सामग्री पर जाएँ

दक्षिण ओसेतिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिण ओसेतिया

Хуссар Ирыстон
სამხრეთ ოსეთი
Южная Осетия
दक्षिण ओसेतिया की अवस्थिति
क्षेत्रफल
 कुल
3,900 kमी2 (1,500 वर्ग मील)
 जल क्षेत्र (%)
negligible
जनसंख्या
 2000 आकलन
70,000
 जनघनत्व
18/किमी2 (46.6/मील2)
समय मंडलUTC+3

राष्ट्रगान: unknown
South Ossetia दक्षिण ओसेटिया की अवस्थिति
राजधानीTskhinvali
राजभाषा(एँ)Ossetian, Russian1
सरकार
 राष्ट्रपति
एडवर्ड क़ोकोइत्यी
 प्रधान मंत्री
Yury Morozov
De facto independence from Georgia
 Declared
November 28 1991
 Recognition
none
मुद्रारूसी रूबल (RUB)
  1. Russian in widespread use by government and other institutions.

South Ossetia का ध्वज
ध्वज
South Ossetia का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राजधानीKurta
राजभाषा(एँ)Ossetian, Georgian
सरकार
 Head of the Administration
Dmitri Sanakoyev[1]
 Interior Minister
Jemal Karkusov
Temporary provisional administrative entity of Georgia 1
 Established
April, 2007
 Recognition
Only by Georgia
मुद्राजॉर्जियाई लारी (GEL)
  1. Administration was set up by the Georgian government as a temporary measure before final solution on South Ossetia status. As of June 26, 2007 Georgia is proposing autonomous republic status for South Ossetia within the Georgian state.

दक्षिण ओसेतिया कॉकस क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित एक राज्य है जिसके राजनैतिक रुतबे पर विवाद जारी है। सोवियत संघ के ज़माने में यह जॉर्जिया का भाग हुआ करता था और इसे एक स्वशासित ओब्लास्त का दर्जा मिला हुआ था। सन् 1990 में दक्षिण ओसेतिया ने अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी और अपने आप को "दक्षिण ओसेतिया गणतंत्र" बुलाने लगा। जॉर्जिया ने दक्षिण ओसेतिया का स्वशासित दर्जा समाप्त कर दिया और उसपर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। 1991-1992 में यह जंग चलती रही। 2004 और 2008 में फिर लड़ाई छिड़ी, जिसके अंत में दक्षिण ओसेतिया के अलगाववादियों ने, रूसी सहायता के साथ दक्षिण ओसेतिया पर अपना नियंत्रण बना लिया। रूस, निकरागुआ, वेनेज़ुएला और नाउरु दक्षिण ओसेतिया को एक स्वतन्त्र राष्ट्र मानते हैं।[2] जॉर्जिया उसे एक अलगाववादी प्रांत मानता है जिसने नाजायज़ ढंग से आज़ादी ली हुई है।[3]

दक्षिण ओसेतिया का क्षेत्रफल कुल मिलकर 3,900 वर्ग किमी है जो लगभग भारत के नन्हे गोवा राज्य के बराबर है। कॉकस के बाक़ी इलाक़ों की तरह यह भी एक बहुत पहाड़ी क्षेत्र है और इसका ज़्यादातर भाग 1,000 मीटर (3,281 फ़ुट) से अधिक ऊंचाई पर है।

अन्य भाषाओँ में

[संपादित करें]

दक्षिण ओसेतिया को -

  • ओसेति भाषा में "ख़ुस्सार इरिस्तोन" (Хуссар Ирыстон) कहते हैं - दरअसल "इरिस्तोन" "इरिस्तान" उच्चारित करने का एक भिन्न लहजा है
  • जॉर्जियाई भाषा में "सम्ख़्रेत ओसेती" (სამხრეთ ოსეთი) कहते हैं
  • रूसी भाषा में "युझ़नाया ओसेतिया" (Южная Осетия) कहते हैं - ध्यान रहे के इसमें 'झ़' का उच्चारण 'झ' और 'ज़' दोनों से अलग है

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". 26 सितंबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 फ़रवरी 2008.
  2. https://archive.today/20120524091048/http://iys.cidi.org/humanitarian/hsr/03b/ixl95.html 2003 OCHA report
  3. "संग्रहीत प्रति". 8 अक्तूबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 फ़रवरी 2008.