सामग्री पर जाएँ

मनोज कुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनोज कुमार

सन् 2007 में कुमार
जन्म हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी
24 जुलाई 1937
ऐब्टाबाद, उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत, ब्रिटिश भारत
(वर्तमान ख़ैबर पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान)
मौत 4 अप्रैल 2025(2025-04-04) (उम्र 87 वर्ष)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा
  • अभिनेता
  • फ़िल्म निर्देशक
  • फ़िल्म निर्माता
  • पठकथा लेखक
  • संगीतकार
  • सम्पादक
  • राजनेता
कार्यकाल 1957–1999
ऊंचाई 6 फीट 1 इंच (1.85 मी॰)
राजनैतिक पार्टी भारतीय जानता पार्टी
जीवनसाथी शशी गोस्वामी
बच्चे 2; कुणाल गोस्वामी सहित
संबंधी मनीष आर गोस्वामी (भाई)

मनोज कुमार (जन्म हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी; 24 जुलाई 1937 – 4 अप्रैल 2025) हिन्दी सिनेमा के भारतीय अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, पटकथा एल्खक, संगीतकार और सम्पादक थे। वो भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे सफल और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। वो राष्ट्रभक्ति से सम्बंधित फ़िल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते थे और इसी कारण उन्हें उपनाम भारत कुमार मिला।[A]

उन्हें भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा सन् 1992 में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया और सन् 2015 में सिनेमा के क्षेत्र में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला और सात बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

शुरूआती जीवन

कुमार का जन्म ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में ऐब्टाबाद में एक पंजाबी हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था।[1][2] उनका जन्म का नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। जब वो 10 वर्ष के थे तब विभाजन के परिणामस्वरूप उनके परिवार को जांदियाला सेह्र खान से दिल्ली विस्थापित होना पड़ा।[3] मनोज कुमार ने फ़िल्मों में भाग्य आजमाने से पहले दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से बीए उत्तीर्ण की। जब वो युवा थे तब वो अभिनेता दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल के प्रशंसक हुआ करते थे अतः शबनम फ़िल्म में दिलीप कुमार के अभिनय से प्रभावित होकर अपना फ़िल्म नाम मनोज कुमार रख लिया।[2][4]

फिल्मी सफर


प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1995मैदान-ए-जंग
1989क्लर्क
1989देशवासी
1989संतोष
1987कलयुग और रामायण
1981क्रांति
1979जाट पंजाबी
1977शिरडी के साईं बाबा
1977अमानत
1976दस नम्बरी
1975सन्यासी
1974रोटी कपड़ा और मकान
1972बेईमान
1972शोर
1970मेरा नाम जोकर
1970पूरब और पश्चिम
1970यादगार
1970पहचान
1969साजन
1968नीलकमल
1968आदमी
1967अनीता
1967उपकार
1967पत्थर के सनम
1966दो बदन
1966पिकनिक
1966सावन की घटा
1965हिमालय की गोद में
1965पूनम की रात
1965शहीद
1965बेदाग
1965गुमनाम
1964वो कौन थी
1964अपने हुए पराये
1964फूलों की सेज
1963घर बसा के देखो
1963गृहस्थी
1962हरियाली और रास्ता
1962माँ बेटा
1962अपना बना के देखो
1962बनारसी ठग
1962डॉक्टर विद्या
1962नकली नवाब
1962शादी
1961सुहाग सिन्दूर
1961काँच की गुड़िया
1961रेशमी रूमाल
1960हनीमून
1958पंचायत
1958सहारा
1957फैशन

बतौर लेखक

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1999जय हिन्द
1989क्लर्क
1987कलयुग और रामायण
1981क्रांति
1974रोटी कपड़ा और मकान
1972शोर
1970मेरा नाम जोकर
1970पूरब और पश्चिम
1970यादगार
1967उपकार

बतौर निर्माता

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1999जय हिन्द
1989क्लर्क
1983पेंटर बाबू
1981क्रांति
1974रोटी कपड़ा और मकान
1972शोर
1970पूरब और पश्चिम

बतौर निर्देशक

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1999जय हिन्द
1989क्लर्क
1981क्रांति
1974रोटी कपड़ा और मकान
1972शोर
1970पूरब और पश्चिम
1967उपकार

पुरस्कार

मनोज कुमार को वर्ष २००८ में मध्यप्रदेश सरकार ने किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया।

सन्दर्भ

  1. "10 interesting facts about Manoj Kumar". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 2013-07-24. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2025-04-04.
  2. 1 2 वर्गीस, शना मारिया (8 मई 2011). "'I left behind a can of marbles in Abbotabad after Partition'". मूल से से 10 मई 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 मई 2011.
  3. विजयकर, राजीव. "A patriot at heart". Deccan Herald (अंग्रेज़ी भाषा में). डीएचएनएस. 18 अगस्त 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 अप्रैल 2025.
  4. "How Manoj Kumar got his name and whom does he thank for that?" (video). Youtube.

बाहरी कड़ियाँ

  1. इंडिया का अन्य नाम भारत है।
सन्दर्भ त्रुटि: "upper-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="upper-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।