सामग्री पर जाएँ

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तुर्किस्तान प्रांत
Түркістан Oблысы
Туркестанская Oбласть
प्रांत
Coat of arms of तुर्किस्तान प्रांत
कुल चिह्न
कज़ाख़स्तान में तुर्किस्तान प्रांत (लाल)
कज़ाख़स्तान में तुर्किस्तान प्रांत (लाल)
निर्देशांक: 43°00′N 068°30′E / 43.000°N 68.500°E / 43.000; 68.500
देश कज़ाख़स्तान
राजधानीतुर्किस्तान
शासन
 • अकिमनूरलख़ान कुशेरोव[1]
क्षेत्रफल[2]
 • कुल117,249 kमी2 (45,270 वर्ग मील)
जनसंख्या (1 फ़रवरी 2013)[3]
 • कुल26,85,009
 • घनत्व22.9001/किमी2 (59.3109/मील2)
GDP (2024)[4]
 • कुल₸4,507 अरब
12वाँ
 • प्रति व्यक्ति₸20,97,200
डाक कोड160000
दूरभाष कोड+7 (725)
ISO 3166 कोडKZ-YUZ
वाहन पंजीकरण13, X
ज़िले11
शहर8
नगर13
ग्राम932
HDI (2022)0.785[5]
उच्च · 6वाँ
वेबसाइटwww.ontustik.gov.kz

तुर्किस्तान प्रांत (कज़ाख़: Түркістан Oблысы, रूसी: Туркестанская Oбласть), जिसे 1992 से 2018 तक दक्षिण कज़ाख़स्तान प्रांत और 1963 से 1991 तक शिमकंद प्रांत के नाम से जाना जाता था, कज़ाख़स्तान का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तुर्किस्तान है। इस प्रांत की दक्षिणी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती है और उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद इसके बहुत पास है। मध्य एशिया की प्रसिद्ध नदी सिर दरिया इस प्रांत से होते हुए अरल सागर की तरफ़ गुज़रती है। यहाँ से तुर्कमेनिस्तान के तुर्कमेनाबात शहर से रूस के ओम्स्क शहर तक जाने वाली तेल की एक महत्वपूर्ण पाइप-लाइन भी निकलती है। शिमकेंत में कच्चे खनिजों से तेल, सीसा और जस्ता (ज़िंक) के कई कारख़ाने हैं।

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत में देश के किसी भी अन्य प्रांत से अधिक घनी आबादी है। इसकी वजह यहाँ का अनुकूल मौसम, बेहतर सिंचाई का बंदोबस्त और ताशकेंत, समरक़न्द और बुख़ारा जैसे प्राचीन मध्य एशियाई शहरों की नज़दीकी है। इस प्रांत की आबादी भी तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि स्थानीय कज़ाख़ और उज़बेक परिवारों में ५ से ८ बच्चे होना आम बात है और ऊपर से उत्तरी उज़बेकिस्तान से भी बहुत से लोग यहाँ आकर व्यवसाय ढूंढते हैं।[6]

क़ज़ाख़स्तान के सभी अन्य प्रान्तों में रूसी जाति के लोग आबादी का सबसे बड़ा या दूसरा सबसे बड़ा समुदाय हैं लेकिन दक्षिण क़ज़ाख़स्तान अकेला ऐसा प्रांत है जहाँ ऐसा नहीं है। यहाँ का सबसे बड़ा समुदाय कज़ाख़ है और २००९ की जनगणना में वे पूरी आबादी के ७२% थे। दूसरा सबसे बड़ा समुदाय उज़बेक हैं और वे आबादी के १८% थे। रूसी, ताजिक, कोरियाई और कुर्द लोग भी यहाँ रहते हैं। सोवियत संघ के ख़त्म हो जाने के बाद बहुत से रूसी लोग इस प्रांत को छोड़कर रूस चले गए हैं।

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत के कुछ नज़ारे

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Kazakh President appoints new governor of Turkistan region" (अंग्रेज़ी भाषा में). inform.kz. 2025-01-06.
  2. ↑ Official site – General Information Archived 2011-07-22 at the वेबैक मशीन
  3. ↑ Agency of statistics of the Republic of Kazakhstan: Численность населения Республики Казахстан по областям с началa 2013 года до 1 февраля 2013 года (russisch; Excel-Datei; 55 kB).
  4. ↑ DOSM. "Gross domestic product by region for January-December 2024 (GRP)". stat.gov.kz.
  5. ↑ "Sub-national HDI – Area Database – Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में).
  6. ↑ The Current digest of the Soviet press, Volume 7, Joint Committee on Slavic Studies, Social Science Research Council, American Association for the Advancement of Slavic Studies, 1955, ... South Kazakhstan Province is favorably situated geographically and has inexhaustible natural wealth, water resources, fertile soil, equipment — all the conditions needed for the development of industry and agriculture ...

साँचा:क़ज़ाख़स्तान के प्रांत