राखी गुलज़ार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राखी गुलज़ार
जन्म 15 अगस्त 1947 (1947-08-15) (आयु 76)
पेशा अभिनेत्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

राखी गुलज़ार (जन्म: 15 अगस्त, 1947) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं। वह व्यापक रूप से केवल राखी के रूप में जानी जाती हैं। वह मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों और साथ ही कई बंगाली फिल्मों में दिखाई दी हैं। चार दशकों तक किये अभिनय में, उन्होंने कई अन्य पुरस्कारों के अलावा तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। फिल्मफेयर में, राखी को 16 बार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 8 बार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए 8 बार) नामांकित किया गया, जिससे वह माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी के साथ महिला श्रेणियों में सबसे अधिक नामांकित कलाकार हैं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

राखी का जन्म भारत की आजादी की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में एक बंगाली परिवार में हुआ था।[1]

राखी का किशोरावस्था में ही बंगाली फ़िल्मों के निर्देशक अजय बिश्वास से शादी हो गई थी पर यह शादी असफल रही। अभी वह विख्यात फ़िल्म निर्देशक, कवि एवं गीतकार गुलज़ार की पत्नी हैं।[2] वर्ष 2003 में उनको पद्म श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया।

फिल्मी सफर[संपादित करें]

1967 में, 20 वर्षीय राखी ने अपनी पहली बंगाली फिल्म बधु बारन में अभिनय किया, जिसके बाद उन्हें 1970 में अपनी पहली हिन्दी फिल्म, राजश्री प्रोडक्शन्स की जीवन मृत्यु में धर्मेन्द्र के साथ मुख्य भूमिका की पेशकश की गई।[3]

1971 में, राखी ने शर्मीली में शशि कपूर के साथ दोहरी भूमिका निभाई। उसी वर्ष उन्होंने लाल पत्थर और पारस में भी अभिनय किया; सभी तीन फिल्में लोकप्रिय थीं और वह 1970 के दशक में हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्री बन गईं। उनके अभिनय की शहज़ादा (1972), आँखों आँखों में (1972), हीरा पन्ना (1973), दाग (1973), हमारे तुम्हारे (1979), आँचल (1980), श्रीमान श्रीमती (1982) और ताकत (1982) में प्रशंसा हुई।

राखी ने शशि कपूर के साथ 10 रिलीज़ फ़िल्मों में काम किया, जिनमें शर्मीली (1971), जानवर और इंसान (1972), कभी कभी (1976), दूसरा आदमी (1977), तृष्णा (1978), बसेरा (1981), बंधन कच्चे धागों का (1983), ज़मीन आसमान (1984), और पिघलता आसमान (1985)। मुख्य महिला नायिका के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 1985 में शशि कपूर के साथ पिघलता आसमान थी।

1980 के आखिरी सालों और 1990 के दशक में उन्होंने बुजुर्ग मां के रूप में मजबूत चरित्र भूमिकाएं निभाईं - राम लखन (1989), अनाड़ी (1993), बाज़ीगर (1993), खलनायक (1993), करन अर्जुन (1995), बॉर्डर (1997), सोल्जर (1998), एक रिश्ता (2001) और दिल का रिश्ता (2002)।[4]

उनकी आखिरी फिल्म 2003 में शुभो महूरत थी, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। वह तब से फिल्म उद्योग से सेवानिवृत्त हैं।

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2003 तलाश
2003 शुभ मुहूर्त
2003 दिल का रिश्ता
2001 एक रिश्ता प्रतिमा कपूर
1999 बादशाह गायत्री बच्चन
1999 दिल क्या करे
1998 सोल्जर
1998 बारूद गायत्री शर्मा
1998 श्याम घनश्याम गंगा सत्यदेव सिंह
1998 प्यार तो होना ही था
1997 बॉर्डर
1997 आँखों में तुम हो
1997 जीवन युद्ध श्रीमती राय
1996 जान रुक्मिनी
1995 करन अर्जुन दुर्गा सिंह
1995 किस्मत गीता
1993 दिल की बाज़ी
1993 रुदाली
1993 प्रतिमूर्ति
1993 क्षत्रिय
1993 अनाड़ी
1993 बाज़ीगर शोभा शर्मा
1993 खलनायक श्रीमती आरती प्रसाद
1991 सौगंध गंगा
1991 प्रतिकार सरस्वती देवी
1990 जीवन एक संघर्ष
1989 राम लखन
1989 संतोष रचना
1989 इलाका
1988 फ़लक दुर्गा वर्मा
1988 मेरे बाद
1988 प्यार मोहब्बत
1988 सागर संगम गंगा
1987 डकैत
1987 मुकद्दर का फैसला रुक्मिनी
1986 ज़िन्दगानी
1985 साहेब
1985 पिघलता आसमान
1984 ज़िन्दगी जीने के लिये
1984 ज़मीन आसमान
1984 परोमा
1984 आनन्द और आनन्द
1983 बंधन कच्चे धागों का भावना पामुलापति कपूर
1982 दिल आखिर दिल है कुसुम देसाई
1982 श्रीमान श्रीमती
1982 बेमिसाल
1982 ये वादा रहा
1982 ताकत
1982 शक्ति शीतल
1981 श्रद्धांजली
1981 बरसात की एक रात रजनी ए राय
1981 बसेरा शारदा बलराज कुमार
1981 लावारिस विद्या
1981 नरम गरम
1981 रॉकी
1980 आँचल शांति
1980 हमकदम इंदु गुप्ता
1980 लूटमार
1980 शान शीतल कुमार
1979 जुर्माना
1979 काला पत्थर
1979 हमारे तुम्हारे माया
1978 कस्मे वादे
1978 तृश्णा
1978 मुकद्दर का सिकन्दर
1978 त्रिशूल गीता
1977 दूसरा आदमी
1976 तपस्या इन्द्राणी सिन्हा
1976 कभी कभी पूजा खन्ना
1975 अंगारे
1975 मेरे सजना
1975 चमेली मेमसाब
1974 २७ डाउन शालिनी
1973 बनारसी बाबू नीला एस लालबहादुर
1973 बलैक मेल आशा मेहता
1973 जोशीला
1973 दाग
1973 हीरा पन्ना
1972 आँखों आँखों में
1972 वफ़ा सरस्वती
1972 बेईमान
1972 शादी के बाद शोभा एस राम
1972 अनोखी पहचान
1972 जानवर और इंसान
1972 शहज़ादा
1972 आन बान रेखा
1971 पारस
1971 शर्मीली
1971 रेशमा और शेरा गोपाल की पत्नी
1971 लाल पत्थर
1970 जीवन मृत्यु
1968 बाघिनी
1967 बधू भरन बंगाली फ़िल्म

पुरस्कार[संपादित करें]

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Birthday Special: कभी अमिताभ बच्चन की माशूका तो कभी उनकी मां बनीं राखी". एनडीटीवी इंडिया. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.
  2. "न चली शादी न हुआ तलाक, फिर भी अलग-अलग घर में रहने लगा ये बॉलीवुड कपल, आज भी जब पत्नी के हाथ का खाना खाने की होती इच्छा तो देते उसे ये रिश्वत". 11 सितम्बर 2018. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.
  3. "Bday Special: इस बड़ी फिल्म के कारण हुआ था राखी और गुलजार के बीच अलगाव". 14 अगस्त 2018. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.
  4. "राखी गुलज़ार कितनी बदल गयी हैं अब, उन्हें इस हाल में देख पहचान नहीं पायेंगे आप". दैनिक जागरण. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.