2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
XXXवें ओलंपियाड खेल
मेज़बान शहरलंदन, ग्रेट ब्रिटेन
सिद्धांतInspire a Generation
(एक पीढ़ी को प्रेरित करो)
प्रतिभागी राष्ट्र204+1[1]
प्रतिभागी खिलाड़ी10,500 (अनुमानित)
ग्रीष्मकालीन
शीतकालीन


2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) यूनाइटेड किंगडम के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं।[2] लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा।[3] इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी।[4][5]

खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई।[6] इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है।[7] खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है।

मेज़बान नगर का चयन[संपादित करें]

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए बोली प्रस्तुत करने की समय सीमा 15 जुलाई 2003 तक नौ शहरों ने मेज़बानी के लिए अपनी बोली प्रस्तुत की थी। यह नगर थे: हवाना, इस्तान्बुल, लिपजिग, लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क, पेरिस और रियो डि जेनेरो[8]

18 मई 2004 को अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने तकनीकी मूल्यांकन के परिणामों के पश्चात शहरों की संख्या पाँच तक कर दी: लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क नगर और पेरिस।[9]

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बोली प्रक्रिया के परिणाम
नगर एनओसी 1 दौर 2 दौर 3 दौर 4 दौर
लन्दन  यूनाइटेड किंगडम 22 27 39 54
पेरिस साँचा:Country data फ़्रान्स 21 25 33 50
मैड्रिड  स्पेन 20 32 31
न्यूयॉर्क नगर  संयुक्त राज्य अमेरिका 19 16
मास्को  रूस 15

लोगो और ग्राफ़िक[संपादित करें]

लन्दन ओलम्पिक ले लिए दो लोगो तैयार किए गए थे: एक जो बोली प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त हुआ था और किनो डिज़ाइन द्वारा तैयार किया गया था और दूसरा जो इन खलों के लिए ब्राण्ड के रूप में तैयार किया गया था। पहला वाला लोगो नीली, पीली, काली, हरी और लाल पट्टियों से वक्रित रिबन था जिसपर "LONDON 2012" लिखा हुआ था और रिबन की धारियाँ लन्दन की टॅम्ज़ नदी सी प्रतीत हो रही थी। दूसरा वाला लोगो वोल्फ़ ओलिन्स द्वारा निर्मित था और 4 जून 2012 को अनावृत किया गया था और जिसका मूल्य चार लाख पाउण्ड था[10]। नया लोगो 2012 की संख्या का प्रतिनिधित्व करता है और् ओलम्पिक छल्ले शून्य के भीतर समाहित हैं[11]

पैरालम्पिक लोगो (सबसे बाएँ) और भिन्न रंगो के संयोजन वाले आधिकारिक वोल्फ़ ओलिन्स द्वारा निर्मित लोगो।

यह पहला ओलम्पिक है जिसमें एक ही मूलभूत लोगो ओलम्पिक और पैरालम्पिक दोनों के लिए प्रयुक्त हुआ है[12]

खेल पदक[संपादित करें]

ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए कुल लगभग 4,700 पदक रॉयल मिण्ट द्वारा निर्मित किए गए हैं। इन्हें डेविड वॉट्किन्स (ओलम्पिक के लिए) और लिन चियुंग (पैरालम्पिक के लिए) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक पदक 375-400 ग्राम तक भारी है, इनका व्यास 85 मिमी है और मोटाई 7 मिमी है और सम्बन्धित खेल रिम पर उत्कीर्ण है।

खेल समारोह[संपादित करें]

उद्घाटन समारोह[संपादित करें]

इन खेलों का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात्रि नौ बजे आरम्भ हुआ था (भारत में 28 जुलाई 2012 को रात 1:30 बजे)[13] और इन खेलों को "द आयल्स ऑफ़ वण्डर" कहा गया। ऑस्कर-विजेता निर्देशक डैनी बोयल उद्घाटन समारोह के कलात्मक निर्देशक और संगीत निर्देशक इलैक्ट्रॉनिक म्यूज़िक डुओ अण्डारवर्ल्ड के रिक स्मिथ और कार्ल हाइड थे।

इन खेलों का शुभारम्भ महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिन्स फ़िलिप द्वारा किया गया।

