अबख़ाज़िया
अबखाजिया गणराज्य | |
|---|---|
काकेशस क्षेत्र को केन्द्रित कि्ये मानचित्र में अबखाजिया (नारंगी) जॉर्जिया के संग दक्षिण ऑस्सेटिया (सलेटी)। | |
| राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | सुखुमी |
| राजभाषा(एँ) | |
| बोली जाने वाली भाषाएं | |
| निवासीनाम |
|
| सरकार | युनिटरी अर्ध-राष्ट्राध्क्षीय गणराज्य |
| राउल खजिम्बा | |
| बेस्लन बुतबा | |
| विधानमंडल | पीपल्स असेम्ब्ली |
| अर्ध-मान्य स्वतंत्रता जॉर्जिया से[1][2][3] | |
• Georgian annulment of all Soviet-era laws and treaties | 20 जून 1990 |
• Declaration of sovereigntyb | 25 अगस्त 1990 |
• जॉर्जियाई स्वतंत्रता की घोषणा | 9 अप्रैल 1991 |
| 26 दिसंबर 1991 | |
• स्वतंत्रता की घोषणा | 23 जुलाई 1992 |
• संविधान | 26 नवंबर 1994 |
| 3 अक्टूबर 1999 | |
• Act of state independencec | 12 अक्टूबर 1999 |
• First international recognitiond | 26 अगस्त 2008 |
| क्षेत्रफल | |
• कुल | 8,660[4] कि॰मी2 (3,340 वर्ग मील) |
| जनसंख्या | |
• 2012 आकलन | 242,862[5] |
• 2011 जनगणना | 240,705 [6] |
• जनघनत्व | 28/किमी2 (72.5/मील2) |
| GDP (सांकेतिक) | प्राक्कलन |
• कुल | $५० करोड़[7] |
| मुद्रा | (RUB) |
| समय मंडल | UTC+3 (MSK) |
| वाहन चलते हैं | right |
| दूरभाष कोड | +7 840 / 940 and +995 44[8][9] |
| ISO 3166 कोड | GE-AB |
| |
अबखाजिया (उच्चारण सहायता /æbˈkeɪʒə/ रूसी: Абха́зия Abhazia) आंशिक रूप से अन्तर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त विवादित क्षेत्र है जिसकी एक स्वतंत्र सरकार है। यह क्षेत्र काला सागर के पूर्वी तट और कॉकस के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह जॉर्जिया का एक हिस्सा था जो कि इसे आज भी स्वतंत्र देश का दर्जा नहीं देता।
अबख़ाज़िया अपने आप को अबख़ाज़िया गणराज्य अथवा अप्सनी के रूप में एक सम्प्रभु राज्य का दर्जा देता है।[10][11][12][13][14] इसे रूस, निकारागुआ, वेनेज़ुएला और नौरु ने पूर्ण सम्प्रभु[15] तथा दक्षिण ओसेतिया ने आंशिक सम्प्रभु राष्ट्र का एवं ट्रान्सनिस्ट्रिया और नागोर्नो-काराबाख़ ने अज्ञात राज्य के रूप में रखा है।[16][17]
इतिहास
[संपादित करें]1930 के दशक से अबख़ाज़िया, सोवियत संघ के गणराज्य जॉर्जिया का हिस्सा था. लेकिन, इसे काफ़ी ख़ुदमुख़्तारी (ऑटोनोमी) हासिल थी। लेकिन, 1931 से पहले अबख़ाज़िया एक स्वतंत्र इलाक़ा हुआ करता था।
1980 के दशक के आख़िर में जब सोवियत संघ बिखरना शुरू हुआ, तो अबख़ाज़िया भी जॉर्जिया से आज़ाद होने के लिए अंगड़ाई लेने लगा। जॉर्जिया, सोवियत संघ से स्वतंत्र होना चाहता था और अबख़ाज़िया उसकी पाबंदी से।
अबख़ाज़िया ने 1990 के दशक में ख़ुद को आज़ाद मुल्क घोषित कर दिया था। लेकिन, इसे गिने-चुने देशों ने ही मान्यता दी है। तो, ये ऐसा देश है, जिसे दुनिया जानती-मानती नहीं।
जब 1991 में जॉर्जिया ने सोवियत संघ से आज़ादी का ऐलान किया, तो, अबख़ाज़िया के बाशिंदों को लगा कि उनकी स्वायत्तता तो ख़त्म हो जाएगी। तनाव बढ़ा और 1992 में गृहयुद्ध छिड़ गया. शुरुआत में तो जॉर्जिया की सेना को बढ़त हासिल हुई और उसने अबख़ाज़िया के बाग़ियों को राजधानी सुखुमी से बाहर ख़देड़ दिया। लेकिन, विद्रोहियों ने फिर से ताक़त जुटाकर जॉर्जिया की सेना पर तगड़ा पलटवार किया. इस लड़ाई में दसियों हज़ार लोग मारे गए। जिसके बाद जॉर्जियाई मूल के 2 लाख से ज़्यादा लोगों को अबख़ाज़िया छोड़कर भागना पड़ा. इस काम में रूस की सेना ने भी अबख़ाज़िया के बाग़ियों की मदद की थी।
2008 में जॉर्जिया से छोटी सी जंग के बाद से रूस की सेनाओं ने अबख़ाज़िया को जॉर्जिया पर हमले के लिए इस्तेमाल करती हैं। अबख़ाज़िया और रूस के रिश्ते बेहद क़रीबी हैं। वो रूस से मिलने वाली मदद पर ही निर्भर है। फ़िलहाल, जॉर्जिया में बाक़ायदा क़ानून है जिसके तहत वहाँ के लोगों को अबख़ाज़िया जाने की मनाही है।
पर्यटन
