सामग्री पर जाएँ

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं।

विंटर ओलम्पिक्स का आरंभ १९२४ में हुआ माना जाता है, किन्तु इसी तरह के खेल १९०१ से १९२६ के बीच यूरोप में स्वीडन में आयोजित कराए जाते थे जिन्हें नॉर्डिक गेम्स कहा जाता था। इनके पीछे जनरल विक्टर गुस्ताफ बाल्क का हाथ था जिन्हें स्वीडिश खेलों का पितामह कहा जाता था। सन् १९०८ तक इन्हें अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन उस वर्ष लंदन ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स के बाद इनकी स्थिति बदली। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा विंटर ओलम्पिक्स को ओलम्पिक्स में सम्मिलित किए जाने के प्रयास आरंभ किये। बाल्क भी यह चाहते थे और वह आईओसी के पांच सदस्यों में से एक थे भी, लेकिन स्कैन्डिनेवियाई देशों ने विरोध किया। उनका मानना था कि इससे नॉर्डिक खेलों की मौलिकता खत्म हो जाएगी। इसके बावजूद, १९१६ में पहली बार शीतकालीन ओलम्पिक खेल कराने का निर्णय लिया गया लेकिन उन दिनों प्रथम विश्व युद्ध चल रहा था। फिर १९२० ओलम्पिक में आइस हॉकी को शामिल किया गया। इसके बाद १९२१ में आईओसी ने निर्णय किया कि १९२४ फ्रांस ओलम्पिक के बाद वहीं विंटर स्पोर्टस भी कराए जाएंगे। १९२८ में सेंट मोरिट्ज में आईओसी द्वारा दूसरे विंटर ओलम्पिक कराए गए।

द्वितीय विश्वयुद्ध में आई रुकावट के बाद से अब तक कई विवादों और बहिष्कारों से गुजरते हुए विंटर ओलम्पिक खेल फ्रांस, जापान, अमेरिका, युगोस्लाविया (विभाजन पूर्व), इटली सहित कई अन्य स्थानों पर हो चुके हैं। विंटर ओलम्पिक खेलों में मुख्यत: एल्पाइन स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्की जंपिंग, स्नोबोर्डिग और स्पीड स्केटिंग जैसे खेल आयोजित किए जाते हैं।

दस सबसे सफल राष्ट्र

[संपादित करें]

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक।

██  पिछले राष्ट्रों

नं.राष्ट्रगेम्सस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)22118111100329
2 संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)229610284282
3 जर्मनी  जर्मनी (GER)11787853209
4 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)9785759194
5 कनाडा  कनाडा (CAN)22625652170
6 ऑस्ट्रिया  ऑस्ट्रिया (AUT)22597881218
7 स्वीडन  स्वीडन (SWE)22504054144
8 स्विट्जरलैंड  स्विट्जरलैंड (SUI)22504048138
9 रूस  रूस (RUS)6453234111
10 फिनलैंड  फिनलैंड (FIN)22426257161