सीक्रॅट एजण्ट जेम्स बॉण्ड के रूप में डैनियल क्रैग और महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा अभिनीत एक लघु चलचित्र को समारोह की टॅलिविज़न कवरेज के दौरान दिखाया किया गया था। सर पॉल मॅक्कार्ट्नी ने समारोह के अन्त में "हे जूड (Hey Jude)" नामक गाना प्रदर्शित किया।

समापन समारोह[संपादित करें]

इन खेलों का समापन समारोह 12 अगस्त 2012 को किया जाएगा जिसमें लन्दन के महापौर बोरिस जॉन्सन, वर्ष 2016 के ओलम्पिक खेलों के मेज़बान रियो डि जेनेरो के महापौर को ओलम्पिक ध्वज का हस्तान्तरण करेंगे।

प्रतिभागी राष्ट्र[संपादित करें]

टीम संख्या
██ 300+ ██ 100+ ██ 30+ ██ 10+ ██ 4+ ██ 1+

इन खेलों में 204 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों द्वारा भाग लिए जाने की सम्भावना है। इसके अतिरिक नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी वैयक्तिक रूप से ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेंगे। ये समितियाँ निम्नलिखित हैं (कोष्टक में उस देश से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या):

      मेज़बान देश

 अंगोला (ANG, 34) साँचा:Country data गिनी-बिसाऊ (GBS, 4)  पेरू (PER, 16)  युगाण्डा (UGA, 16)
 अज़रबैजान (AZE, 53)  गुआम (GUM, 8) साँचा:Country data पोलैण्ड (POL, 217)  यूक्रेन (UKR, 238)
साँचा:Country data अण्टीगुआ और बारबूडा (ANT, 5)  गुयाना (GUY, 6) साँचा:Country data प्युर्तो रिको (PUR, 24)  यूनान (GRE, 105)
साँचा:Country data अण्डोरा (AND, 6)  गैबॉन (GAB, 24)  फ़िजी (FIJ, 9)  रवाण्डा (RWA, 7)
साँचा:Country data अफ़्गानिस्तान (AFG, 6)  ग्रेनेडा (GRN, 10) साँचा:Country data फ़िनलैण्ड (FIN, 56)  रूस (RUS, 436)
 अमेरिकी समोआ (ASA, 5)  ग्वाटेमाला (GUA, 19)  फ़िलीपीन्स (PHI, 11)  रोमानिया (ROU, 103)
 अरूबा (ARU, 4)  घाना (GHA, 9)  फ़िलिस्तीन (PLE, 5) साँचा:Country data लग्ज़म्बर्ग (LUX, 10)
साँचा:Country data अर्जेण्टीना (ARG, 137)  चाड (CHA, 3) साँचा:Country data फ़्रान्स (FRA, 333)  लाइबेरिया (LBR, 4)
 अल साल्वाडोर (ESA, 10)  चिली (CHI, 35)  बरमूडा (BER, 8)  लाओस (LAO, 3)
 अल्जीरिया (ALG, 39)  चीन (CHN, 380)  बहरीन (BRN, 14)  लातविया (LAT, 46)
 अल्बानिया (ALB, 11) साँचा:Country data चीनी ताइपे (TPE, 44)  बहामास (BAH, 23) साँचा:Country data लिक्टेन्स्टाइन (LIE, 3)
साँचा:Country data आइसलैण्ड (ISL, 27)  चॅक गणराज्य (CZE, 133) साँचा:Country data ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह (IVB, 2)  लिथुआनिया (LTU, 62)
साँचा:Country data आयरलैण्ड (IRL, 65) साँचा चक्र मिला: साँचा:पताका (JAM, 50)  बांग्लादेश (BAN, 5)  लीबिया (LBA, 5)
 आर्मीनिया (ARM, 25)  जर्मनी (GER, 392) साँचा:Country data बारबाडोस (BAR, 6)  लेबनान (LIB, 10)
साँचा:Country data इज़राइल (ISR, 37)  ज़ाम्बिया (ZAM, 8) साँचा:Country data बुरुण्डी (BDI, 6)  लेसोथो (LES, 4)
 इटली (ITA, 284)  ज़िम्बाब्वे (ZIM, 7)  बुर्किना फासो (BUR, 5) साँचा:Country data संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीपसमूह (ISV, 7)
 इण्डोनेशिया (INA, 21)  जापान (JPN, 293) साँचा:Country data बुल्गारिया (BUL, 63) साँचा:Country data वानूआतू (VAN, 5)
 इथियोपिया (ETH, 35)  जिबूती (DJI, 6)  बेनिन (BEN, 5)  वियतनाम (VIE, 18)
 इराक (IRQ, 8)  जॉर्जिया (GEO, 35)  बेलारूस (BLR, 166)  वेनेज़ुएला (VEN, 70)
 इरीट्रिया (ERI, 12)  जॉर्डन (JOR, 9)  बेलीज़ (BIZ, 3)  श्रीलंका (SRI, 7)
 ईक्वाडोर (ECU, 36)  टोंगा (TGA, 3)  बेल्जियम (BEL, 115)  संयुक्त अरब अमीरात (UAE, 26)
 ईरान (IRI, 54)  टोगो (TOG, 6)  बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना (BIH, 6)  यूनाइटेड किंगडम (GBR, 542)
