नलिनी जयवंत
नलिनी जयवंत | |
---|---|
जन्म |
18 फरवरी 1926 (83 वर्ष) |
आवास |
![]() |
नलिनी जयवंत (18 फ़रवरी 1926 – 20 दिसम्बर 2010) 1940-50 के दशक की एक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री थीं।
व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]नलिनी का जन्म 1926 मे बंबई (अब मुंबई) मे हुआ था। नलिनी के पिता और अभिनेत्री शोभना समर्थ (नूतन और तनुजा की माँ) की माँ रतन बाई आपस मे भाई बहन थे, इस नाते नलिनी, शोभना समर्थ की ममेरी बहन थीं। [1] 1983 से नलिनी एकाकी जीवन जी रहीं।[2]
नलिनी ने निर्देशक वीरेन्द्र देसाई से 1940 के दशक मे विवाह किया था। उनके और अभिनेता अशोक कुमार के प्यार की अफवाहें भी इस दौरान उड़ती रहीं।[3]. बाद मे उन्होने अभिनेता प्रभु दयाल से दूसरा विवाह कर लिया, उन्होने प्रभु के साथ कई फिल्में भी कीं।[4] अभिनेत्री नलिनी जयवंत (84 वर्ष) का मंगलवार, 21 दिसम्बर 2010 को मुंबई में निधन हो गया। तीन दिन तक उनकी मौत की खबर किसी को नहीं लगी। दिलीप कुमार, अशोक कुमार और देव आनंद के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं।
प्रमुख फिल्में
[संपादित करें]वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1983 | नास्तिक | ||
1980 | बंदिश | ||
1958 | काला पानी | किशोरी | |
1957 | शेरू | ||
1957 | मिस्टर एक्स | ||
1956 | फिफ्टी फिफ्टी | ||
1955 | रेलवे प्लेटफ़ॉर्म | नैना | |
1955 | लगन | ||
1955 | मुनीम जी | रूपा | |
1954 | नाज़ | ||
1954 | नास्तिक | रमा | |
1954 | बाप बेटी | ||
1954 | लकीरें | ||
1954 | कवि | ||
1953 | शिकस्त | सुषमा | |
1953 | राही | गंगा | |
1952 | सलोनी | ||
1952 | नौ बहार | ||
1950 | संग्राम | ||
1950 | समाधि |
नामांकन और पुरस्कार
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Rediff On The NeT, Movies: Down memory lane with Shobhana Samarth". Archived from the original on 28 अप्रैल 2009. Retrieved 30 मई 2009.
- ↑ "Nalini Jaywant". Archived from the original on 5 जुलाई 2007. Retrieved 30 मई 2009.
- ↑ "rediff.com, Movies: The power of histrionics, Nalini Jaywant". Archived from the original on 30 मई 2008. Retrieved 30 मई 2009.
- ↑ "The Tribune, Chandigarh, India - Ludhiana Stories". Archived from the original on 8 अप्रैल 2009. Retrieved 30 मई 2009.