बाँकुड़ा जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बांकुड़ा जिला से अनुप्रेषित)
बाँकुड़ा ज़िला
Bankura district
বাঁকুড়া জেলা
पश्चिम बंगाल का ज़िला
ऊपर-बाएँ से दक्षिणावर्त: विष्णुपुर में रासमंचा (मन्दिर), मुकुटमणिपुर बाँध, बाँकुड़ा में पुराना रेल इंजन, सुसुनिया पहाड़, महादेवसिनान पहाड़ के निकट वन
बाँकुड़ा ज़िला is located in पश्चिम बंगाल
बाँकुड़ा ज़िला
बाँकुड़ा ज़िला
पश्चिम बंगाल में स्थिति
देश भारत
राज्यपश्चिम बंगाल
मुख्यालयबाँकुड़ा
क्षेत्र6882 किमी2 (2,657 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल35,96,674
 • घनत्व520 किमी2 (1,400 वर्गमील)
भाषा
 • प्रचलितबंगाली, संताली
जनसांख्यिकी
 • साक्षरता70.95%
 • लिंगानुपात914
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
मुख्य राजमार्गNH-14
वेबसाइटbankura.gov.in

बाँकुड़ा ज़िला (Bankura district) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय बाँकुड़ा है।[1][2][3]

विवरण[संपादित करें]

ज़िले के उत्तर में पूर्व बर्धमान ज़िलापश्चिम बर्धमान ज़िला, पश्चिम में पुरुलिया ज़िला, दक्षिण में झाड़ग्राम ज़िलापश्चिम मेदिनीपुर ज़िला और पूर्व में हुगली ज़िले का एक भाग हैं। छोटा नागपुर पठार की पूर्वी श्रेणी यहाँ फैली है। यहाँ की प्रमुख नदी दामोदर है, जो ज़िले की उत्तरी सीमा बनाती है। निम्न वार्षिक ताप लगभग २७°सें. तथा वार्षिक वर्षा का औसत ५६ इंच रहता है। पूर्व में जलोढ़ मिट्टी होने से भूमि उपजाऊ है। धान मुख्य फसल के अतिरिक्त ईख, मक्का, तिलहन, दलहन, गेहूँ, पाट, कपास, आदि पैदा किए जाते हैं। रेशम कातना, रेश्मी एवं सूती कपड़े बुनना, ताँबे का काम एवं लाख के उद्योग प्रमुख हैं। बाँकुड़ा, विष्णुपुर, एवं वीरसिंहपुर में टसर रेशम बनाया जाता है। आयात में चावल, पीतल का सामान, रेशमी सामान आदि तथा बाहर जानेवाली चीजों में तंबाकू, नमक, कपास आदि प्रमुख हैं। यहाँ के प्रमुख नगर बाँकुड़ा, विष्णुपुर, वीरसिंहपुर, बड़जोड़ा, राजग्राम, सोनामुखी आदि हैं।

बाँकुडा नगर इस जिले में धालकिशोर नदी (द्वारकेश्वर नदी) के उत्तरी किनारे पर बसा है। ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम यहाँ के प्राचीन निवासी बंकू राय के नाम पर पड़ा। यहाँ की जलवायु शुष्क एवं स्वास्थ्यप्रद है। यह ग्रैंड ट्रंक मार्ग पर स्थित है। व्यापार में इसका स्थान प्रमुख है। उद्योगों में तेल पेरना, ईटें बनाना, दरी एवं कपड़ा बुनना, बाँस एवं बेंत का काम करना प्रमुख हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.
  2. "Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202
  3. "Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074