उत्तराखण्ड की जलवायु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

उत्तराखण्ड की जलवायु यहाँ की भूसंरचना और उठाव के साथ-साथ बदलती है, लेकिन यह प्रदेश ठण्डी जलवायु प्रदेश की श्रेणी में आता है। यहाँ के ऊँचे हिमालयी क्षेत्रों में तापमान वर्षभर ० सेल्सियस से कम रहता है और हिम से ढका रहता है। मध्यम ऊँचाई वाले क्षेत्रों का तापमान वर्षभर ५ से २५ सेल्सियस के बीच रहता है और तराई वाले क्षेत्रों में गर्मियों में तापमान ४० सेल्सियस तक पहुँच जाता है।