सुन्दरवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सुंदरवन से अनुप्रेषित)
sundarban (सुन्दरबन डेल्टा)
सुन्दरबन
सुन्दरबन में बहुत अन्दर का दृष्य देखिए
सुन्दरबन
सुन्दरबन
सुन्दरबन की स्थिति, गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा पर स्थित्
अवस्थितिप्रेसीडेन्सी डिविजन, पश्चिम बंगाल, भारत
खुलना डिविजन, बांग्लादेश
निकटतम शहरकोलकाता, खुलना, बागरहाट, पटुआखाली, बड़गुना, सटखिरा
निर्देशांक21°43′59″N 88°52′08″E / 21.73318765°N 88.86896612°E / 21.73318765; 88.86896612निर्देशांक: 21°43′59″N 88°52′08″E / 21.73318765°N 88.86896612°E / 21.73318765; 88.86896612
शासी निकायGovernment of India, Government of Bangladesh
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
आधिकारिक नामSundarbans National Park
स्थानPresidency division, West Bengal, India
शामिल
मानदंडप्राकृतिक: (ix)(x)
सन्दर्भ452
शिलालेख1987 (11वाँ सत्र)
क्षेत्र133,010 हे॰ (513.6 वर्ग मील)
निर्देशांक21°56′42″N 88°53′45″E / 21.94500°N 88.89583°E / 21.94500; 88.89583
सुन्दरवन is located in पृथ्वी
सुन्दरवन
में सुन्दरवन स्थिति लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 42 पर: The name of the location map definition to use must be specified।.
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
आधिकारिक नामThe Sundarbans
स्थानKhulna Division, Bangladesh
शामिल
मानदंडप्राकृतिक: (ix)(x)
सन्दर्भ798
शिलालेख1997 (21 सत्र)
क्षेत्र139,500 हे॰ (539 वर्ग मील)
निर्देशांक21°57′N 89°11′E / 21.950°N 89.183°E / 21.950; 89.183
सुन्दरवन is located in पृथ्वी
सुन्दरवन
में सुन्दरवन स्थिति लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 42 पर: The name of the location map definition to use must be specified।.
आधिकारिक नाम: Sundarbans Reserved Forest
अभिहीत: 21 May 1992
सन्दर्भ क्रमांक 560[1]
Official name: Sundarban Wetland
Designated: 30 January 2019
Reference No. 2370[2]
सुंदरवन का उपग्रह चित्र

सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण : सुंदरबोन) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची-नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

सुंदरवन का नाम "सुन्दरी" (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है। सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं।

सुन्दरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना ज़िलों के १९ विकासखण्डों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।

दर्शनीय स्थल
  • कनक
  • सुधान्याखाली वाच टावर
  • हॉलिडे आइलैंड
  • कटका सुंदरवन
  • कपिलमुनि मंदिर
  • सजनेखली पक्षी अभयारण्य
  • भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
  • हिरण पॉइं
  • क्रोकोडाइल सेंचुरी

कैसे पहुंचे?[संपादित करें]

सड़क मार्ग द्वारा

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप सोनाखली, गोदखली, नामखाना, कैनिंग, रायडीह या नजत से बस कर सकते है ।

रेल मार्ग द्वारा

रेलवे स्टेशन हैं, जोकि सुंदरवन नेशनल पार्क से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रेलवे स्टेशन से आप यहा चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से सुंदरवन नेशनल पार्क पहुँच जायेंगे।

हवाई मार्ग द्वारा

इसका सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का एयरपोर्ट हैं जोकि 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां से आप बस या टैक्सी से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sundarbans Reserved Forest, Bangladesh". Ramsar Sites Information Service. अभिगमन तिथि 14 February 2019.
  2. "Sundarban Wetland, India". Ramsar Sites Information Service. अभिगमन तिथि 14 February 2019.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]