सामग्री पर जाएँ

समरक़न्द

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
समरक़ंद
Samarqand
शहर
समरक़ंद का आधिकारिक सील
सील
समरक़ंद is located in Uzbekistan
समरक़ंद
समरक़ंद
उज़्बेकिस्तान में अवस्थिति
समरक़ंद is located in एशिया
समरक़ंद
समरक़ंद
समरक़ंद (एशिया)
निर्देशांक: 39°39′17″N 66°58′33″E / 39.65472°N 66.97583°E / 39.65472; 66.97583
देश उज़्बेकिस्तान
प्रांतसमरक़ंद
बसावट8वीं शताब्दी ई.पू.
शासन
  प्रणालीशहरी प्रबंधन
  सभामहापौर
क्षेत्रफल
  शहर120 किमी2 (50 वर्गमील)
ऊँचाई705 मी (2,313 फीट)
जनसंख्या (1 जनवरी 2019)
  शहर5,13,572[1]
  महानगर9,50,000
वासीनामसमरक़ंदी
समय मण्डलसमरक़ंद समय (यूटीसी+5)
डाक कोड140100
वेबसाइटsamarkand.uz

समरक़ंद (उज़्बेक: Samarqand) उज़बेकिस्तान का एक शहर है और दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। मध्य एशिया में स्थित यह ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इस शहर का महत्व रेशम मार्ग पर पश्चिम और चीन के मध्य स्थित होने के कारण बहुत अधिक है। भारत के इतिहास में भी इस नगर का महत्व है क्योंकि बाबर इसी स्थान के शासक बनने की चेष्टा करता रहा था। बाद में जब वह विफल हो गया तो भागकर काबुल आया था जिसके बाद वो दिल्ली पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गया था। 'बीबी ख़ानिम की मस्जिद' इस शहर की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। २००१ में यूनेस्को ने इस २७५० साल पुरान शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया। इसका उस सूची में नाम है: 'समरकन्द - संस्कृति का चौराहा'।

यह तुर्की-मंगोल बादशाह तैमूर द्वारा स्थापित तैमूरी साम्राज्य की राजधानी रहा। समरकंद ७१९ मीटर की ऊँचाई पर ज़रफ़शान नदी की उपजाऊ घाटी में स्थित है। यहाँ के निवासियों के मुख्य व्यवसाय बाग़बानी, धातु एवं मिट्टी के बरतनों का निर्माण, कपड़े बनाना, रेशम, गेहूँ व चावल की कृषि और घोड़ा व खच्चर का पालन है। शहर के बीच रिगिस्तान नामक एक चौराहा है, जहाँ पर विभिन्न रंगों के पत्थरों से निर्मित कलात्मक इमारतें विद्यमान हैं। शहर की चारदीवारी के बाहर तैमूर के प्राचीन महल हैं। ईसापूर्व ३२९ में सिकंदर महान ने इस नगर का विनाश किया था। १२२१ ई. में इस नगर की रक्षा के लिए १,१०,००० आदमियों ने चंगेज़ ख़ान का मुक़ाबला किया। १३६९ ई. में तैमूर ने इसे अपना निवासस्थान बनाया। १८वीं शताब्दी के प्रारंभ में यह चीन का भाग रहा। फिर बुख़ारा के अमीर के अंतर्गत रहा और अंत में सन्‌ १८६८ ई. में रूसी साम्राज्य का भाग बन गया।

समरकंद के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च तापमान °C (°F) 6.2
(43.2)
9.2
(48.6)
15.2
(59.4)
22.0
(71.6)
27.2
(81)
32.7
(90.9)
34.6
(94.3)
32.7
(90.9)
28.5
(83.3)
21.6
(70.9)
14.9
(58.8)
8.6
(47.5)
21.1
(70)
औसत निम्न तापमान °C (°F) −3.6
(25.5)
−2.3
(27.9)
3.0
(37.4)
8.4
(47.1)
12.8
(55)
16.7
(62.1)
18.5
(65.3)
16.5
(61.7)
11.9
(53.4)
6.0
(42.8)
1.6
(34.9)
−1.9
(28.6)
7.1
(44.8)
औसत वर्षा मिमी (इंच) 51
(2.01)
48
(1.89)
69
(2.72)
32
(1.26)
17
(0.67)
3
(0.12)
2
(0.08)
0
(0)
3
(0.12)
17
(0.67)
39
(1.54)
56
(2.2)
337
(13.27)
औसत वर्षण दिवस 14.1 13.7 14.1 10.7 8.3 2.8 1.6 0.7 1.3 5.6 9.2 12.3 94.4
स्रोत: विश्व मौसम विज्ञान संगठन[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "The State Committee of the Republic of Uzbekistan on Statistics". मूल से से 2020-04-29 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-04-26.
  2. "World Weather Information Service". World Weather Information Service. 28 August 2017. अभिगमन तिथि: 11 December 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]