अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
![]() | |
सिद्धांत | तेज, उच्च, मजबूत (फ़्रांसीसी: [Citius Altius Fortius] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता)) |
---|---|
स्थापना | 23 जून 1894 |
प्रकार | खेल महासंघ |
मुख्यालय |
लुसाने, स्विट्ज़रलैण्ड ![]() |
सदस्यता |
205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया |
आधिकारिक भाषा |
फ़्रान्सीसी और अंग्रेज़ी |
मानद अध्यक्ष |
जैक्स रोगे ![]() |
अध्यक्ष |
थॉमस बाच ![]() |
उपाध्यक्ष |
यू जैकिंग ![]() जुआन एंटोनियो समरंच सैलिसिस ![]() उगुर एर्डनर ![]() अनीता डीफ्रंटज़ ![]() |
जालस्थल | www.Olympic.org |
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (अंग्रेज़ी: International Olympic Committee (IOC); फ़्रांसीसी: Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे।[1] वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 का थीम "एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए" रखा गया है।
इतिहास
[संपादित करें]आईओसी की स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा 23 जून 1894 को की गई थी। 23 जून को प्रति वर्ष ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जून 2017 तक, इसकी सदस्यता में 95 सक्रिय सदस्य, 41 मानद सदस्य, एक मानद अध्यक्ष (जैक्स रोगे)और एक सम्मान सदस्य (हेनरी किसिंजर) शामिल हैं। आईओसी दुनिया भर में आधुनिक ओलंपिक आंदोलन का सर्वोच्च शासी निकाय है। आईओसी हर चार साल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, शीतकालीन ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल का आयोजन करता है। आईओसी द्वारा आयोजित पहला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1896 में यूनान के एथेंस व पहला शीतकालीन ओलंपिक 1924 में फ्रांस के चेमोनिक्स में आयोजित किया था। 1992 तक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक दोनों एक ही वर्ष आयोजित किए जाते थे।
कार्य और भूमिका
[संपादित करें]अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्य कार्य ओलंपिक आंदोलन को बढ़ावा देना और ओलंपिक आंदोलन का नेतृत्व करना है। [2]
- खेल और खेल प्रतियोगिताओं के संगठन, विकास और समन्वय को प्रोत्साहित करना और समर्थन करना;
- ओलंपिक खेलों के नियमित आयोजन को सुनिश्चित करना;
- सक्षम सार्वजनिक या निजी संगठनों और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का प्रयास करना ताकि खेल द्वारा मानवता की सेवा और शांति को बढ़ावा मिले;
- ओलंपिक आंदोलन को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ कार्य करना;
- पुरुषों और महिलाओं की समानता के सिद्धांत को लागू करने के दृष्टिकोण के साथ सभी स्तरों पर और सभी संरचनाओं में खेल में महिलाओं के प्रचार को प्रोत्साहित करना और समर्थन करना।
कार्यकारी बोर्ड
[संपादित करें]पद | नाम | देश |
---|---|---|
मानद अध्यक | जैक्स रोगे | ![]() |
अध्यक्ष | थॉमस बाच | ![]() |
उपाध्यक्ष | यू जैकिंग | ![]() |
जुआन एंटोनियो समरंच सैलिसिस | ![]() | |
उगुर एर्डनर | ![]() | |
अनीता डीफ्रंटज | ![]() | |
कार्यकारी सदस्य | गुनीला लिंडबर्ग | ![]() |
वू चिंग-कुओ | ![]() | |
जियान-फ्रैंको कास्पर | ![]() | |
एंजेला रग्गेरियो | ![]() | |
सर्गेई बुब्का | ![]() | |
नग सेर मियांग | ![]() | |
विली कल्त्चिमिट लुज़ान | ![]() | |
रॉबिन ई. मिशेल | ![]() | |
निकोल होएवर्टज | ![]() | |
डेनिस ओस्वाल्ड | ![]() | |
महानिदेशक | क्रिस्टोफ डी केपर | ![]() |
ये वर्तमान में है
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "इस दिन मनाया गया था पहला 'ओलंपिक डे', भारत का ऐसा रहा है ओलंपिक में प्रदर्शन". Dainik Jagran. Retrieved 2019-12-04.
- ↑ "Chapter 2: Mission and Role of the IOC" (PDF). Olympic Charter. IOC. 8 July 2011. pp. 14–15. Archived (PDF) from the original on 26 अगस्त 2015. Retrieved 29 July 2012.