 उज़्बेकिस्तान (UZB, 54) साँचा:Country data ट्यूनिशिया (TUN, 83)  बोत्सवाना (BOT, 4)  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA, 530)
 उत्तर कोरिया (PRK, 51)  डॅनमार्क (DEN, 113)  बोलिविया (BOL, 5) साँचा:Country data सउदी अरब (KSA, 19)
 उरुग्वे (URU, 29)  डोमिनिकन गणराज्य (DOM, 35)  ब्राज़ील (BRA, 259) साँचा:Country data सन्त किट्स और नेविस (SKN, 7)
 एस्टोनिया (EST, 33)  डोमिनिका (DMA, 2)  ब्रुनेई (BRU, 3) साँचा:Country data सन्त लूसिया (LCA, 4)
 ऑस्ट्रिया (AUT, 70)  तंजानिया (TAN, 7) Flag of भारत भारत (IND, 81)  सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स (VIN, 3)
 ऑस्ट्रेलिया (AUS, 410)  ताजिकिस्तान (TJK, 16)  भूटान (BHU, 2)  समोआ (SAM, 8)
 ओमान (OMA, 4)  तुर्कमेनिस्तान (TKM, 10)  भूमध्यरेखीय गिनी (GEQ, 2)  सर्बिया (SRB, 115)
साँचा:Country data कज़ाख़िस्तान (KAZ, 114)  तुर्की (TUR, 114)  मंगोलिया (MGL, 29)  साइप्रस (CYP, 13)
 कतर (QAT, 12)  तुवालू (TUV, 3)  मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAF, 6) साँचा:Country data साओ तोमे और प्रिन्सिपी (STP, 2)
 कनाडा (CAN, 277)  त्रिनिदाद और टोबैगो (TRI, 31) Malavi mudra (MAW, 3)  सान मारिनो (SMR, 4)
 कम्बोडिया (CAM, 6)  थाईलैण्ड (THA, 37)  मलेशिया (MAS, 30)  सिंगापुर (SIN, 23)
 कुक द्वीपसमूह (COK, 8) साँचा:Country data दक्षिण अफ़्रीका (RSA, 125)  माइक्रोनेशिया (FSM, 6)  सिएरा लियोन (SLE, 2)
 कांगो (CGO, 7)  दक्षिण कोरिया (KOR, 245)  मार्शल द्वीपसमूह (MHL, 4)  सीरिया (SYR, 10)
 कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (COD, 4)  नाइजर (NIG, 6)  मालदीव (MDV, 5)  सूडान (SUD, 6)
 किरिबाती (KIR, 3) साँचा:Country data नाइजीरिया (NGR, 55)  माली (MLI, 6)  सूरीनाम (SUR, 5)
साँचा:Country data किर्गिज़स्तान (KGZ, 14)  नाउरु (NRU, 2)  माल्टा (MLT, 5)  सेनेगल (SEN, 31)
साँचा:Country data कीनिया (KEN, 47)  नामीबिया (NAM, 9)  मिस्र (EGY, 113) साँचा:Country data सेशल्स (SEY, 6)
 कुवैत (KUW, 11)  निकारागुआ (NCA, 6)  मॅक्सिको (MEX, 102)  सोमालिया (SOM, 2)
 केप वर्दे (CPV, 3) साँचा:Country data नीदरलैण्ड (NED, 178)  मैडागास्कर (MAD, 7)  सोलोमन द्वीपसमूह (SOL, 4)
साँचा:Country data केमन द्वीपसमूह (CAY, 5)  नेपाल (NEP, 5)  मैसेडोनिया (MKD, 4)  स्पेन (ESP, 283)
 कैमरून (CMR, 33)  नॉर्वे (NOR, 64) साँचा:Country data मॉरिटानिया (MTN, 2)  स्लोवाकिया (SVK, 46)
साँचा:Country data कोट द' आईवोर (CIV, 10)  न्यूज़ीलैण्ड (NZL, 184)  मॉरिशस (MRI, 11)  स्लोवेनिया (SLO, 65)
साँचा:Country data कोमोरोस (COM, 3)  पनामा (PAN, 7) साँचा:Country data मॉल्डोवा (MDA, 22) साँचा:Country data स्वाज़ीलैण्ड (SWZ, 3)
 कोलम्बिया (COL, 104)  पराग्वे (PAR, 8)  मोज़ाम्बीक (MOZ, 6) साँचा:Country data स्विट्ज़रलैण्ड (SUI, 102)
साँचा:Country data कोस्टा रिका (CRC, 11)  पलाउ (PLW, 5) साँचा:Country data मोण्टेनेग्रो (MNE, 33)  स्वीडन (SWE, 135)
 क्यूबा (CUB, 110)  पाकिस्तान (PAK, 21)  मोनाको (MON, 6)  हंगरी (HUN, 158)
 क्रोएशिया (CRO, 108)  पापुआ न्यू गिनी (PNG, 8)  मोरक्को (MAR, 67) साँचा:Country data हांगकांग (HKG, 42)
साँचा:Country data गाम्बिया (GAM, 2)  पुर्तगाल (POR, 75)  म्यान्मार (MYA, 6)  हैती (HAI, 5)
 गिनी (GUI, 4)  पूर्वी तिमोर (TLS, 2)  यमन (YEM, 4)  हौण्डुरस (HON, 27)
  • नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले वैयक्तिक रूप से भाग लेंगे। इसे मिलाकर कुल प्रतिभागी समितियों की संख्या 205 है।

