सामग्री पर जाएँ

युगाण्डा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(युगांडा से अनुप्रेषित)
युगांडा गणराज्य

Jamhuri ya Uganda
युगांडा का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: "भगवान और मेरे देश के लिए"
राष्ट्रगान: ओ युगांडा, सुंदरता का देश
युगांडा की अवस्थिति
राजधानीकंपाला
सबसे बड़ा शहरकंपाला
राजभाषा(एँ)अंग्रेजी,
स्थानीय भाषाएँ (वर्नाक्युलर)लुगाण्डा, लुओ, Runyankore, Ateso, Lusoga
निवासीनामयुगांडा
सरकारलोकतांत्रिक गणराज्य
 राष्ट्रपति
योवेरी मुसेवेनी
 उप राष्ट्रपति
गिल्बर्ट बुकेन्या बालीबालेसा
 प्रधानमंत्री
अपोलो सीबाम्बी
स्वतंत्रता 
 गणराज्य
9 अक्टूबर 1962
क्षेत्रफल
 कुल
236,040 कि॰मी2 (91,140 वर्ग मील) 81वाँ)
 जल क्षेत्र (%)
15.39
जनसंख्या
 2009 आकलन
32,369,558 (37वाँ)
 2002 जनगणना
24,227,297
GDP (PPP)2008 प्राक्कलन
 कुल
$36.745 अरब
 प्रति व्यक्ति
$1,146
GDP (सांकेतिक)2008 प्राक्कलन
 कुल
$14.565 अरब[1]
 प्रति व्यक्ति
$454
गिनी (1998)43
मध्यम
HDI (2013)Steady 0.484[2]
निम्न · 164वाँ
मुद्रायुगांडाई शिलिंग (UGX)
समय मंडलUTC+3 (पूर्वी अफ्रीकी समय)
 ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+3 (आकलन नहीं)
वाहन चलते हैंleft
दूरभाष कोड+2561
इंटरनेट TLD.ug

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। इसके दक्षिणी भाग में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम 'बुगांडा' राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी भाग, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। इस देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है।

युगांडा का इतिहास

[संपादित करें]

युगांडा का भूगोल

[संपादित करें]

राजनीति

[संपादित करें]

साँचा:मुक्य

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

संस्कृति

[संपादित करें]

युगांडा पूर्वी मध्य-अफ्रीका का एक विषुवत्‌रेखीय देश है, जो पूर्णतः स्थलरुद्ध है। इसके उत्तर में सूडान, पशिचम में काँगो (लिओपोल्डविल) पूर्व में केन्या, दक्षिण-पश्चिम में रूआंडा, एवं दक्षिण में टैंगैन्यीका देश तथा विक्टोरिया झील स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ९३,९८१ वर्ग मील है, जिसका १३,६८९ वर्ग मील भाग जलग्रस्त एवं दलदली है।

प्राकृतिक स्वरूप

[संपादित करें]

देश का अधिकांश भूभाग पठारी है, जो समुद्रतल से लगभग ४,००० फुट ऊँचा है। पश्चिमी सीमा पर रूबंजोरी पर्वत स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर समुद्रतल से १६,७९१ फुट ऊँचा है, जककि पूर्वी सीमा पर स्थित ऐलगन पर्वत की अधिकतम ऊँचाई १४,१७८ फुट है। देश के मध्य में क्योगा एवं दक्षिण में विक्टोरिया झीलें स्थित हैं।

समुद्रतल से अधिक उँचाई पर स्थित इस देश का ताप अन्य विषुवत्रेखीय प्रदेशों की तुलना में न्यून है। औसत वार्षिक ताप उत्तर में १५° सें० एवं दक्षिण में २२° सें० है। वार्षिक तापांतर साधारण हैं। औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा उत्तर में ३५ इंच एवं दक्षिण में ५९ इंच तक है।

प्राकृतिक वनस्पति एवं जीवजंतु

[संपादित करें]

पश्चिम के उच्च प्रदेश में लंबी घास तथा वनों की प्रचुरता है। उत्तर के शुष्कतर क्षेत्र में छोटी घास ही अधिक मिलती है। देश के दक्षिणी भाग में प्राकृतिक वनस्पति साफ करके भूमि को कृषियोग्य बना लिया गया है, हिसमें केले की उपज मुख्य है। कहीं कहीं हाथी घास उगती है, जिसकी ऊँचाई १० फुट तक हो जाती है।

पशुओं में हाथी, दरियाई घोड़ा, भैंसा, बंदर इत्यादि अधिक हैं। कुछ भागों में शेर, जिराफ तथा गैंड़े भी मिलते हैं।

कृषि में कपास, कहवा, गन्ना तंबाकू तथा चाय की उपज महत्वपूर्ण है। अन्य फसलों में केला, मक्का और बाजरा उल्लेखनीय हैं।

खनिज ताँबा उत्खनन तथा कपास एवं कहवा संबंधी उद्योग प्रमुख हैं। अन्य उद्योग धंधों के अंतर्गत वस्त्रनिर्माण, सीमेंट, मदिरा, चीनी, लकड़ी चीरने तथा साबुन निर्माण का काम होता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; imf2 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. pp. 21–25. 29 जुलाई 2016 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2014.