सामग्री पर जाएँ

राजस्थान के जिले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 41 हैं और संभागो (मंडल) की संख्या 7 हैं। प्रतापगढ़ 33वा जिला 26 जनवरी 2008 को बना।

2025 में नए 41 जिलों वाला राजस्थान राज्य

Nagaur jila Riya Badi ke pass mein Rohisi gaon satellite

जिला प्रशासन

[संपादित करें]

जिला प्रबंधन की ज़िम्मेदारियाँ अखिल भारतीय अधिकारियों और राज्य द्वारा नियुक्त अधिकारियों द्वारा निभाई जाती हैं। प्रत्येक जिले में अखिल भारतीय अधिकारी एक डिप्टी कमिश्नर या जिला मजिस्ट्रेट (भारतीय प्रशासनिक सेवा से), एक पुलिस अधीक्षक (भारतीय पुलिस सेवा से) और एक उप वन संरक्षक (भारतीय वन सेवा से) होते हैं, जिनमें से प्रत्येक को राजस्थान राज्य की विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। राज्य द्वारा नियुक्त अधिकारी स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य प्राथमिक सुविधाओं जैसे मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

जिला निर्माण का इतिहास

[संपादित करें]

17 मार्च 2023 को, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 नए जिलों और 3 नए संभागों के निर्माण की घोषणा की, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना 7 अगस्त 2023 प्रकाशित की गई। 6 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर तीन नए जिलों की घोषणा की, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित नहीं की गई। इस प्रकार यह नए तीन नये घोषित किए गए जिले - मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी स्वतः ही निरस्त हो गए थे।

बाद में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार ने पिछले वर्ष बनाए नये 17 जिलो और 3 नये संभागो में से 9 जिलो और तीनों नये संभागों को 30 दिसंबर 2024 आधिकारिक अधिसूचना से निरस्त कर दिया।

इस प्रकार अब राजस्थान में कुल जिलो की संख्या 41 और संभागों की संख्या 7 हो गई।

नए जिलों के नाम एवं सम्भाग

[संपादित करें]
क्र. सं. जिला मुख्यालय क्षेत्र (किमी²) जनसंख्या (2011) संभाग
1 अजमेर जिलाअजमेर8482 25,83,052अजमेर
2 अलवर जिलाअलवर838036,74,179जयपुर
3 बालोतरा ज़िलाबालोतरा1,115,751जोधपुर
4 बांसवाड़ा जिलाबांसवाड़ा503717,97,485उदयपुर
5 बाराँ जिलाबारां695512,23,755कोटा
6 बाड़मेर जिलाबाड़मेर28,38726,03,751जोधपुर
7 ब्यावर जिलाब्यावर1,094,918अजमेर
8 भरतपुर जिलाभरतपुर5,06614,75,707भरतपुर
9 भीलवाड़ा जिलाभीलवाड़ा10,45524,08,523अजमेर
10 बीकानेर जिलाबीकानेर30,24723,63,937बीकानेर
11 बूंदी जिलाबूंदी555011,10,906कोटा
12 चित्तौड़गढ़ जिलाचित्तौड़गढ़10,85615,44,338उदयपुर
13 चूरू जिलाचूरू16,83020,39,547बीकानेर
14 दौसा जिलादौसा343216,34,409जयपुर
15 डीग जिलाडीग10,72,755भरतपुर
16 डीडवाना कुचामन ज़िलाडीडवाना1,625,837अजमेर
17 धौलपुर जिलाधौलपुर303412,06,516भरतपुर
18 डूंगरपुर जिलाडूंगरपुर377013,88,552उदयपुर
19 हनुमानगढ़ जिलाहनुमानगढ़12,64517,74,692बीकानेर
20 जयपुर जिलाजयपुर14,06866,26,178जयपुर
21 जैसलमेर जिलाजैसलमेर38,4016,69,919जोधपुर
22 जालौर जिलाजालौर10,64018,28,73जोधपुर
23 झालावाड़ जिलाझालावाड़621914,11,129कोटा
24 झुंझुनू जिलाझुंझुनू5,92821,37,045जयपुर
25 जोधपुर जिलाजोधपुर22,85036,87,165जोधपुर
26 करौली जिलाकरौली553014,58,248भरतपुर
27 खैरथल-तिजारा ज़िलाभरतहरि नगर966,821जयपुर
28 कोटपुतली-बहरोड़ जिलाकोटपुतली1,271,426जयपुर
29 कोटा जिलाकोटा12,43619,51,014कोटा
30 नागौर जिलानागौर17,71833,07,743अजमेर
31 पाली जिलापाली12,387 20,37,573जोधपुर
32 फलोदी जिलाफलोदी731,583जोधपुर
33 प्रतापगढ़ जिलाप्रतापगढ़41178,67,848उदयपुर
34 राजसमंद जिलाराजसमंद476811,56,597उदयपुर
35 सलुम्बर जिलासलुम्बर 570,775उदयपुर
36 सवाई माधोपुर जिलासवाई माधोपुर10,52713,35,551भरतपुर
37 सीकर जिला सीकर7,73226,77,333जयपुर
38 सिरोही जिलासिरोही51361,036,346जोधपुर
39 श्रीगंगानगर जिलाश्रीगंगानगर798419,69,168बीकानेर
40 टोंक जिलाटोंक719414,21,326अजमेर
41 उदयपुर जिला उदयपुर17,27930,68,420उदयपुर

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
राजस्थान से संबंधित अन्य लेख

सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]