सामग्री पर जाएँ

जयविलास महल, ग्वालियर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जयविलास महल
जयविलास महल, ग्वालियर
नक्शा
जयविलास महल का संवादात्मक मानचित्र
सामान्य जानकारी
अवस्थितिग्वालियर, भारत
निर्देशांक 26°12′17″N 78°10′07″E / 26.2047°N 78.1686°E / 26.2047; 78.1686निर्देशांक: 26°12′17″N 78°10′07″E / 26.2047°N 78.1686°E / 26.2047; 78.1686
समाप्त1874
लागत₹1 करोड़ (1874 में); अब लगभग ₹4000 करोड़
ग्राहकजयाजीराव सिंधिया
स्वामीज्योतिरादित्य सिंधिया
तकनीकी ब्यौरे
आकार1,240,771 वर्ग फ़ीट
अभिकल्प और निर्माण
वास्तुकारसर माइकल फ़िलोज़
वेबसाइट
Jai Vilas Palace

जयविलास महल, ग्वालियर में सिन्धिया राजपरिवार का वर्तमान निवास स्थल ही नहीं एक भव्य संग्रहालय भी है। इस महल के 35 कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। इस महल का ज्यादातर हिस्सा इटेलियन स्थापत्य से प्रभावित है। इस महल का प्रसिध्द दरबार हॉल इस महल के भव्य अतीत का गवाह है, यहां लगा हुए दो फानूसों का भार दो-दो टन का है, कहते हैं इन्हें तब टांगा गया जब दस हाथियों को छत पर चढा कर छत की मजबूती मापी गई। इस संग्रहालय की एक और प्रसिध्द चीज है, चांदी की रेल जिसकी पटरियां डाइनिंग टेबल पर लगी हैं और विशिष्ट दावतों में यह रेल पेय परोसती चलती है। इटली, फ्रांस, चीन तथा अन्य कई देशों की दुर्लभ कलाकृतियां यहाँ मौजूद हैं।

जयाजीराव सिंधिया ग्वालियर रियासत के महाराजा थे, जिन्होंने  जयविलास महल बनवाया।