मौसम

मौसम वातावरण की दशा को व्यक्त करने के लिये प्रयोग किया जाता है। अधिकांश मौसम को प्रभावित करने वाली घटनाएं क्षोभ मंडल (ट्रोपोस्फीयर) में होती है। मौसम दैनंदिन तापमान और वर्षा गतिविधि को संदर्भित करता है जबकि जलवायु लम्बी समयावधि में औसत वायुमंडलीय स्थितियों के लिए शब्द है। यह एक क्षणिक घटना है।आसिनपुर अखरी बिहार भारत
मौसम को आमतौर पर तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवा की गति और दिशा, और बादलों और वर्षा के पैटर्न के रूप में नापा जाता है। इन कारकों को एक साथ जोड़कर, हम मौसम का पूर्वानुमान लगा सकते हैं।
ऋतु और मौसम में अन्तर[संपादित करें]
ऋतु जहां सिर्फ एक बड़े कालखंड के लिये प्रयुक्त होता है वहीं मौसम अपेक्षाकृत छोटे समय के लिये भी प्रयुक्त होता है। उदाहरणार्थ, यह कहा जा सकता है कि फरवरी से मार्च तक वसन्त ऋतु होती है पर ये कहना थोड़ा गलत लगता है कि आज की ऋतु बहुत सुन्दर है। इस जगह पर आज का मौसम बहुत सुन्दर है कहना उचित होगा।