लारी
| ლარი (जॉर्जियन) | |
|---|---|
| ISO 4217 | |
| कोड | GEL (संख्यात्मक: 981) |
| उप इकाई | 0.1 |
| मूल्यवर्ग | |
| उप इकाई | |
| 1/100 | तेतरी |
| बैंकनोट | |
| प्रायः उपयोगित | 5, 10, 20, 50 लारी |
| दुर्लभतः उपयोगित | 1, 2, 100, 200 लारी |
| सिक्के | 1, 2, 5, 10, 20, 50 तेतरी, 1 और 2 लारी |
| जनसांख्यिकी | |
| उपयोगकर्ता(एँ) | |
| जारी | |
| केंद्रीय बैंक | नेशनल बैंक ऑफ जार्जिया |
| जालस्थल | www.nbg.gov.ge |
| मूल्यांकन | |
| मुद्रास्फीति | 9.2% |
| स्रोत | द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु. |
लारी (जार्जियन: ლარი; आईएसओ 4217:GEL) जॉर्जिया की मुद्रा है। यह 100 तेतरी में विभाजित है। लारी नाम एक प्राचीन जॉर्जियाई शब्द है, जिसका अर्थ एक ढेर, संपत्ति है, जबकि तेतरी एक प्राचीन जॉर्जियाई मौद्रिक शब्द है, जिसका इस्तेमाल तेरहवीं शताब्दी से किया जा रहा है।
कुपोन लारी
[संपादित करें]५ अप्रैल १९९३ को जॉर्जिया में रूसी रूबल के स्थान पर समान मूल्य पर कुपोन लारी जारी किया गया। इस मुद्रा में केवल नोट ही जारी किए गए थे, जिसका कोई विभाजन नहीं था और यह अत्यधिक मुद्रास्फीति का शिकार हो गई। नोट (लारी) एक और एक मिलियन मूल्यवर्ग के बीच में जारी किए थे, इनमें तीन, ३०००, ३०,००० और १,५०,००० जैसे असामान्य मूल्यवर्ग के लारी भी शामिल थे।chodu
२ अक्टूबर १९९५ को एडवर्ड शेवार्दजनाद्जे की सरकार ने अस्थायी कूपन मुद्रा के स्थान पर लारी जारी किया। तब से यह स्थिर बनी हुई है।
सिक्के
[संपादित करें]सिक्के १, २, ५, १०, २० और ५० तेतरी, १ लारी और २ लारी के मूल्यवर्ग में जारी किए गए हैं।