सामग्री पर जाएँ

शबाना आज़मी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शबाना आजमी

शब्ना आजमी एक समारोहमे, २०१२
जन्म शबाना काइफी आजमी
18 सितम्बर 1950 (1950-09-18) (आयु 75)
हैदराबाद, भारत,
(हाल तेलंगाना, भारत)
आवास मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता
कार्यकाल १९७२-वर्तमान
धर्म इस्लाम
जीवनसाथी जावेद अख्तर (१९८४-वर्तमान)

शबाना आज़मी (जन्म: 18 सितंबर, 1950) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं।[1][2] वह फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच की भारतीय अभिनेत्री है। वह शायर कैफ़ी आज़मी और मंच अभिनेत्री शौकत आज़मी की बेटी हैं। वह पुणे के भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान की छात्रा रही हैं।

शबाना ने 1974 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और जल्द ही समानांतर सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक बन गई। यह भारतीय सिनेमा में एक नई लहर थी जो अपनी गंभीर सामग्री और नव-यथार्थवाद के लिए जानी जाती है और उसे उस समय के दौरान सरकारी संरक्षण प्राप्त था।[3][4] वह भारत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। कई प्रकार की शैलियों में फिल्मों में शबाना के प्रदर्शन को आम तौर पर प्रशंसित किया गया और उन्होंने कई पुरस्कार अर्जित किए।[3][5][6] इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की पांच जीत और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। उन्हें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले हैं। 1988 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।

शबाना आज़मी का जन्म भारत के हैदराबाद में सैय्यद मुस्लिम परिवार में हुआ था।[7] उनके माता-पिता कैफ़ी आज़मी (भारतीय कवि) और शौकत आज़मी (भारतीय जन नाट्य संघ की अनुभवी अभिनेत्री) हैं, दोनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे। उनके भाई, बाबा आज़मी छायाकार हैं, और उनकी भाभी तन्वी आज़मी भी एक अभिनेत्री हैं।

फिल्मी सफर

[संपादित करें]

उनकी पहली रिलीज़ फिल्म श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म अंकुर (1974) थी। नव-यथार्थवादी फिल्मों के कलात्मक शैली से संबंधित ये फिल्म थी। शबाना आज़मी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी और उस समय की कई प्रमुख अभिनेत्रियों ने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म बड़ी आलोचनात्मक सफलता बन गई और शबाना ने अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

वह 1983 से 1985 तक तीन साल तक लगातार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली बनी। यह उन्होंने अर्थ, कंधार और पार में अपनी भूमिका के लिये प्राप्त किये। गॉडमदर (1999) से उन्होंने अपना एक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्जित किया, जिससे वह पाँच पर आ गई।

