बुख़ारा
बुख़ारा
Buxoro | |
---|---|
शहर | |
निर्देशांक: 39°46′00″N 64°25′23″E / 39.76667°N 64.42306°E | |
देश | ![]() |
प्रांत | बुख़ारा |
गठन | 6वीं शताब्दी ई.पू. |
प्रथम उल्लेख | 500 ई. |
शासन | |
• प्रणाली | शहरिय प्रशासन |
• महापौर | जमाल नासिरोव |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 143.0 किमी2 (55.213 वर्गमील) |
• नगरीय | 73.0 किमी2 (28.2 वर्गमील) |
ऊँचाई | 225 मी (738 फीट) |
जनसंख्या (2020)[1] | |
• शहर | 2,80,187 |
• घनत्व | 2,000 किमी2 (5,100 वर्गमील) |
वासीनाम | बुख़ारी |
समय मण्डल | उज़्बेकिस्तान समय (यूटीसी+5) |
डाक कोड | 2001ХХ |
दूरभाष कोड | (+998) 65 |
वाहन पंजीकरण | 20 (1991–2008) 80-84 (2008–) |
HDI (2018) | 0.734 · 5वीं उच्च |
वेबसाइट | www |
आधिकारिक नाम: बुख़ारा का एतिहासिक केंद्र | |
प्रकार: | संस्कृतिक |
मापदंड: | ii, iv, vi |
अभिहीत: | 1993 |
सन्दर्भ क्रमांक | 602 |
क्षेत्र: | एशिया |
बुख़ारा (उज़्बेक: Buxoro) मध्य एशिया में स्थित एक एतिहासिक शहर तथा उज़बेकिस्तान देश के बुख़ारा प्रान्त की राजधानी है। यह उज़बेकिस्तान की पाँचवी सबसे बड़ी नगरी है। इसकी जनसंख्या 2,80,187 है (सन् 2020) और यह शहर लगभग पाँच हजार वर्षों से बसा हुआ है।[2] बुख़ारा प्रसिद्ध ऐतिहासिक रेशम मार्ग पर स्थित है।
वर्णन
[संपादित करें]बुख़ारा की भौगोलिक स्थिति ४९°५०' उ.अ. तथा ६४°१०' पू.दे. है। यह समरकंद नगर से १४२ मील पश्चिम एक नख़लिस्तान (ओएसिस) में स्थित प्रसिद्ध व्यापारिक नगर है। बुखारा से कुछ मील दक्षिण-पूर्व में एक कागान नामक नया नगर स्थित है, जिसे कभी कभी 'नया बुखारा' भी कहते हैं। पहले ही बुखारा मुस्लिमो के इस्लाम धर्म तथा इस्लामी सभ्यता संस्कृति का प्रसिद्ध केंद्र है। सन् 1924 में यह रूस के अधिकार में आया। यह आठ या नौ मील के घेरे में एक ऊँची चारदीवारी से घिरा है जिसमें ११ दरवाजे हैं। मीर अरब की मस्जिद सबसे प्रसिद्ध मस्जिद है। कंबल, रेशमी एवं ऊनी कपड़े तथा तलवार आदि बनाने के उद्योग यहाँ होते हैं। रेगिस्तानी जलवायु होने के कारण यहाँ पर दिन में तेज धूप तथा रात्रि में अधिक शीत पड़ती है। निकटवर्ती क्षेत्र में अखरोट, सेब, अंगूर, तंबाकू तथा विभिन्न प्रकार के फूलों के बगीचे हैं। इसकी जनसंख्या १९५१ में ६०,००० से बढ़कर १९९९ में २,३७,९०० हो चुकी थी।
बुख़ारा में जन्म लेने या रहने वाले विख्यात लोग
[संपादित करें]भ्राता शहर
[संपादित करें]यह शहर ऐतिहासिक महा-ख़ोरासान क्षेत्र में आते हैं:
अन्य शहर:
लाहौर, पाकिस्तान
सान्ता फे, न्यू मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका
ग़ुऍय माल्मेज़ों, फ्रान्स
कोरदोबा, स्पेन
मलात्या, तुर्की
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Uzbekistan: Regions, Major Cities & Towns - Population Statistics, Maps, Charts, Weather and Web Information". www.citypopulation.de. अभिगमन तिथि: 2024-02-10.
- ↑ Eastern Europe, Russia and Central Asia Archived 2015-04-05 at the वेबैक मशीन, Europa Publications Limited, Taylor & Francis, 2002, ISBN 978-1-85743-137-7, ... Other important urban centres were the historic towns of Samarkand (362300 in 1999), Bukhara (237900) and Kokand (192500), the industrial, Fergana valley towns of Namangan (376600), Andizhan (323900) and Fergana itself (182800) ...
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर Bukhara से सम्बन्धित मीडिया है। |
- Books about Bukhara
- Dmitriy Page. Bukhara - the center of enlightenment in the East
- Bukhara Information & Culture Center
- Bukhara Travel Guide
- Uzbek Visa
- Bukhara museums
- Travels in the Himalayan Provinces of Hindustan and the Panjab; in Ladakh and Kashmir, in Peshawar, Kabul, Kunduz, and Bokhara... from 1819 to 1825, Vol. II, William Moorcroft and George Trebeck, 1841 (Reprinted: New Delhi, Sagar Publications, 1971)