मायोत
Department of Mayotte | |
---|---|
![]() | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | Mamoudzou (prefecture) |
आधिकारिक भाषा(एँ) | French |
Vernacular languages | Shimaore (Swahili), Malagasy |
नृजातीय समूह | 92% Comorian (Bantu, Arab, and Malagasy), 3% Swahili, 2% French, 1% Makua, 2% other[1] |
निवासीनाम | Mahoran |
सरकार | Overseas department |
Daniel Zaïdani | |
• Prefect | Thomas Degos |
Overseas department of France and overseas region | |
• since | 31 मार्च 2011 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 374 कि॰मी2 (144 वर्ग मील) ~185th) |
• जल क्षेत्र (%) | 0.4 |
जनसंख्या | |
• 2009 आकलन | 194,000 |
• 2007 जनगणना | 186,452 (179th) |
• जनघनत्व | 498.5/किमी2 (1,291.1/मील2) (~21st) |
GDP (सांकेतिक) | 2005 प्राक्कलन |
• कुल | US$1.13 billion (€0.91 billion) |
• प्रति व्यक्ति | US$6,500 (€5,200) |
मुद्रा | यूरो (EUR) |
समय मंडल | UTC+3 |
दूरभाष कोड | 262 (was +269 before 2007) |
इंटरनेट TLD | .yt |
मायोत (फ़्रान्सीसी: Mayotte; मालागासी: Mahori, माहोरी) हिन्द महासागर के दक्षिणी भाग में अफ़्रीका की मुख्यभूमि के पास स्थित एक छोटा-सा द्वीपों का गुट है। प्रशासनिक दृष्टि से यह फ़्रान्स का हिस्सा है और उस देश की प्रशासन-प्रणाली में "समुद्र-पार विभाग" का दर्जा रखता है।[2]
भूगोल
[संपादित करें]मायोत का ग्रौं तेयर (Grande-Terre) नामक एक मुख्य द्वीप है, जिसे माओरे (Maore) भी कहते हैं। इसके साथ पेतित तेयर (Petite-Terre) नाम का एक छोटा द्वीप भी है, जिसे पामानज़ी (Pamanzi) नाम से भी बुलाया जाता है। साथ ही कुछ अन्य छोटे टापू भी हैं। मायोत कोमोरो द्वीपसमूह का भाग है और यह पूरा द्वीपसमूह मोज़ाम्बीक के उत्तरी भाग और माडागास्कर द्वीप के बीच में स्थित है।
भाषाएँ और लोग
[संपादित करें]मायोत के लोग मातृभाषा के रूप में शिमाओरे (Shimaore) और किबूशी (Kibushi) भाषाएँ बोलते हैं। शिमाओरे पड़ोस के कोमोरोस में बोली जाने वाली शिकोमोरी भाषा की एक उपभाषा है, जबकि किबूशी पास के माडागास्कर में बोली जाने वाली मालागासी भाषा की एक पश्चिमी उपभाषा है। इनके अलावा कियांतालाओत्सी (Kiantalaotsi) भी बोली जाती है, जो एक अन्य पश्चिमी मालागासी उपभाषा है। औपचारिक रूप से मायोत की राजभाषा फ्रान्सीसी है जिसे द्वीपों के लगभग सभी लोग लिख-पढ़ सकते हैं।
मायोत के ९७% लोग इस्लाम के और ३% लोग इसाई धर्म के अनुयायी हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ben cahoon. "Information on Mayotte". Worldstatesmen.org. 5 अप्रैल 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2011.
- ↑ Ministère de l'intérieur, de l'Outre-Mer, des collectivités territoriales et de l'immigration, Mayotte devient le 101e département français le 31 mars 2011 (PDF) (in French), p. 4, archived from the original (PDF) on 4 March 2016, retrieved 30 July 2015
![]() | यह अफ़्रीका-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |