सामग्री पर जाएँ

नाज़ी जर्मनी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जर्मन राइख़

Deutsches Reich
१९३३–१९४५
जर्मनी का ध्वज
ध्वज
जर्मनी का राष्ट्रीय प्रतीकचिह्न
राष्ट्रीय प्रतीकचिह्न
ध्येय वाक्य: "Ein Volk, ein Reich, ein Führer." "One People, one Reich, one Leader."
राष्ट्रगान: (official)
First stanza of
followed by
नाज़ी जर्मनी १९४३.
नाज़ी जर्मनी १९४३.
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
बर्लिन
प्रचलित भाषा(एँ)जर्मन
सरकारSingle-party state, Totalitarian autocratic national socialist dictatorship,
Empire
राज्य प्रमुख 
• 1925 – 1934
Paul von Hindenburg (President)
• 1934 – 1945
एडोल्फ़ हिटलर (Führer)
• 1945
Karl Dönitz ()
 
• 1933 – 1945
एडोल्फ़ हिटलर
• 1945
योसॅफ़ गॅबॅल्स
• 1945
Lutz Graf Schwerin von Krosigk
ऐतिहासिक युगयुद्ध के दौरान
३० जनवरी १९३३
२७ फ़रवरी १९३३
१३ मार्च १९३८
१ सितंबर १९३९
८ मई १९४५
क्षेत्रफल
1941 (Großdeutschland)696,265 kमी2 (268,829 वर्ग मील)
जनसंख्या
• 1941 (Großdeutschland)
90030775
मुद्रा
पूर्ववर्ती
परवर्ती
वैमार गणराज्य
सार (लीग ऑफ़ नेशंस)
पहला आस्ट्रियन गणराज्य
चकोस्लोवाक गणराज्य
क्लापिदा क्षेत्र
डॅन्ज़िग मुक्त नगर
दूसरा पोलिश गणराज्य
Kingdom of Italy
यूपेन-मालमेडी
लक्ज़मबर्ग
अल्सासी-लॉरैन
ड्रावा बानोविना
जर्मन Allied Occupation Zones in Germany
मित्र देशों द्वारा सञ्चालित ऑस्ट्रिया
Third Republic of Czechoslovakia
People's Republic of Poland
Alsace-Lorraine
Eupen-Malmedy
Luxembourg
Kingdom of Italy
Kaliningrad Oblast
Saar protectorate
People's Republic of Slovenia

नाज़ी जर्मनी या तृतीय राइख़ (जर्मन: Drittes Reich, हिन्दी लिप्यान्तरण: ड्रीटॅस् राइख़) १९३३ और १९४५ के बीच जर्मनी के लिए इतिहासकारों द्वारा सामान्य नाम दिया गया है, जब जर्मनी पर एडोल्फ़ हिटलर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कार्यकर्ता पार्टी (NSDAP) का एकछत्र राज्य था। इसके अतिरिक्त इसे नाज़ीवादी जर्मनी (जर्मन: Das Nazistische Deutschland, हिन्दी लिप्यान्तरण: दास नत्सीस्तिशे डॉइच्लॅण्ड) तथा सहस्रवर्षीय साम्राज्य (जर्मन: Das Tausendjähriges Reich, हिन्दी लिप्यान्तरण: दास थ़ाउज़ेण्ड्यॅरिगेस राइख़) इत्यादि नामों से भी पुकारा जाता था उस कालखण्ड में।

तृतीय साम्राज्य वाइमर गणराज्य के पश्चात्‌ सत्ता में आया, जब 4 मार्च 1933 को राष्ट्रीय-समाजवादी जर्मन श्रमिक पार्टी ने (NSDAP "एन-एस-दे-आ-पे", Die NationalSozialistische Deutsche ArbeiterPartei, हिन्दी लिप्यान्तरण: दी नत्सिओनाल-सोत्सिअलीस्तिशे दोय्चे आर्बाय्तेर्पर्ताय) हिटलर के नेतृत्व में राजसत्ता हथिया ली। ३० जनवरी १९३३ को एडोल्फ़ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और तुरन्त ही सारे विरोध को ख़त्म करके वह उस देश का इकलौता नेता बन बैठा। देश ने उसे फ़ूरर (जर्मन: Führer, अनुवाद. नेता) कहकर पूजना आरम्भ कर दिया और सारी ताक़त उसके हाथ में सौंप दी। इतिहासकारों ने बड़ी सभाओं में उसके वाक्चातुर्य और कमरे में हुयी बैठकों में उसकी आँखों से होने वाले मन्त्रमुग्ध लोगों का ज़ोर देकर बताया है।[1] शनैः शनैः यह बात प्रचलन में आ गई कि फ़्यूरर का वचन विधि से भी ऊपर है। दरअसल यह मत लोगों के बीच हिटलर के मतप्रचालन मन्त्री योसॅफ़ गॅबॅल्स ने रखा था जिसे प्रथम विश्वयुद्ध और वर्साय की संधि से सताई गई जनता ने दोनों हाथों से हड़प लिया। सरकार के शीर्षस्थ अधिकारी केवल हिटलर को रिपोर्ट देते थे और उसी की नीतियों का अनुसरण भी करते थे, हालाँकि उनकी कार्यशैली में कुछ हद तक स्वायत्ता बरक़रार थी।

पृष्ठभूमि

[संपादित करें]

१९२० के दशक के शुरुआती सालों में नाज़ी आन्दोलन ने ज़ोर पकड़ा, जब प्रथम विश्वयुद्ध से सेवानिवृत्त ग़ुस्साए युवाओं ने वर्साय की संधि, वाइमर गणराज्य तथा प्रजातंत्र को मानने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आर्य कुलवंश के पुनरुत्थान की माँग की और जर्मनी के सारे कष्टों का दोषी यहूदियों को ठहराया। उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली मतप्रचार से लोगों को यह बतलाया कि प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की हार का कारण उसकी सेना नहीं बल्कि यहूदी, साम्यवादी तथा अन्य विनाशक शक्तियाँ थीं जो देश के असैनिक वर्ग में मौजूद थीं।

तृतीय साम्राज्य का विनाश

[संपादित करें]

सोवियत संघ के साथ लडे़ द्वितीय विश्वयुद्ध में नाज़ियों का तृतीय साम्राज्य 23 मई 1945 में चकनाचूर हो गया।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Neil J. Kressel (2002). Mass Hate: The Global Rise Of Genocide And Terror. Basic Books. p. 121. 21 अप्रैल 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27-07-2012. {{cite book}}: Check date values in: |accessdate= (help)