सेरछिप
सेरछिप
Serchhip | |
---|---|
उपनाम: सेरखापुई | |
निर्देशांक: 23°18′32″N 92°51′25″E / 23.309°N 92.857°Eनिर्देशांक: 23°18′32″N 92°51′25″E / 23.309°N 92.857°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | मिज़ोरम |
ज़िला | सेरछिप ज़िला |
ऊँचाई | 888 मी (2,913 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 21,158 |
भाषा | |
• प्रचलित | मिज़ो |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 796181 |
दूरभाष कोड | 91-3838 |
वाहन पंजीकरण | MZ-06 |
निकटतम नगर | अइज़ोल |
लिंगानुपात | 976 ♂/♀ |
साक्षरता | 98.76% |
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | मिज़ोरम |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | सेरछिप |
नगर नियोजन संस्था | UD&PA |
नागरिक समूह | संयुक्त ग्राम परिषद |
जलवायु | Cwa |
वेबसाइट | serchhip |
सेरछिप (Serchhip) पूर्वोत्तरी भारत के मिज़ोरम राज्य के सेरछिप ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले तथा सेरछिप सदर तहसील का मुख्यालय है और राज्य की राजधानी, अइज़ोल, से ११२ किमी दूर है। [1]
भूगोल
[संपादित करें]सेरछिप में दो प्रमुख नदियों कलादान नदी तथा तुइकुम नदी के मध्य बसा है। औसत वार्षिक दैनिक तापमान १५ °C से २७ °C के मध्य तथा वर्षा मध्यम स्तर की होती है।[2]
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]कृषि यहाँ का एक प्रमुख पेशा है। कलादान नदी के तट पर स्थित होने के कारण सेरछिप पत्तागोभी तथा सरसों के तेल के लिये पूरे मिज़ोरम में प्रसिद्ध है।
यातायात
[संपादित करें]सेरछिप अइज़ोल से पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा द्वारा जुड़ा है। सेरछिप सड़क मार्ग द्वारा सिलचर से राष्ट्रीय राजमार्ग ५४, अगरतला से राष्ट्रीय राजमार्ग ४० तथा इम्फाल से राष्ट्रीय राजमार्ग १५० द्वारा जुड़ा है। सेरछिप कस्बे में टैक्सी, ऑटोरिक्शा तथा निजी बसों के रूप में सार्वजनिक यातायात सुविधा उपलब्ध है।
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]भारत की जनगणना २०११ के अनुसार सेरछिप कस्बे की आबादी २१,१५८ है, जिसमे १०,७७७ पुरुष तथा १०,३८१ महिलाएँ हैं।[3] ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों की जनसंख्या २६६४ है, जो कि कुल जनसंख्या का १२.५९% है।[3] लिंगानुपात दर ९६३ है जो कि मिज़ोरम की राज्य दर ९७६ से कम है।[3] साक्षरता दर ९८.३०% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[3] पुरुष साक्षरता दर ९८.४४% तथा महिला साक्षरता दर ९८.१५% है।[3]
धर्म
[संपादित करें]यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९५.४४% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ३.४०%, मुस्लिम ०.७०%, बौद्ध ०.१४%, जैन ०.०३% तथा सिक्ख ०.०२% हैं। ०.२६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. Archived from the original on 16 जून 2004. Retrieved 2008-11-01.
- ↑ "Serchhip District: District Profile" (PDF). District Election Plan. उपज़िलाधिकारी कार्यालय, सेरछिप ज़िला. 2008. Archived (PDF) from the original on 25 अगस्त 2015.
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ "Serchhip Population Census 2011". census2011.co.in. Archived from the original on 22 मई 2018. Retrieved २५ मई २०१८.