सामग्री पर जाएँ

असरानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
असरानी (गोवर्धन असरानी )
जन्म 01 जनवरी 1941
जयपुर, राजस्थान
मौत 20 अक्टूबर 2025(2025-10-20) (उम्र 84 वर्ष) मुंबई
शिक्षा स्नातक
शिक्षा की जगह राजस्थान महाविद्यालय,
भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे
पेशा अभिनेता, निर्माता
कार्यकाल 1967- 2025
जीवनसाथी मंजु असरानी
पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार

अपने जन्म नाम गोवर्धन से नहीं बल्कि सरनाम असरानी[1] से मशहूर हुए फिल्म कलाकार एक हिन्दी फिल्म हास्य अभिनेता थे। इनका जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। फिल्मों में प्रवेश से पहले वह जयपुर रेडियो स्टेशन के एक लोकप्रिय कलाकार थे और बच्चों के लिए बनाये गए रेडियो-कार्यक्रम 'मुकुल' में चोंच नामक पात्र बनते थे ! उन्होंने पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय का पाठ्यक्रम पूरा किया था । उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था जिनमें से कुछ की सूची नीचे देखें ! बहुत थोड़े समय के लिए 2004 में वह राजनीति में भी सक्रिय हुए। असरानी २००४ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनावों के प्रचार में भाग लिया था। 05 मार्च 2004 को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उनकी एक तस्वीर उपलब्ध है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि वे उस समय कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे।

फिल्मी सफर

[संपादित करें]
  • 1977 में असरानी ने फ़िल्म आलाप में दो गाने गाए थे जो उन्ही पर फ़िल्माए गए थे। अगले साल उन्होंने फ़िल्म फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में प्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार के साथ भी एक गाना गाया। फिल्म शोले में उन्होंने अंग्रेजों के ज़माने के जेलर का जो किरदार निभाया था वह बहुत प्रसिद्ध हुआ!

व्यक्तिगत जीवन और निधन

[संपादित करें]

