त्रिशूल पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
त्रिशूल पर्वत
Trishul Peak
बेदिनी बुग्याल से त्रिशूल पर्वत का दृश्य
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,120 मी॰ (23,360 फीट) [1][2]
उदग्रता1,616 मी॰ (5,302 फीट) [3]
सूचीयनचरम
निर्देशांक30°18′46″N 79°46′38″E / 30.31278°N 79.77722°E / 30.31278; 79.77722निर्देशांक: 30°18′46″N 79°46′38″E / 30.31278°N 79.77722°E / 30.31278; 79.77722[1]
भूगोल
त्रिशूल is located in भारत
त्रिशूल
त्रिशूल
भारत में अवस्थति
स्थानबागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड, भारत
मातृ श्रेणीकुमाऊँ हिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण12 जून 1907 को टॉम लॉन्गस्टाफ, ए ब्रोकेरेल, एच ब्रोकेरेल, करबीर द्वारा[4]
सरलतम मार्गउत्तरपूर्वी पार्श्व/उत्तरी कटक: हिम/हिमनद आरोहण

त्रिशूल (Trishul) हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो पश्चिमी गढ़वाल में स्थित हैं। यह उत्तराखंड राज्य के मध्य में चमोली के निकट हैं। यह नन्दा देवी पर्वत से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में १५ कि॰मी॰ (९ मील) दूर नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान को घेरते हुए शिखरों के समूह का दक्षिण-पूर्वी भाग है। इन तीन शिखरों के कारण ही इनका नाम हिन्दू भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिखर त्रिशूल-१ की ऊँचाई ७००० मीटर (२२९७० फीट) है। यह शिखर ७००० मी॰ से ऊँची पहली चोटी है, जिस पर (१९०७ में) चढ़ाई की गई थी।

मुख्य पुंजक एवं पड़ोसी शिखर[संपादित करें]

तीन शिखरों के नाम क्रमशः त्रिशूल १, त्रिशूल २ एवं त्रिशूल ३ हैं। मुख्य पुंजक एक उत्तर-दक्षिण रिज है, जिसमें त्रिशूल-१ उत्तरी छोर व त्रिशूल-३ दक्षिणी छोर पर हैं। त्रिशूल का सर्वोत्तम दृश्य बेदिनी बुग्याल एवं कौसानी से दिखाई देता है। इससे कुछ ही किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नंदा घंटी, एवं एकदम दक्षिण-पूर्व में मृगथनी शिखर हैं।

पर्वत शिखर ऊँचाई (मी॰) ऊँचाई (फीट) निर्देशांक प्रसिद्धि प्रथम आरोहण
त्रिशूल १ ७,१२० २३,३५९ 30°18′46″N 79°46′38″E / 30.31278°N 79.77722°E / 30.31278; 79.77722 १६१६ १९०७
त्रिशूल २ ६,६९०[5] २१,९४९ 30°17′24″N 79°46′12″E / 30.29000°N 79.77000°E / 30.29000; 79.77000[6] <200[7] १९६०
त्रिशूल ३ ६,००७ १९,७०८ 30°15′00″N 79°46′12″E / 30.25000°N 79.77000°E / 30.25000; 79.77000 <२००[7] १९६०

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. H. Adams Carter, "Classification of the Himalaya", American Alpine Journal, 1985, p. 137.
  2. Some sources give 7,172 मी॰ (23,530 फीट).
  3. "High Asia I: The Karakoram, Pakistan Himalaya and India Himalaya (north of Nepal)". Peaklist.org. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-05-28.
  4. Jill Neate, High Asia: An Illustrated History of the 7000 Metre Peaks, ISBN 0-89886-238-8.
  5. This elevation is from the Himalayan Index Archived 2017-07-17 at the वेबैक मशीन. Some sources give 6,660 मी॰ (21,850 फीट).
  6. From the Himalayan Index.
  7. Garhwal-Himalaya-Ost (1:150,000 scale topographic map), Swiss Foundation for Alpine Research, 1992; based on maps by the Survey of India.