[संपादित करें]सोवियत संघ के ज़माने में अबख़ाज़िया सैलानियों के बीच बहुत मशहूर था. हल्का गर्म और हल्का सर्द मौसम, सैर-सपाटे के बहुत मुफ़ीद माना जाता था. लेकिन, 1990 के दशक में जब से गृह युद्ध छिड़ा, ये देश सैलानियों से वीरान हो गया. जॉर्जिया की सेनाएं यहां से पीछे हट गईं. आज यहां के होटल और रेस्टोरेंट वीरान पड़े हैं। यहां के बस अड्डे भी सोवियत संघ के ज़माने के हैं। 1990 के दशक से चली आ रही लड़ाई की वजह से यहां मलबों के ढेर लगे हैं। अबख़ाज़िया की करेंसी रूस की रूबल है। देश की ज़्यादातर संपत्तियों पर रूस का ही क़ब्ज़ा है।
एक वक़्त ऐसा भी था कि हर साल क़रीब दो लाख लोग अबख़ाज़िया की सैर के लिए आते थे। ये सैलानी दुनिया भर से आते थे. लेकिन अब यहां सिर्फ़ रूस के लोग घूमने-फिरने आते हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Site programming: Denis Merkushev. "Акт о государственной независимости Республики Абхазия". Abkhaziagov.org. मूल से से 27 दिसंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 जून 2010.
- ↑ "Апсныпресс – государственное информационное агенство Республики Абхазия". Apsnypress.info. मूल से से 28 मई 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 June 2010.
- ↑ "Abkhazia: Review of Events for the Year 1996". UNPO. 31 जनवरी 1997. मूल से से 5 जून 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 जून 2010.
- ↑ "Abkhazia". Encyclopedia Britannica (15th) I: A-ak Bayes: 33। (2010)। Chicago, IL: Encyclopedia Britannica Inc.।
- ↑ "Georgia". Citypopulation. 2012-01-01. 7 जनवरी 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2012-12-20.
- ↑ "Численность населения Абхазии составляет 240 705 человек". apsnypress.info. 2012-01-01. मूल से से 9 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2012-12-20.
- ↑ "Abkhazia calculated GDP – News". GeorgiaTimes.info. 7 July 2010. मूल से से 24 जुलाई 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 September 2011.
- ↑ "Abkhazia remains available by Georgian phone codes". today.az. 6 January 2010. 12 जुलाई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 20 January 2010.
- ↑ "2011 - national renumbering for Georgia". मूल से से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2015.
- ↑ अबख़ाज़िया गणराज्य के संविधान (Constitution of the Republic of Abkhazia) Archived 2013-05-14 at the वेबैक मशीन का प्रथम अनुच्छेद।
- ↑ ओल्गा ओलीकर, थॉमस एस॰ सजयना. Faultlines of Conflict in Central Asia and the South Caucasus: Implications for the U.S. Army. Rand Corporation, 2003, ISBN 978-0-8330-3260-7.
- ↑ Abkhazia: ten years on. Archived 2012-02-05 at the वेबैक मशीन By Rachel Clogg, Conciliation Resources, 2001.
- ↑ Emmanuel Karagiannis. Energy and Security in the Caucasus. Routledge, 2002. ISBN 978-0-7007-1481-0.
- ↑ द गार्डियन. Georgia up in arms over Olympic cash Archived 2007-12-19 at the वेबैक मशीन
- ↑ Barry, Ellen (१५ दिसम्बर २००९). "Abkhazia Is Recognised – by Nauru". New York Times. 19 दिसंबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २६ अक्टूबर २०१४.
- ↑ "Абхазия, Южная Осетия и Приднестровье признали независимость друг друга и призвали всех к этому же" (रूसी भाषा में). Newsru. १७ नवम्बर २००६. 16 अप्रैल 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २६ अक्टूबर २०१४.
- ↑ "Страны , признавшие независимость Республики Абхазия" (रूसी भाषा में). Embassy of the Republic of Abkhazia in the Bolivarian Republic of Venezuela. मूल से से 18 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २६ अक्टूबर २०१४.