित बलख़श झील विशालकाय झीलों में से एक है। उत्तरी तिएन शान क्षेत्र की कोलसाई झीलें पर्वतीय झीलों की श्रेणी में आती हैं।
यहाँ की प्राकृतिक सम्पदा क्षेत्रों में अक्सू-ज़बागली, अलमाटी, बरसा-केल्मेस, बयान-आउल, मारकोकल उस्तिर्त तथा पश्चिमी अल्ताई के नाम प्रमुखता से गिनाए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व धरोहरों में स्टेपी क्षेत्र सर्यरका का नाम 2008 में शामिल हुआ है। नम क्षेत्रों में गुलाबी फ्लेमिंगो, साइबेरियाई व्हाइट क्रेन, डलमाटियन पेलिकन तथा पलाशी फिश ईगल जैसी पक्षियाँ पाई जाती हैं।
धरोहर[संपादित करें]
तरज़, यास्ये (तुर्किस्तान) तथा ओटरार सरसब्ज़ (जलस्थल) को रेशम मार्ग के महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थलों में गिना जाता है। ओटरार प्रथम शती से चीन और यूरोप के व्यापार में महत्वपूर्ण रहा है। इसके अलावे ओटरार में चौदहवीं सदी में निर्मित मस्ज़िद भी बहुत प्रसिद्ध है।.
जनवृत्त[संपादित करें]
वर्ष 2008 की जनगणना के मुताबिक देश की जनसंख्या 1,53,40,533 थी।
भाषा[संपादित करें]
क़ाज़ाक़ भाषा राजभाषा है। रूसी भाषा को आधिकारिक दर्ज़ा प्राप्त है।
धर्म[संपादित करें]
इस्लाम तथा रूसी ईसाई पारंपरिक धर्म मुख्य हैं।
खानपान[संपादित करें]
क़ाज़ाक़ खानों में ब्रेड (पावरोटी), सूप तथा सब्जियों का प्रमुख स्थान है। नूडल्स अक्सर घोड़े का मांस के सॉसेज खाए जाते हैं। खाने में मांस का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। बकरे तथा गाय के मांस के अलावे मछली को बनाने के कई तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। पिलाव (या पुलाव) खट्टा तथा मीठा दोनों स्वाद में मांस के साथ खाया जाता है। इसके अलावा सूखे फलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध तथा दही जैसे व्यंजन भी खाए जाते हैं। पीने में चाय बहुत लोकप्रिय है। भारत की तरह ही लोग चाय में दूध या नींबू मिलाते हैं। पत्तियों वाली चाय बिना चीनी और दूध के भी पसंद की जाती है। स्थानीय शराब 'वोदका' भी लोकप्रिय है।
विभाग[संपादित करें]
क़ाज़ाक़स्तान में कुल १४ प्रांत हैं। इनके विवरण इस प्रकार हैं :
- अकमोला
- अकतोबे
- अलमाती
- अस्ताना
- अतिरऊ
- बैकोनुर
- पूर्व क़ाज़ाक़स्तान
- काराग़ान्दी
- कोस्तानय
- किज़िलओरदा
- मान्गीस्तऊ
- उत्तर क़ाज़ाक़स्तान
- पाव्लोदार
- दक्षिण क़ाज़ाक़स्तान
- पश्चिम क़ाज़ाक़स्तान
- झ़ामबिल
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
|
|||||||
|
||||||||||
|
||||||||||||||||||||