खेल-सारिणी[संपादित करें]

उ.स. उद्घाटन समारोह प्रतिस्पर्धाए 1 फाइनल स.स. समापन समारोह
जुलाई/ अगस्त 25
बुध
26
बृहस्पत
27
शुक्र
28
शनि
29
रवि
30
सोम
31
मंगल
1
बुध
2
बृहस्पत
3
शुक्र
4
शनि
5
रवि
6
सोम
7
मंगल
8
बुध
9
बृहस्पत
10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
प्रतिस्पर्धाए
समारोह उ.स. स.स.
तीरंदाजी 1 1 1 1 4
एथलेटिक्स 2 5 7 5 4 4 5 6 8 1 47
बैडमिंटन 1 2 2 5
बास्केटबॉल 1 1 2
मुक्केबाजी 3 5 5 13
कैनोइंग 1 1 2 4 4 4 16
सायक्लिंग 1 1 2 2 2 1 1 1 3 2 1 1 18
गोताखोरी 1 1 1 1 1 1 1 1 8
घुड़सवारी 2 1 1 2 6
तलवारबाजी 1 1 1 1 2 1 1 1 1 10
हॉकी 1 1 2
फुटबॉल 1 1 2
जिमनास्टिक्स 1 1 1 1 1 1 3 3 4 1 1 18
हैंडबाल 1 1 2
जूडो 2 2 2 2 2 2 2 14
आधुनिक पेन्टाथलन 1 1 2
रोइंग 3 3 4 4 14
नौकायन 2 2 2 1 1 1 1 10
निशानेबाज़ी 2 2 1 1 1 1 2 2 1 2 15
तैराकी 4 4 4 4 4 4 4 4 1 1 34
लयबद्ध तैराकी 1 1 2
टेबल टेनिस 1 1 1 1 4
तायक्वोंडो 2 2 2 2 8
टेनिस 2 3 5
ट्राइथलन 1 1 2
वॉलीबॉल 1 1 1 1 4
वॉटर पोलो 1 1 2
भारोत्तोलन 1 2 2 2 2 2 1 1 1 1 15
कुश्ती 2 3 2 2 2 2 3 2 18
कुल प्रतिस्पर्धाए 12 14 12 15 20 18 22 25 23 18 21 17 22 16 32 15 302
कुल संचयी 12 26 38 53 73 91 113 138 161 179 200 217 239 255 287 302
जुलाई/ अगस्त 25
बुध
26
बृहस्पत
27
शुक्र
28
शनि
29
रवि
30
सोम
31
मंगल
1
बुध
2
बृहस्पत
3
शुक्र
4
शनि
5
रवि
6
सोम
7
मंगल
8
बुध
9
बृहस्पत
10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
प्रतिस्पर्धाए

पदक तालिका[संपादित करें]

इस पदक तालिका में शीर्ष दस देशों को रखा गया है और कोष्टक में आईओसी कोड दिया गया है। पूरी सूची देखने के लिए 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका देखें। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।

      मेज़बान देश

 क्रमांक  NOC स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 46 28 29 103
2 चीन  चीन (CHN) 38 30 22 90
3 ग्रेट ब्रिटेन  ग्रेट ब्रिटेन (GBR)* 29 17 19 65
4 रूस  रूस (RUS) 20 18 31 69
5 दक्षिण कोरिया  दक्षिण कोरिया (KOR) 13 9 8 30
6 जर्मनी  जर्मनी (GER) 11 20 13 44
7 फ्रांस  फ्रांस (FRA) 11 11 13 35
8 ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया (AUS) 8 15 12 35
9 इटली  इटली (ITA) 8 9 11 28
10 हंगरी  हंगरी (HUN) 8 4 6 18
11–85 शेष एनओसी 108 141 191 440
कुल (85 एनओसी) 300 301 355 956

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. नीदरलान्स आन्तिलन ओलम्पिक समिति, जिसकी योजना नीदरलान्स आन्तिलन के विलयन के बाद भी प्रक्रार्यात्मक रहने की थी, की सदस्यता जून 2011 की आईओसी बैठक में आईओसी कार्यकारी समिति द्वारा समाप्त कर दी गई। लेकिन नीदरलान्स आन्तिलन के खिलाड़ी जिन्होंने 2012 ओलम्पिक के लिए क्वालिफ़ाई किया है को ओलम्पिक समिति द्वारा ओलम्पिक ध्वज के तले इन खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
  2. "International Olympic Committee – London 2012" (अंग्रेज़ी में). आईओसी. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जुलाई 2011.
  3. "Coe promises Olympics to remember" (अंग्रेज़ी में). बीबीसी स्पोर्ट. 6 जुलाई 2005. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  4. बारडेन, मार्क (26 अप्रैल 2008). "London's first Olympics" (अंग्रेज़ी में). बीबीसी स्पोर्ट. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  5. "The 1948 London Olympics Gallery" (अंग्रेज़ी में). बीबीसी हिस्ट्री. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  6. "Building a sustainable Games". london2012.com. लन्दन ऑर्गनाइजिंग कमिटी ऑफ द ओलम्पिक गेम्स एण्ड पैरालम्पिक गेम्स. मूल से 18 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2012.
  7. "Newham London: The Olympic Park". newham.gov.uk. लंदन बरो ऑफ न्यूहैम. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2012.
  8. "Olympic bids: The rivals". बीबीसी स्पोर्ट. 15 जुलाई 2003. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2011.
  9. "Day One Of Paris 2012 Inspection By IOC" (अंग्रेज़ी में). गेम्सबिडस. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2011.
  10. "London unveils logo of 2012 Games". BBC Sport. 4 जून 2007. मूल से 13 जून 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जुलाई 2007. (अंग्रेज़ी)
  11. "The new London 2012 brand". London 2012. 4 जून 2007. मूल से 6 जून 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
  12. "London 2012 logo to be unveiled". BBC Sport. 4 जून 2007. मूल से 13 जून 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
  13. Opening Ceremony (अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]