पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल
| |
|---|---|
| राज्य | |
| ध्येय: सत्यमेव जयते | |
पश्चिम बंगाल का भारत में स्थान | |
| देश | |
| क्षत्र | पूर्व भारत |
| स्थापना | 1 नवंबर 1956 |
| राजधानी और सबसे बड़ा शहर | कोलकाता |
| ज़िले | |
| शासन | |
| • सभा | पश्चिम बंगाल सरकार |
| • राज्यपाल | ल गणेशन |
| • मुख्यमंत्री | शुभेंदु अधिकारी (भाजपा) |
| • विधायिका | पश्चिम बंगाल विधानसभा (294) |
| • उच्च न्यायालय | कलकत्ता उच्च न्यायालय |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 88,752 kमी2 (34,267 वर्ग मील) |
| क्षेत्र पद | 13वाँ |
| जनसंख्या (2011)[1] | |
| • कुल | 9,12,76,115 |
| • पद | 4th |
| • घनत्व | 1,028/किमी2 (2,660/मील2) |
| वासीनाम | बंगाली |
| जीडीपी(GDP) (2018–19)[2][3] | |
| • कुल | |
| • प्रति व्यक्ति | ₹1,08,372 (US$1,582.23) |
| भाषाएँ | |
| • सरकारी | |
| • अतिरिक्त आधिकारिक | नेपाली दार्जीलिंग के दो डिवीज़न में[5] |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (UTC+05:30) |
| ISO 3166 कोड | IN-WB |
| वाहन पंजीकरण | WB |
| मानव विकास सूचकांक (2017) | |
| साक्षरता (2011) | 77.08%[7] |
| लिंगानुपात (2011) | 950 ♀/1000 ♂[8] |
| वेबसाइट | औपचारिक जालस्थल |
| ^* 294 elected, 1 nominated | |
पश्चिम बंगाल (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ, अंग्रेज़ी: West Bengal) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। यह बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। पश्चिम बंगाल, जनसंख्या की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा और क्षेत्रफल के अनुसार तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है। यह विश्व के आठवें सबसे अधिक जनसंख्या वाले प्रशासनिक उपखंडों में भी उपस्थित है। यह राज्य भारतीय उपमहाद्वीप के बंगाल क्षेत्र का भाग है और इसकी पूर्वी सीमा बांग्लादेश से लगती है, जबकि उत्तर में यह नेपाल और भूटान से सीमाबद्ध है। इसके अलावा यह झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम और असम जैसे भारतीय राज्यों की सीमाओं को भी स्पर्श करता है। राज्य की राजधानी कोलकाता है, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा महानगर और जनसंख्या की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा शहर है। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग का हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र, गंगा डेल्टा, राढ़ क्षेत्र, तटीय सुंदरबन और बंगाल की खाड़ी शामिल हैं। राज्य की प्रमुख जातीय समूह बंगाली हैं, जिनमें बंगाली हिंदू बहुसंख्यक हैं।
बंगाल का इतिहास
[संपादित करें]बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारम्भ हुआ तथा 13वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। 15वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। 1947 में भारत स्वतन्त्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिन्दू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।
भूगोल
[संपादित करें]| स्थापना दिवस | 18 अगस्त (भारत में विलय) | |
| राज्य पशु | बंगाल बाघ | |
| राज्य पक्षी | श्वेतकंठ कौड़िल्ला | |
| राज्य वृक्ष | चितौन | |
| राज्य पुष्प | हरसिंगार |
यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग किमी के भूखण्ड पर फैला है। इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखण्ड है।
उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक प्रदेश की भौगोलिक दशा में खासी विविधता नजर आती है। उत्तर में दार्जिलिंग के शिखर, हिमालय पर्वतश्रेणी के अंग हैं। इसमें संदक्फू चोटी चोटी आती है जो राज्य का सर्वोच्च शिखर है। दक्षिण की ओर आने पर, एक छोटे तराई के बाद मैदानी भाग आरम्भ होता है। यह मैदान दक्षिण में गंगा के डेल्टा के साथ खत्म होता है। यही मैदानी क्षेत्र, पूर्व में बांग्लादेश में भी काफी विस्तृत है। पश्चिम की ओर का भूखण्ड पठारी है।
गंगा की धारा मुख्य शाखा यहाँ कई भागों में बँट जाती है - एक शाखा बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसे पद्मा (पॉद्दा) नाम से जाना जाता है, दूसरी शाखाएँ पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में दक्षिण की ओर भागीरथी तथा हुगली नामों के साथ बहती हैं। उपर्युक्त सभी शाखाएँ दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होती हैं। गंगा नदी का मुहाना (सुंदरवन) विश्व का सबसे बड़ा मुहाना (डेल्टा) है। उत्तरी पर्वतीय भाग में तीस्ता, महानंदा, तोरसा आदि नदियाँ बहती हैं। पश्चिमी पठारी भाग में दामोदर, अजय, कंग्साबाती आदि प्रमुख धाराएं हैं।
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) का मौसम मुख्यतः उष्णकटिबन्धीय है।
जनपद
[संपादित करें]
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के जिलों की कुल संख्या 23 है। नीचे बायीं ओर दी गयी छवि के अनुसार जिलों के नाम सूचीबद्ध हैं।[10]
संस्कृति
[संपादित करें]नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहाँ लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है।दुर्गापूजा (बांग्ला: দুর্গাপূজা दुर्गापूजा) यहाँ अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहाँ के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी तथा मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं। अगर आँकड़ों पर जाये तो नक्सलवाद जैसे शब्दों का जन्म यहीं हुआ, पर यहाँ के लोगों की शान्तिप्रियता ही वो चीज है जो सर्वत्र दर्शास्पद (देखने लायक) है। परस्पर बातचीत में तूइ(बांग्ला - তুই) (हिन्दी के तू के लगभग समकक्ष), तूमि (बांग्ला - তুমি) (हिन्दी के तुम के लगभग समकक्ष), तथा आपनि (बांग्ला - আপনি) (हिन्दी के आप के समकक्ष), का प्रयोग द्वितीय पुरूष की वरिष्ठता के आधार पर किया जाता है। शहरों में लोग प्रायः छोटे परिवारों में रहते हैं। यहाँ के लोग मछली-भात (बांग्ला - মাছ ভাত (माछ-भात)) बहुत पसन्द करते हैं। यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये काफी प्रसिद्ध है - रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था।
