पु ललथनहवला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ललथनहवला से अनुप्रेषित)
पु ललथनहवला
Lal Thanhawla (cropped)

कार्यकाल
11 दिसम्बर 2008 - 11 दिसम्बर 2018
पूर्वा धिकारी ज़ोरामथंगा
उत्तरा धिकारी ज़ोरामथंगा
चुनाव-क्षेत्र सेरछिप

जन्म 6 मई 1942
दुर्तलंग, आईजोल, मिजोरम
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी लाल्रिलिनी
बच्चे तीन
निवास आईजोल, मिजोरम

पु ललथनहवला (जन्म ६ मई १९४२) भारतीय राज्य मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इनके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने २००८ के मिजोरम के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज की।

पृष्ठभूमि और शिक्षा[संपादित करें]

पु ललथनहवला हमार्त्वान्फुंगा सैलो और लालसव्न्लिनी के पुत्र है। इन्होने १९५८ में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। १९६१ में इंटरमीडएट तथा १९६४ में बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की।[1] ये कट्टर ईसाई मतावलंबी माने जाते है।[2][3]

राजनीति[संपादित करें]

ललथनहवला ने अपना कैरियर रिकॉर्डर के तौर पर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने असम को-ऑपरेटिव अपेक्स बैंक में असिस्टेंट के रूप में काम किया। १९६७ तक वे राजनितिक पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रंट के सचिव रहे। १९६७ में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गए। १९७३ में वे मिजोरम के पार्टी अध्यक्ष चुने गए। उनके नेतृत्व में १९८४ में कांग्रेस पार्टी ने मिजोरम में बहुमत हासिल किया और वे राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए। वह १९८९ से लेकर १९९८ तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। २००८ में वह राज्य के पुनः मुख्यमंत्री चुने गए। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री के साथ मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ‘This is a people’s victory' Archived 2013-10-19 at the वेबैक मशीन तहलका - 9 दिसम्बर 2008
  2. Mizo National Front heat on Mizoram CM over 'idol worship' Archived 2013-10-19 at the वेबैक मशीन टाइम्स ऑफ इंडिया - 27 अप्रैल 2013
  3. दिग्ज्योति लहकर (24 नवम्बर 2013). "ललथनहावला: अलगाववादी से मुख्यमंत्री तक". बीबीसी हिन्दी. मूल से 27 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 नवम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

पूर्वाधिकारी
ज़ोरामथंगा
मिजोरम के मुख्यमंत्री
11 दिसम्बर 2008 – वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