हल्दिया
हल्दिया
Haldia হলদিয়া | |
---|---|
![]() हल्दिया बंदरगाह | |
निर्देशांक: 22°04′00″N 88°04′11″E / 22.0667°N 88.0698°Eनिर्देशांक: 22°04′00″N 88°04′11″E / 22.0667°N 88.0698°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | पूर्व मेदिनीपुर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,07,695 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |


हल्दिया (Haldia) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मेदिनीपुर ज़िले में स्थित एक औद्योगिक शहर है।[1][2]
भूगोल व बंदरगाह
[संपादित करें]हल्दिया भारत के पूर्वी समुद्रतट का एक प्रमुख बंदरगाह और औद्योगिक केन्द्र है, जो कलकत्ता से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की ओर, हुगली नदी के मुहाने के पास स्थित है। हल्दिया नगर की सीमा हल्दी नदी से सटी है, जो गंगा नदी की एक शाखा है। हल्दिया शहर कई पेट्रोकेमिकल व्यवसायों का केंद्र है, और इसे कोलकाता और इसके अंतर्देशीय क्षेत्र के लिए एक प्रमुख व्यापारी बंदरगाह के रूप में कार्य करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]२०११ की जनगणना के अनुसार, हल्दिया की आबादी २,००,७६२ थी, जिसमें से १,०४,८५२ पुरुष थे और ९५,९१० महिलाएं थीं। ७ साल से कम आयु के शिशुओं की जनसंख्या २१,१२२ थी और ७+ के नागरिकिओं की आबादी के लिए साक्षरता दर ८९.०६% प्रतिशत दर्ज की गई थी।[3]
भूगोल
[संपादित करें]हल्दिया नगर हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है। यह हुगली नदी और हल्दी नदी के संगम पर स्थित है, जोकि गंगा नदी की दो शाखाएं हैं। यह नगर 22°02′N 88°04′E / 22.03°N 88.06°E.[4] पर अवस्थित है, और समुद्र सतह से इसकी औसत ऊँचाई ८ मीटर है।
उद्योग
[संपादित करें]हल्दिया में कई भारी औद्योगिक कम्पनियाँ स्थापित हैं, जिनमें साउथ एशियन पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), एक्साइड, शॉ वालेस, टाटा केमिकल्स, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स, इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान लीवर और मित्सुबिशी केमिकल कॉरपोरेशन भी शामिल हैं।[5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202
- ↑ "Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
- ↑ "Urban Agglomerations/Cities having population 1 lakh and above" (PDF). Provisional Population Totals, Census of India 2011. Archived (PDF) from the original on 13 नवंबर 2011. Retrieved 2011-10-21.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Falling Rain Genomics, Inc - Haldia". Archived from the original on 12 अप्रैल 2018. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: More than one of|archivedate=
and|archive-date=
specified (help); More than one of|archiveurl=
and|archive-url=
specified (help) - ↑ "Archived copy". Archived from the original on 2012-07-23. Retrieved 2013-06-09.
{{cite web}}
: CS1 maint: archived copy as title (link)
- [1]. Discover 360° Corners Of Haldia City. True Tech Review.
- [2]The Aala Haldia – Best Restaurant in Haldia for Delicious Food & Great Ambiance
- ↑ Hasan, Mahmudul (2023-09-11). "Home » True Tech Review". True Tech Review (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Haldia, West Bengal: True Tech Review. Retrieved 2025-01-23.
{{cite web}}
: Check|authorlink=
value (help); External link in
(help)|authorlink=
- ↑ Hasan, Mahmudul. "The Aala Haldia – Best Restaurant in Haldia for Delicious Food & Great Ambiance". True Tech Review. "True Tech Review" which owns "www.truetechreview.com".
{{cite web}}
: Check|authorlink=
value (help); External link in
(help)|authorlink=
- Pages using the JsonConfig extension
- CS1 errors: dates
- CS1 errors: redundant parameter
- CS1 maint: archived copy as title
- चित्र के साथ ज्ञानसन्दूक अवस्थापन प्रयोग करने वाले लेख
- पूर्व मेदिनीपुर ज़िला
- पश्चिम बंगाल के शहर
- पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के नगर
- हल्दिया
- CS1 errors: external links
- CS1 errors: parameter link
- CS1 अमेरिकी अंग्रेज़ी-language sources (en-us)