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड
2007लॉयन्स ऑफ पंजाब प्रेसेन्टसअंग्रेजी फ़िल्म
2007ओम शाँति ओम
2006उमराव जान
2006बांग्लाटाउन बैन्केअंग्रेजी फ़िल्म
200515 पार्क एवेन्यूअंग्रेजी फ़िल्म
2005वाटरबोर्नअंग्रेजी फ़िल्म
2004मौरनिंग रागाअंग्रेजी फ़िल्म
2003तहज़ीब
2002मकड़ी
2001डॉटर्स ऑफ दिस सेंचुरीअंग्रेजी फ़िल्म
2000हरी भरीगज़ाला
2000गज गामिनी
1999गॉडमदर
1998बड़ा दिन
1998साइड स्ट्रीट्स
1998अर्थबूढ़ी लेनी की आवाज़
1997मृत्युदंड
1997साज़
1996फायर
1994पतंग
1993इन कस्टडीइम्तियाज़ बेगमअंग्रेजी फ़िल्म
1993सन ऑफ द पिंक पैन्थरअंग्रेजी फ़िल्म
1992अधर्मममता वर्मा
1992धारावीकुमुद
1992इमेक्यूलेट इंस्पेकशनअंग्रेजी फ़िल्म
1992सिटी ऑफ जॉयकमला जैकब्स दोस्तअंग्रेजी फ़िल्म
1991फ़तेह
1991झूठी शानकृष्णा
1991एक डॉक्टर की मौत
1991अंतर्नाद
1990अम्बाअम्बा भानु सिंह
1990दिशा
1990मुकद्दर का बादशाहवकील शारदा सिंह
1989ऊँच नीच बीच
1989एक दिन अचानकनीता
1989पिकनिकमाँ
1989सतिउमा
1989मैं आज़ाद हूँ
1989रखवाला
1988पेस्तॉन जी
1988मर्दों वाली बातसीमा
1988लिबास
1988एक आदमी
1988न्वित बंगाली लाइन्दिरा सेन
1988मैदेम सु्सात्ज़्कासुशीला सेन
1987इतिहाससुनैना
1987सुस्मान
1986जेनेसिस
1986एक पल
1986अंजुमन
1986समय की धारा
1986शर्तकिरन दत्त
1986नसीहत
1985खामोश
1985राही बदल गयेभावना
1984लोरीगीता मल्होत्रा
1984भावनाभावना सक्सेना
1984कंधार
1984कामयाब
1984कमलासरिता जाधव
1984आज का एम एल ए राम अवतारसुषमा
1984राम तेरा देश
1984पाररमा
1984गंगवा
1984हम रहे ना हम
1984यादों की ज़ंजीर
1983प्यासी आँखें
1983मंडी
1983मासूम
1983स्वीकार
1983अवतारराधा किशन
1983दूसरी दुल्हन
1982अर्थ
1982अनोखा बंधन
1982सुराग
1982नमकीनमिट्ठू
1982लोग क्या कहेंगे
1982अशान्तिकामिनी
1982ये नज़दीकियाँशोभना
1982रास्ते प्यार के
1981शमाशमा
1981समीरा
1981एक ही भूल
1980स्पर्शकविता
1980अलबर्ट पिन्टो को गुस्सा क्यों आता हैस्टैला
1980हम पाँचसुन्दरिया
1980एक बार कहोआरती माथुर
1980थोड़ी सी बेवफाई
1980अपने पराये
1980यह कैसा इंसाफ़
1980ज्वालामुखीकिरन
1979लहू के दो रंगरोमा
1979जीना यहाँ
1979अमर दीपराधा
1979बगुला भगत
1978देवतामैरी
1978खून की पुकार
1978अतिथि
1978टूटे खिलौने
1978जुनून
1978स्वर्ग नर्कगीता
1977स्वामी
1977जलियाँ वाला बाग़
1977किस्सा कुर्सी का
1977खेल खिलाड़ी कारचना
1977आधा दिन आधी रात
1977हीरा और पत्थर
1977कन्नेशवरा रामाकन्नड़ फ़िल्म
1977शतरंज के खिलाड़ी
1977विश्वासघातसीमा
1977चोर सिपाहीप्रिया
1977एक ही रास्ता
1977कर्मनीलम कुमार
1977परवरिश
1977अमर अकबर एन्थोनीलक्षमी
1976फकीरा
1976कादम्बरी
1976शकमीना जोशी
1975निशांत
1974अंकुरलक्ष्मी
1974फ़ासला
1974परिणय
1974इश्क इश्क इश्क

पुरस्कार

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Shabana Azmi was a 'crazy' fan of Shashi Kapoor". 1 जनवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 दिसंबर 2017.
  2. "Why Shabana Azmi is now a fan of Delhi Metro".
  3. 1 2 PTI (22 July 2005). "Parallel cinema seeing changes: Azmi". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 5 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 January 2009.
  4. K., Bhumika (21 January 2006). "Shabana's soap opera". चैन्नई, भारत: द हिन्दू. 11 जनवरी 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2009.
  5. Nagarajan, Saraswathy (18 दिसम्बर 2004). "Coffee break with Shabana Azmi". चैन्नई, भारत: द हिन्दू. 10 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2009.
  6. "Directorate of Film Festival" (PDF). मूल से (PDF) से 30 जनवरी 2013 को पुरालेखित।.
  7. "Shabana Azmi presented Akkineni award". द हिन्दू. Chennai, India. 14 January 2007. 10 अक्टूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 मार्च 2019.