माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित | |
---|---|
![]() माधुरी दीक्षित, 2012 |
|
जन्म | 15 मई 1967 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
जीवनसाथी | डॉ॰ श्रीराम माधव नेने (1999–वर्तमान) |
जालस्थल madhuridixit-nene.com |
माधुरी दीक्षित (जन्म: 15 मई, 1965) हिन्दी फ़िल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हैं।
अनुक्रम
जीवन[संपादित करें]
माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। ८० और ९० के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी। 15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष का प्रशिक्षण लिया। सन २००८ मे उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान " पद्मश्री " से सम्मनित किया गया।
कैरियर[संपादित करें]
माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत सन १९८४ में " अबोध " नामक चलचित्र से की। किन्तु इन्हे पह्चान १९८८ मे आई फिल्म " तेजाब " से मिली। इसके बाद इन्होंने पीछे मुड कर नही देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों के कारवां ने इनको भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च अभिनेत्री बनाया : राम लखन (१९८९), परिन्दा (१९८९), त्रिदेव (१९८९), किशन - कन्हैया (१९९०) तथा प्रहार (१९९१)। वर्ष १९९० मे इनकी फिल्म " दिल " आई जिसमे इन्होंने एक अमीर तथा बिगडैल लडकी का किरदार निभाया जो एक साधारण परिवार के लडके से इश्क करती है तथा उससे शादी के लिये अपनों से बगावत करती है। उनके इस किरदार के लिये उन्हे [फिल्म फेयर सर्वश्रेश्ठ अभिनेत्री] का पुरस्कार मिला।
प्रमुख फिल्में[संपादित करें]
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
२०१४ | डेढ़ इश्किया | बेगम | |
गुलाब गैंग | रज्जो | ||
२०१३ | यह जवानी है दीवानी | मोहिनी | |
बॉम्बे टॉकीज | |||
२००७ | आजा नचले | दिया श्रीवास्तव | |
२००२ | देवदास | चंद्रमुखी | |
हम तुम्हारे हैं सनम | राधा | ||
२००१ | ये रास्ते हैं प्यार के | नेहा | |
लज्जा | जानकी | ||
२००० | गज गामिनी | ||
पुकार | अंजलि | ||
१९९९ | आरज़ू | पूजा राजेन्द्रनाथ | |
१९९८ | बड़े मियाँ छोटे मियाँ | माधुरी दीक्षित - अतिथि भूमिका | |
घरवाली बाहरवाली | विशेष भूमिका | ||
१९९७ | दिल तो पागल है | पूजा | |
मृत्युदंड | केतकी | ||
कोयला | गौरी | ||
महंत | |||
1९९६ | प्रेम ग्रंथ | कजरी | |
राजकुमार | |||
१९९५ | राजा | मधु गरेवाल | |
याराना | |||
पापी देवता | |||
१९९४ | हम आपके हैं कौन | निशा चौधरी | |
अंजाम | शिवानी | ||
१९९३ | दिल तेरा आशिक | ||
खलनायक | गंगा (गंगोत्री देवी) | ||
फूल | |||
आँसू बने अंगारे | उषा | ||
साहिबाँ | |||
१९९२ | बेटा | सरस्वती | |
ज़िन्दगी एक जुआ | जूही सिंह | ||
संगीत | |||
धारावि | |||
प्रेम दीवाने | इन्स्पेक्टर शिवांगी | ||
१९९१ | खेल | सीमा | |
साजन | पूजा सक्सेना | ||
100 डेज़ | देवी | ||
जमाई राजा | रेखा | ||
प्रतिकार | मधु | ||
१९९० | महासंग्राम | ||
दिल | मधु मेहरा | ||
दीवाना मुझ सा नहीं | अनीता | ||
प्यार का देवता | राधा | ||
सैलाब | डॉ॰ सुषमा | ||
जीवन एक संघर्ष | मधु सेन | ||
किशन कन्हैया | अंजु | ||
थानेदार | चंदा | ||
वर्दी | जया | ||
इज़्ज़तदार | मोहिनी | ||
१९८९ | प्रेम प्रतिज्ञा | लक्ष्मी एम राव | |
मुज़रिम | सोनिया | ||
परिन्दा | पारो | ||
राम लखन | राधा | ||
त्रिदेव | दिव्या माथुर | ||
पाप का अंत | |||
कानून अपना अपना | |||
इलाका | विद्या | ||
१९८८ | तेज़ाब | मोहिनी | |
दयावान | नीला | ||
खतरों के खिलाड़ी | |||
१९८७ | आवारा बाप | ||
उत्तर दक्षिण | |||
हिफ़ाज़त | |||
१९८६ | अबोध | गौरी | |
स्वाति | आनंदी | ||
१९८४ | अबोध | गौरी | |
१९८४ | आवारा बाप | बरखा |
नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]
- 2003 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - देवदास
- 1998 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिल तो पागल है
- 1995 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - हम आपके हैं कौन
- 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - बेटा
- दिल