शीतकालीन ओलंपिक खेलों की सूची

[संपादित करें]
खेल साल मेज़बान द्वारा खोला तारीख राष्ट्र प्रतियोगियों स्पोर्ट्स अनुशासन आयोजन शीर्ष राष्ट्र संदर्भ
कुल पुरुष महिला
I 1924 फ़्रान्स शैमॉनिक्स, फ्रांस गस्तर विडाल 25 जनवरी – 5 फरवरी 16258247116916 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
II 1928 स्विट्ज़रलैंड सेंट मोरित्ज़, स्विट्जरलैंड अध्यक्ष एडमंड शल्यशस 11–19 फरवरी 25464438264814 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
III 1932 संयुक्त राज्य झील प्लेसिड, संयुक्त राज्य अमेरिका गवर्नर फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट  4–15 फरवरी 17252231214714 संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
IV 1936 जर्मनी गॅर्मिस्च-पेटेन्किचेन, जर्मनी चांसलर एडॉल्फ हिटलर  6–16 फरवरी 28646566804817 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
1940 साप्पोरो, जापान से सम्मानित; द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द
1944 कोर्तिना डी अम्पेज़ो, इटली से सम्मानित किया गया; द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द
V 1948 स्विट्ज़रलैंड सेंट मोरित्ज़, स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति एनरिको सेलिओ 30 जनवरी – 8 फरवरी 28669592774922 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
स्वीडन  स्वीडन (SWE)
VI 1952 नॉर्वे ओस्लो, नॉर्वे राजकुमारी रैग्निहाल्ड 14–25 फरवरी 306945851094822 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
VII 1956 इटली कोर्टिना डी'एम्पेज़ो, इटली राष्ट्रपति गियोवन्नी ग्रोनची 26 जनवरी – 5 फरवरी 328216871344824 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
VIII 1960 संयुक्त राज्य स्क्वॉ वैली, संयुक्त राज्य अमेरिका उपराष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन 18–28 फरवरी 306655211444827 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
IX 1964 ऑस्ट्रिया इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया राष्ट्रपति एडॉल्फ श्राफ 29 जनवरी – 9 फरवरी 36109189219961034 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
X 1968 फ़्रान्स ग्रेनोबल, फ्रांस राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल  6–18 फरवरी 37115894721161035 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
XI 1972 जापान सपोरो, जापान सम्राट हिरोहितो  3–13 फरवरी 35100680120561035 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
XII 1976 ऑस्ट्रिया इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया राष्ट्रपति रूडोल्फ किरचस्चलागर  4–15 फरवरी 37112389223161037 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
XIII 1980 संयुक्त राज्य झील प्लेसिड, संयुक्त राज्य अमेरिका उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडेल 13–24 फरवरी 37107284023261038 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
XIV 1984 यूगोस्लाविया साराजेवो, यूगोस्लाविया राष्ट्रपति माइक स्पिजक  8–19 फरवरी 49127299827461039 पूर्वी जर्मनी  पूर्वी जर्मनी (GDR)
XV 1988 कनाडा कैलगरी, कनाडा गवर्नर जनरल जीन सॉवे 13–28 फरवरी 571423112230161046 सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)
XVI 1992 फ़्रान्स अल्बर्टविले, फ्रांस राष्ट्रपति फ़्राँस्वा मिटेरैंड  8–23 फरवरी 641801131348861257 जर्मनी  जर्मनी (GER)
XVII 1994 नॉर्वे लिलेहॅम्मेर, नॉर्वे किंग हार्ल्ड वी 12–27 फरवरी 671737121552261261 रूस  रूस (RUS)
XVIII 1998 जापान नागानो, जापान सम्राट अकीहितो  7–22 February 722176138978771468 जर्मनी  जर्मनी (GER)
XIX 2002 संयुक्त राज्य साल्ट लेक सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश  8–24 फरवरी 78[1]2399151388671578 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)
XX 2006 इटली ट्यूरिन, इटली राष्ट्रपति कार्लो एजेग्लो सिंपी 10–26 फरवरी 802508154896071584 जर्मनी  जर्मनी (GER)
XXI 2010 कनाडा वैंकूवर, कनाडा गवर्नर जनरल माइकल जीन 12–28 फरवरी 8225661522104471586 कनाडा  कनाडा (CAN)
XXII 2014 रूस सोची, रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 7–23 फरवरी 8828731714115971598 रूस  रूस (RUS)
XXIII 2018 दक्षिण कोरिया पीयॉन्गांग, दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति मून जे-इन (अपेक्षित होना) 9–25 फरवरी 80[2][3] भविष्य की घटना715102
XXIV 2022 चीनी जनवादी गणराज्य बीजिंग, चीन 4–20 फरवरी भविष्य की घटना715102
XXV 2026 मिलान कार्टिना,इटली भविष्य की घटना
XXVI 2030 2023 में चुनाव भविष्य की घटना

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के विपरीत, 1940 के शीतकालीन ओलंपिक और 1944 के शीतकालीन ओलंपिक को शीतकालीन खेलों के लिए आधिकारिक रोमन संख्या में शामिल नहीं किया गया है। ग्रीष्मकालीन खेलों के आधिकारिक खिताब ओलम्पियाड की गिनती करते हुए, शीतकालीन खेलों के खिताब केवल खेलों की गणना करते हैं।

शीतकालीन ओलंपिक स्थानों का मानचित्र एक शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाले देश छायांकित हरे रंग के होते हैं, जबकि दो या दो से अधिक की मेजबानी वाले देशों में छायांकित नीले होते हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. The IOC site for the 2002 Winter Olympic Games Archived 2011-06-02 at the वेबैक मशीन gives erroneous figure of 77 participated NOCs; however, one can count 78 nations looking through official results of 2002 Games Part 1 Archived 3 जनवरी 2014 at the वेबैक मशीन, Part 2 Archived 18 जनवरी 2014 at the वेबैक मशीन, Part 3 Archived 18 जनवरी 2014 at the वेबैक मशीन. Probably this error is consequence that Costa Rica's delegation of one athlete joined the Games after the Opening Ceremony, so 77 nations participated in Opening Ceremony and 78 nations participated in the Games.
  2. "Pyeongchang 2018 Winter Olympics". worldcurling.org. 11 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 July 2016.
  3. "Quota allocation for Cross-country skiing". www.data.fis-ski.com/. International Ski Federation (FIS). 10 April 2017. 22 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 April 2017.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  • Olympic.org आई.ओ.सी आधिकारिक जालस्थल
  • Wintergames.AP.org संबद्ध प्रेस ऑलंपिक शीतकालीन खेल- जालस्थल