पूर्वी यूरोप

पूर्वी यूरोप यूरोप के महाद्वीप का पूर्वी भाग है। इसकी सीमाओं पर आम सहमति न होने के कारण इसमें सम्मिलित देशों व क्षेत्रों की कोई सर्वस्विकृत सूची नहीं है। अक्सर इसमें यूरोप के वह देश आते हैं जो या तो भूतपूर्व सोवियत संघ के भाग थे या उसके प्रभाव में थे। इनमें रूस, यूक्रेन, बेलारूस, पोलैण्ड, बुल्गारिया, चेक गणतंत्र, स्लोवाकिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुएनिया, हंगरी और मोल्दोवा सम्मिलित हैं। कुछ स्रोतों में अल्बानिया और भूतपूर्व यूगोस्लाविया के विखंडन से बने देश - सर्बिया, मासेदोनिया, स्लोवीनिया, क्रोएशिया, बोस्निया - भी शामिल हैं। लगभग सभी परिभाषाओं में यूराल पर्वतमाला, यूराल नदी और कॉकस क्षेत्र पूर्वी यूरोप की पूर्वतम सीमा माने जाते हैं।[1][2]
कई यूरोपीय देशों को रूसीकरण का सामना करना पड़ा, मुख्य रूप से बड़े पूर्वी यूरोपीय देश जिन्हें अतीत में रूसी साम्राज्य और सोवियत संघ ने जीत लिया था, इससे कानूनी व्यवस्था, रूसी भाषा का प्रसार और मानसिकता प्रभावित हुई [3][4][5]।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Frucht, Richard, ed. Encyclopedia of Eastern Europe: From the Congress of Vienna to the Fall of Communism (2000)
- ↑ Held, Joseph, ed. The Columbia History of Eastern Europe in the Twentieth Century (1993)
- ↑ Russification in the Baltic Provinces and Finland 1855—1914. Princeton, 1981
- ↑ Martis E. The Role of Tartu University in the National Moovement.// National movements in the Baltic countries during the 19th century. Uppsala, 1985
- ↑ Latvija 19. gadsimtā. // Pārkrievošanas administratīvie paņēmieni. 1855.—1881. gads. — Rīga, Latvijas Vēstures institūta apgāds, 2000. 521.—522. lpp.