मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव, 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव २०१८ भारत के राज्य मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के निर्वाचन हेतु २८ नवंबर, २०१८ को एकमेव चरण में सम्पन्न हुए। इन चुनावों का परिणाम ११ दिसंबर, २०१८ को चार अन्य राज्यों यथा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम के चुनाव परिणामों के साथ घोषित किए गए। इन चुनावों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति निर्मित हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने सदन के सबसे बड़े दल होने के नाते बसपा, सपा एवं निर्दलीयों के सहयोग से राज्य में सरकार का गठन किया; इसी के साथ राज्य में पिछले १५ वर्षों से निरंतर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के शासन का अंत हुआ।
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटें 116 seats needed for a majority | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| मतदान | 75.05% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का मानचित्र | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पृष्ठभूमि
[संपादित करें]कार्यक्रम
[संपादित करें]| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| अधिसूचना जारी दिनांक | 2 नवंबर 2018 |
| नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि | 9 नवंबर 2018 |
| पर्चों की स्क्रूटिनी | 12 नवंबर 2018 |
| नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि | 14 नवंबर 2018 |
| मतदान दिनांक | 28 नवंबर 2018 |
| मतगणना दिनांक | 11 दिसंबर 2018 |
दल एवं प्रत्याशी
[संपादित करें]मुख्य दल
[संपादित करें]| पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | चित्र | सीटें लड़ीं | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी | शिवराज सिंह चौहान | 230 | ||||
| पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | चित्र | सीटें लड़ीं | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | कमल नाथ | 229 | ||||
अन्य पार्टियां
[संपादित करें]| पार्टी | ध्वज | चुनाव चिह्न | नेता | सीटें लड़ीं | |
|---|---|---|---|---|---|
| बहुजन समाज पार्टी | इंजी.रमाकांत पिप्पल | 227 | |||
| समाजवादी पार्टी | रामायण सिंह पटेल | 52 | |||
| आम आदमी पार्टी | आलोक अग्रवाल[1] | 208 | |||
परिणाम
[संपादित करें]दलवार सीटों की स्थिति
[संपादित करें]| राजनैतिक दल | प्राप्त मत | सीटें | |||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| # | % | ± | लड़ीं | जीतीं | ± | ||
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 1,55,95,696 | 40.89 | 229 | 114 | |||
| भारतीय जनता पार्टी | 1,56,42,980 | 41 | 3.88 |
230 | 109 | 56 | |
| बहुजन समाज पार्टी | 19,11,642 | 5.01 | 1.29 |
227 | 2 | 2 | |
| समाजवादी पार्टी | 4,96,025 | 1.3 | 52 | 1 | |||
| निर्दलीय | 22,18,230 | 5.8 | 1094 | 4 | |||
| अन्य पंजीकृत दल | 13,27,894 | 3.48 | 718 | 0 | |||
| उपरोक्त से कोई नहीं (NOTA) | 5,42,295 | 1.4 | 1.5 | 790 | 7 | 2 | |
| कुल | 3,81,37,528 | 100.00 | 3129 | 230 | [2] | ||
क्षेत्रवार चुने हुए प्रत्याशियों की सूची
[संपादित करें]
राजनैतिक संकट २०२०
[संपादित करें]मध्यप्रदेश में उपचुनाव उस समय आवश्यक हो गए जब मार्च २०२० में कांग्रेस पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों सहित 22 विधायकोंं ने कमल नाथ सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए विधायक पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा मे शामिल हो गए। बाद में 3 और विधायक भाजपा मे शामिल हो गए तथा 3 सीटें विधायकों के निधन से ख़ाली हो गई।[3] [4]
१० नवंबर को आए नतीजों में २८ में से भाजपा को १९ तथा कांग्रेस को ९ सीटों पर जीत मिली। इस प्रकार आठ महीने पुरानी शिवराज सरकार को सदन में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ विधानसभा चुनाव 2018: आम आदमी पार्टी के लिए खास क्यों हो गया है मध्य प्रदेश? नवभारत टाइम्स भोपाल 12 अक्टूबर 2018
- ↑ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018-सांख्यिकीय रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in
- ↑ सिंधिया भाजपा में शामिल आजतक 11 मार्च 2020
- ↑ मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव दैनिक भास्कर