साहित्य आन्दोलन
[संपादित करें]बांग्ला भाषा में एक ही साहित्य आन्दोलन हुये हैं और वो हैं भूखी पीढ़ी आन्दोलन जिसने साठ के दशक में शक्ति चट्टोपाध्याय, मलय रायचौधुरी, देबी राय, सुबिमल बसाक, समीर रायचौधुरी प्रमुख कविगण बिहार के पटना शहर से शुरू किये थे इस आन्दोलन ने पूरे बंगाल में तहलका मचा दिया था; यहाँ तक की आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दायर किया गया था। बाद में सब बाइज्जत बरी हो गये थे, परन्तु उन लोगों का ख्याति पूरे भारत में तथा अमेरिका और यूरोप में भी फैल गई थी ।
राजनीति
[संपादित करें]पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीटों की संख्या 294 है। इस उतर- पश्चिम भारतीय राज्य (भारतीय बंगाल) में तृणमूल कांग्रेस सरकार है। पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) की मुख्य मन्त्री ममता बनर्जी हैं। इससे पहले पिछले 35 सालों से (1977 से) यहाँ वाम मोर्चे की सरकार थी। पश्चिम बंगाल कुल लोकसभा सीटें: 42 (टीएमसी(TMC)-22, भाजपा (BJP)-18,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC)-2 पश्चिम बंगाल कुल राज्यसभा सीटें: 16 (TMC-13,INC-2,IND-1)
प्रसिद्ध व्यक्ति
[संपादित करें]- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
- जगदीश चन्द्र वसु (बोस)
- सत्यजित राय
- बिधान चन्द्र राय
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
- रवीन्द्र नाथ ठाकुर (टैगोर)
- सत्येन्द्र नाथ बोस
- महाश्वेता देवी
- राजा राममोहन राय
- स्वामी विवेकानन्द
- सौरभ गांगुली
- शर्मिला टैगोर
- अमर्त्य सेन
- प्रणव मुखर्जी
- खुदीराम बोस
- ज्योति बसु
- अभिजीत बनर्जी
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Area, population, decennial growth rate and density for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Registrar General & Census Commissioner, India. मूल से से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 जनवरी 2012.
- ↑ "West Bengal Budget Analysis 2018–19" (PDF). Centre for Budget and Governance Accountability, India. मूल से (PDF) से 2 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 February 2018.
- ↑ "Medium term fiscal policy statement & fiscal policy stratergy statement for 2018–19" (PDF). Finance Department, Government of West Bengal. जनवरी 2018. p. 6. 12 जून 2018 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 8 June 2018.
- ↑ "Fact and Figures". www.wb.gov.in. अभिगमन तिथि: 30 March 2018.
- ↑ —"Report of the Commissioner for linguistic minorities: 52nd report (July 2014 to June 2015)" (PDF). भाषाई अल्पसंख्यक आयुक्त, अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार. pp. 85–86. मूल से (PDF) से 15 नवंबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2016.
—सिंह, शिव सहाय (3 अप्रैल 2012). "Official language status for Urdu in some West Bengal areas". द हिन्दू (Indian English भाषा में). 3 जून 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 जून 2019.
—"Multi-lingual Bengal". द टेलीग्राफ. 11 दिसंबर 2012. मूल से से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 मार्च 2018.
—"Kurukh language given official status by Bengal government". आउटलुक. 21 फरवरी 2017. 22 जनवरी 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर 2020.
—रॉय, अनिर्बन (28 फरवरी 2018). "Kamtapuri, Rajbanshi make it to list of official languages in". इंडिया टुडे. 30 मार्च 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 मार्च 2018.
—"West Bengal shows 'Mamata' to Telugus". हंस इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). 24 दिसंबर 2020. 23 दिसंबर 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 दिसंबर 2020. - ↑ "Sub-national HDI - Area Database". Global Data Lab (अंग्रेज़ी भाषा में). Institute for Management Research, Radboud University. मूल से से 23 सितंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 September 2018.
- ↑ "Sex ratio, 0–6 age population, literates and literacy rate by sex for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Government of India:Ministry of Home Affairs. मूल से से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2012.
- ↑ "Sex Ratio in West Bengal". Census of India 2011. 27 फरवरी 2014 को मूल से पुरालेखित.
- 1 2 "State Trees and Flowers of India". Flowersofindia.net. मूल से से 28 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2010-07-18.
- ↑ "Directory of District, Sub division, Panchayat Samiti/ Block and Gram Panchayats in West Bengal, मार्च 2008". West Bengal. राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, भारत. 2008-03-19. मूल से से 25 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-11-19.
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) सरकार
- भारत के मानिचत्र में बंगाल का स्थान
- बंगाल के जिला मानिचत्र
- रेलवे मानिचत्र
| पश्चिमी प्रांत, |
सिक्किम | Chukha, Dagana और समत्से जिला, |
||
| बिहार झारखण्ड |
असोम Rangpur and Rajshahi Divisions, | |||
| ओडिशा | बंगाल की खाड़ी | Khulna Division, |