सामग्री पर जाएँ

अकमोला प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अकमोला प्रांत
Ақмола Oблысы
Акмолинская Oбласть
प्रांत
Coat of arms of अकमोला प्रांत
कुल चिह्न
कज़ाख़स्तान में अकमोला प्रांत (लाल)
कज़ाख़स्तान में अकमोला प्रांत (लाल)
निर्देशांक: 52°0′N 69°0′E / 52.000°N 69.000°E / 52.000; 69.000
देश कज़ाख़स्तान
राजधानीकोकशेताउ
शासन
  अकिममारत अहमदजानोब[1]
क्षेत्रफल[2]
  कुल146,219 kमी2 (56,455 वर्ग मील)
जनसंख्या (1 जनवरी 2022)[3]
  कुल7,85,708
  घनत्व5.37350/किमी2 (13.9173/मील2)
GDP (2024)[4]
  कुल4,094 अरब
14वाँ
  प्रति व्यक्ती₸51,97,900
डाक कोड020000
दूरभाष कोड+7 (717)
ISO 3166 कोडKZ-AKM
वाहन पंजीकरण03, C
ज़िले17
शहर8
नगर14
ग्राम671
HDI (2022)0.816[5]
अत्युच्च · तृतीय
वेबसाइटakmo.gov.kz

अकमोला प्रांत (कज़ाख़: Ақмола Oблысы, रूसी: Акмолинская Oбласть) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कोकशेताउ शहर है। कज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी, अस्ताना, पूरी तरह अकमोला के अन्दर आती है लेकिन प्रशासनिक रूप से वह इस राज्य का भाग नहीं है। इस प्रान्त में सोना और कोयला ज़मीन से निकालने का काम चलता है। सन् 2009 की जनगणना में इस प्रांत के 43.5% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे जबकि 36.5% लोग रूसी समुदाय के थे।

नाम की उत्पत्ति

[संपादित करें]

कज़ाख़ भाषा में 'अक़मोला' का मतलब 'सफ़ेद दफ़न (क़ब्र)' होता है।

रूसी समुदाय में बढ़ौतरी

[संपादित करें]

१९५० के दशक में, जब क़ाज़ाख़स्तान सोवियत संघ का हिस्सा था, तो सोवियत संघ में अनाज की बहुत कमी हुई। उस ज़माने में सोवियत व्यवस्था में अधिकतर अनाज रूस के उपजाऊ क्षेत्रों में उगाया जाता था। सोवियत नेता निकिता ख़्रुशचेव​ (Nikita Khrushchev) ने ऐलान किया की अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए मध्य एशिया के स्तेपी इलाक़े की ज़मीनों पर नए सिरे से खेती शुरू की जाएगी। इस जुम्बिश का नाम 'नई भूमि अभियान' (virgin lands) रखा गया। भारी मात्र में रूस और युक्रेन से लोग उत्तरी क़ाज़ाख़स्तान के नए खेतों में आ बसे जिस से स्थानीय समुदायों का मिश्रण भी बदल गया। यही कारण है कि अकमोला प्रान्त जैसे इलाक़ों में रूसी लोगों की बहुतायत है।[6]

अकमोला प्रांत के कुछ नज़ारे

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Aqmola region Governor named" (अंग्रेज़ी भाषा में). inform.kz. 2023-09-05.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Official site - General Information". मूल से से 2008-01-19 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-01-14.
  3. Agency of statistics of the Republic of Kazakhstan: Численность населения Республики Казахстан по областям с начала 2013 года до 1 февраля 2013 года (russisch; Excel-Datei; 55 kB).
  4. DOSM. "Gross domestic product by region for January-December 2024 (GRP)". stat.gov.kz.
  5. "Sub-national HDI – Area Database – Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में).
  6. Bradt Travel Guide: Kazakhstan, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... in early 1954 the Soviet leader Nikita Khrushchev launched into an attack on the state of Soviet agriculture ... major shortage of grain ... plan was drawn up to plough 40 million hectares of virgin steppe in Kazakhstan and western Siberia ... first train into Akmola bringing volunteers for the new scheme arrived from Almaty on 2 मार्च 1954 ...