सामग्री पर जाएँ

कामिनी कौशल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कामिनी कौशल
जन्म 16 जनवरी 1927
मौत 14 नवंबर 2025
पेशा अभिनेत्री

कामिनी कौशल (16 जनवरी, 1927 - 14 नवंबर, 2025) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।[1] वह नीचा नगर (1946) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए विख्यात हैं। नीचा नगर ने 1946 में कान फ़िल्मोत्सव में पामे डी'ओर को जीता जबकि बिराज बहू के लिये उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

उन्होंने 1946 से 1963 तक फिल्मों में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई, जिसमें दो भाई (1947), शहीद (1948), ज़िद्दी (1948 फिल्म), शबनम (1949), नदिया के पार (1948), पारस (1949), नमूना (1949), आरजू (1950), झांझर (1953), आबरू (1953), नाइट क्लब (1958), जेलर (1958), बडे सरकार और गोदान (1963) को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है।[2] उन्होंने 1963 से चरित्र भूमिकाएँ निभाईं।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में उमा कश्यप के रूप में हुआ था। दो भाइयों और तीन बहनों में वह सबसे छोटी थी। वह केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता की मृत्यु 26 नवंबर 1934 को हुई थी। कामिनी के विवाह के बाद 3 बेटे हुए, राहुल, विदुर और श्रवण।

फिल्मी सफर

[संपादित करें]

चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में प्रमुख नायिका की भूमिका दी।[3] इसके बाद, वह लाहौर लौट आईं, लेकिन और फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे, इसलिए वह लाहौर से फिल्मांकन के लिए आती थीं। 1947 में उनकी अचानक शादी के बाद, वह अपने पति के साथ बम्बई में बस गईं। वह अपनी शादी के बाद भी मुख्य नायिका के रूप में काम करना जारी रखने वाली पहली अग्रणी नायिका बनी।

1965 में, वह शहीद नामक फिल्म के साथ चरित्र भूमिकाएं निभाने लग गईं। वारिस, विश्वास, यकीन, आदमी और इंसान, गुमराह, उपहार, कैद, भँवर, ताँगेवाला और हीरालाल पन्नालाल में उनके अभिनय को सराहा गया। चरित्र कलाकार के रूप में वह मनोज कुमार की सात फिल्मों में काम की - शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, सन्यासी, शोर, रोटी कपड़ा और मकान, दस नम्बरी और संतोष[4] कामिनी कौशल ने 1974 में प्रेम नगर और 1976 में महा चोर में राजेश खन्ना की माँ और दो रास्ते में भाभी की भूमिका निभाई।

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007लागा चुनरी में दाग
2003चोरी चोरी
2000हर दिल जो प्यार करेगाबीजी
1992हमशक्लसुनील की माँ
1989संतोषशांति
1987जलवा
1984द ज्वैल इन द क्राउनदूरदर्शन धारावाहिक फ़िल्म
1983पेंटर बाबू
1981खुदा कसम
1980टक्कर
1979बगुला भगत
1978हीरालाल पन्नालाल
1978आहूति
1978दिल और दीवार
1978स्वर्ग नर्कविनोद की माँ
1977चाँदी सोना
1976महा चोर
1976दस नम्बरीराधा
1976भँवर
1975दो झूठ
1975कैद
1975सन्यासी
1974रोटी कपड़ा और मकान
1974प्रेम नगर
1973अनहोनी
1973जैसे को तैसाविजय की माँ
1972शोर
1972ताँगेवालालक्ष्मी
1971उपहारअनूप की माँ
1971बिखरे मोती
1970यादगार
1970पूरब और पश्चिम
1970इश्क पर ज़ोर नहींउमा देवी
1969विश्वासनीना
1969मेरी भाभीशांति
1969एक श्रीमान एक श्रीमतीरमा
1969दो रास्तेमाधवी गुप्ता
1969वारिसरुक्मनी
1965शहीद
1954बिरज बहू
1953चालीस बाबा एक चोर
1953आसआशा
1952पूनम
1949पारसगीता
1949शाइरबीना
1949शायर
1948आगनिर्मला
1948ज़िद्दी
1947जेल यात्रा

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "मशहूर दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, धर्मेंद्र की पहली फिल्म में थीं हीरोइन". जनसत्ता. 14 नवम्बर 2025.
  2. "उस एक्ट्रेस से हुआ था दिलीप कुमार को पहला प्यार, जो पहले ही अपने जीजा से कर चुकी थी शादी". 5 सितम्बर 2018. 26 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 मार्च 2019.
  3. सरदाना, प्रदीप (27 फरवरी 2019). "सबसे अधिक उम्र की अभिनेत्री कामिनी कौशल". 26 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 मार्च 2019.
  4. "जिनके संग देव, राज और प्राण उतरे पर्दे पर". 26 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 मार्च 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]