सामग्री पर जाएँ

नागोर्नो-काराबाख़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य

Լեռնային Ղարաբաղի Հանրապետություն
लॅरनयिन ग़ाराबाग़ी हन्रापॅतुथ्युन
नागोर्नो-काराबाख़ का ध्वज
ध्वज
नागोर्नो-काराबाख़ का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: "आज़ात उ अंकाख़ आर्त्शाख़"
"आज़ाद और स्वतन्त्र आर्त्शाख़"
नागोर्नो-काराबाख़ की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
स्तेपानाकॅर्त
आधिकारिक भाषा(एँ)आर्मीनियाई1
सरकारअमान्य
• राष्ट्रपति
बाको सहाकियन
• प्रधान मंत्री
अराइक हारुत्युन्यान
स्वतंत्र 
अज़रबैजान से अमान्य रूप से अलग हुआ क्षेत्र
१० दिसम्बर १९९१
• घोषित
६ जनवरी १९९२
• अंतर्राष्ट्रीय मान्यता
अभी तक अमान्य
क्षेत्रफल
• कुल
11,458 कि॰मी2 (4,424 वर्ग मील) मणिपुर का आधा)
• जल क्षेत्र (%)
नगण्य
जनसंख्या
• मार्च 2007 आकलन
138,000 (n/a)
मुद्राआर्मीनियाई द्राम नागोर्नो-काराबाख़ द्राम (AMD)
समय मंडलUTC+4
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+5
दूरभाष कोड374 47
इंटरनेट TLD.am
  1. संविधान "जनता में फैली हुई किसी भी भाषा के स्वतन्त्र प्रयोग" का आश्वासन देता है
  2. वह सारा क्षेत्रफल जहाँ नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र का प्रशासनिक नियंत्रण है

नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं।

नाम के बारे में

[संपादित करें]

"नागोर्नो" शब्द रूसी भाषा के "नागोर्नी" (нагорный) शब्द से लिया गया है जिसका मतलब है ऊँचा या पहाड़ी इलाक़ा। "काराबाख़" तुर्की भाषा से लिया गया है और मानना है के "कारा बाख़" का अर्थ हिन्दी से मिलता जुलता "काला बाग़" है।[1][2] स्थानीय भाषाएँ इसी "पहाड़ी काला बाग़" नाम का अनुवाद करती हैं -

  • अर्मेनियाई भाषा में लॅर्नायिन ग़ाराबाग़ (Լեռնային Ղարաբաղ)
  • अज़ेरी भाषा में दाग़लिक़ क़ाराबाग़ (Dağlıq Qarabağ) या युख़ारी क़ाराबाग़ (Yuxarı Qarabağ)
  • रूसी भाषा में नागोर्न्यी काराबाख़ (Нагорный Карабах)

यहाँ रहने वाले अर्मेनियाई लोग इस क्षेत्र को "आर्त्शाख़" (Արցախ) भी बुलाते हैं जो प्राचीन अर्मेनियाई राज्य का दसवां प्रांत हुआ करता था।

नागोर्नो-काराबाख़ झगड़े से सम्बंधित नक़्शा
नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र
नागोर्नो-काराबाख़ और पास के क्षेत्रों से निकाले गए अज़ेरी शरणार्थी

प्रशासनिक भाग

[संपादित करें]
विभाग रायोन (ज़िला) शहर
अस्केरन ख़ोजाली स्तेपानाकॅर्त (ख़ानकन्दी)
हादरूत दक्षिणी ख़ोजावंद
मारताकॅर्त पूर्वी कल्बचर, पश्चिमी तरतर​
मारतूनी उत्तरी ख़ोजावंद
शाहूमियान* दक्षिणी गोरानबोय नफ़्तालान
शूशी शूशा शूशा

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. The BBC World News. Regions and territories: Nagorno-Karabakh Archived 2007-08-23 at the वेबैक मशीन, BBC News Online. Last updated October 3, 2007. Retrieved November 21, 2007.
  2. Ulubabyan, Bagrat. Karabagh (Ղարաբաղ). The Soviet Armenian Encyclopedia, vol. vii, Yerevan, Armenian SSR, 1981 p. 26

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]