असरानी का जन्म एक सिन्धी परिवार में हुआ था। देश के बँटवारे के पश्चात उनका परिवार जयपुर आ गया था। । फिल्म आज की ताज़ा ख़बर और नमक हराम के सेट पर काम करते हुए उन्हें अभिनेत्री मंजू बंसल से प्यार हो गया जिसके बाद उन्होंने मुंबई में प्रेम-विवाह किया | 1990 के दशक में मंजू अस्ररानी ने फ़िल्मों और कुछेक धारावाहिकों का निर्देशन भी किया था । असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में फेफड़ों में पानी जमा होने के कारण हुआ था। वह सांस लेने में तकलीफ के बाद चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे और 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007ढोलhindi film
2007धमाल
2007शाकालाका बूम बूम
2007भूल भुलैया
2007फौज में मौज
2007फूल एन फाइनललालवानी
2006मालामाल वीकली
2006मैं रॉनी और जॉनी
2006भागम भाग
2006चुप चुप के
2005केज़्सअंग्रेजी फ़िल्म
2005गरम मसालामैक के मामा
2005एलान
2005क्योंकि
2005खुल्लम खुल्ला प्यार करें
2005दीवाने हुए पागलअंधा आदमी
2005इन्सान
2004शर्त
2004सुनो ससुर जी
2004एक से बढ़कर एक
2004बॉल एंड चेनपापाअंग्रेजी फ़िल्म
2004हलचलवकील शर्मा
2003मुम्बई मैटिनीप्यारेलाल
2003बाघबान
2003तुझे मेरी कसम
2002चलो इश्क लड़ायेंपापा
2002अँखियों से गोली मारे
2002विस्फोट
2002दिल विल प्यार व्यार
2002आवारा पागल दीवाना
2001ये तेरा घर ये मेरा घर
2001लज्जा
2001आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
2000आगाज़
2000कारोबारचंपक
2000हेरा फेरीबैंक मैनेजर
2000शिकार
2000मेला
2000चल मेरे भाई
2000हर दिल जो प्यार करेगा
2000तेरा जादू चल गया
1999न्यायदातापंडित तोताराम
1999हीरालाल पन्नालाल
1999मदरजॉनी
1999इन्टरनेशनल खिलाड़ी
1999हसीना मान जायेगी
1999कारतूस
1999राज कुमारुडुपुलिस वालातेलुगु फ़िल्म
1998हंसते हंसते
1998दुल्हे राजा
1998हीरो हिन्दुस्तानी
1998मेहंदी
1998घरवाली बाहरवाली
1998बड़े मियाँ छोटे मियाँ
1997मेरे सपनों की रानी
1997सनमपुलिस इंस्पेक्टर
1997दो आँखें बारह हाथ
1997उड़ान
1997ज़मीर
1997राजा की आयेगी बारात
1996छोटा सा घर
1996शोहरत
1996विजेता
1995अनोखा अंदाज़
1995दिया और तू्फान
1995तकदीरवाला
1995किस्मत
1995इम्तिहाननंदू
1995गुंडाराज
1995बाज़ी
1995राम शस्त्र
1994घर की इज्जत
1994आग और चिन्गारी
1994बेटा हो तो ऐसा
1994हंसते खेलते
1993बड़ी बहनबलराम
1993दिल तेरा आशिक
1993गीतांजली
1993मुकाबला
1993गर्दिश
1993गुरुदेव
1993संतानचंपक
1993संग्राम
1992आई लव यू
1992इन्तेहा प्यार की
1992एक लड़का एक लड़की
1992इसी का नाम ज़िन्दगीमुनीम
1992जो जीता वही सिकन्दर
1992अधर्म
1992जीना मरना तेरे संग
1991सपनों का मन्दिर
1991प्रतिकार
1991हग तूफान
1991साथी
1991धर्म संकट
1991प्रेम कैदी
1991कर्ज़ चुकाना है
1990बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी
1990इज़्ज़तदारकाँस्टेबल
1990प्यार का कर्ज़
1990मुकद्दर का बादशाह
1990जवानी ज़िन्दाबादबनारसी का बेटा
1990आज का अर्जुन
1990प्यार का देवता
1990प्यार के नाम कुर्बान
1989नाइंसाफी
1989रखवाला
1989घराना
1989कानून की आवाज़
1989नफ़रत की आँधी
1989पाप का अंत
1989सिक्काप्यारेलाल
1989मज़बूरपुलिस काँस्टेबल
1989दोस्त
1989जैसी करनी वैसी भरनी
1989बड़े घर की बेटी
1989हम भी इंसान हैं
1988गंगा तेरे देश में
1988मुलज़िम
1988चरणों की सौगन्ध
1988शुक्रिया
1988सोने पे सुहागा
1988बीवी हो तो ऐसी
1988तमाचा
1988दरिया दिल
1988मर मिटेंगे
1988कमांडो
1988अग्नि
1988प्यार का मंदिरभिखारी
1987हिम्मत और मेहनत
1987मर्द की ज़बान
1987जवाब हम देंगे
1987मजाल
1987औलादराजा
1987शेर शिवाजी
1987सिंदूरचुन्नी लाल
1986दिलवाला
1986दोस्ती दुश्मनीवकील
1986आग और शोला
1986मुद्दतहीरा
1986स्वर्ग से सुन्दर
1986धर्म अधिकारी
1986लव 86हनुमान
1986ऐसा प्यार कहाँकस्तूरी
1986इंसाफ़ की आवाज़
1985हकीकतहवलदार महिपाल सिंह
1985मेरा साथीराम कुमार
1985सरफ़रोश
1985सत्यमेव जयते
1985यादों की कसम
1985होशियार
1985देखा प्यार तुम्हारा
1985तेरी मेहरबानियाँ
1985संजोगचंदू
1985आखिर क्यों?
1985सुर संगम
1985पाताल भैरवी
1985प्यार झुकता नहींजैकी
1985मेरा घर मेरे बच्चे
1985वफ़ादार
1985तवायफ़काँस्टेबल पाँडया
1984आज का एम एल ए राम अवतार
1984लव मैरिज
1984कैदीशर्मा
1984नया कदम
1984मकसददास
1984घर एक मन्दिर
1984ये इश्क नहीं आसां
1984आशा ज्योति
1984झूठा सच
1984मेरा फैसला
1983वान्टेड
1983बेकरार
1983एक बार चले आओमदन लालबहादुर
1983हिम्मतवालाभूषण
1983शुभ कामना
1983अगर तुम ना होतेचंदू
1983जानी दोस्त
1983मुझे इंसाफ चाहिये
1983मवाली
1983जस्टिस चौधरीअलेक्ज़ेंडर ए एंथनी
1983अंधा कानूनकाँस्टेबल असरानी
1983प्रेम तपस्या
1982राज महल
1982आपस की बात
1982निकाहसैफ़
1982सितम
1982मेहंदी रंग लायेगी
1982संबंध
1982हमारी बहू अलका
1982मैं इन्तकाम लूँगी
1981मेरी आवाज़ सुनो
1981जमाने को दिखाना है
1981एक ही भूल
1981आस पास
1981एक दूजे के लिये
1980द बर्निंग ट्रेन
1980टक्करप्रीतम
1980एग्रीमेंट
1980माँग भरो सजना
1980बंदिशमुरली
1980यह कैसा इंसाफ़
1980स्वयंवर
1979जाने-ए-बहार
1979सलाम मेमसाबसुन्दर
1979बातों बातों में
1979दो लड़्के दो कड़्केरामू
1979जुर्माना
1979सरगम
1979अहिंसा
1979हमारे तुम्हारे
1979ढ़ोंगी
1978पति पत्नी और वोदुर्रानी
1978नालायक
1978बदलते रिश्तेअनूपचंद्र ठाकुर
1978दिल्लगी
1978घर
1978फूल खिले हैं गुलशन गुलशनविशाल का दोस्त
1978डाकू और जवान
1978हीरालाल पन्नालाल
1977चला मुरारी हीरो बनने
1977कसम कानून की
1977चोर सिपाहीडॉक्टर
1977अब क्या होगा
1977पलकों की छाँव में
1977कलाबाज़चंगू
1977छलिया बाबू
1977आलापगणेश (गणेशी)
1977साहेब बहादुरआइनू
1977अनुरोध
1977कर्म
1977ड्रीम गर्ल
1977जाग्रति
1977हीरा और पत्थर
1977आप की खातिर
1977चाँदी सोनाअब्दुल्ला
1977कोतवाल साब
1977प्रियतमा
1977खून पसीनामोहन शर्मा
1977चक्कर पे चक्कर
1976भला मानस
1976फकीरा
1976बालिका बधूशरत
1976महबूबा
1976भँवर
1976उधार का सिंदूर
1976तपस्याविनोद सिन्हा
1976हेरा फेरी
1976लैला मज़नू
1976चरस
1976आप बीती
1975अपने रंग हज़ार
1975उलझन
1975सुनहरा संसार
1975रफ़ू चक्कर
1975छोटी सी बात
1975चुपके चुपके
1975राजा
1975चैताली
1975शोलेजेलर
1975मिली
1975मज़ाक
1975उमर कैद
1975आक्रमण
1975खुशबू
1974आम्दाबाद नो रिकशावालोगुजराती फ़िल्म
1974दुनिया का मेला
1974त्रिमूर्तिभोला
1974पाप और पुण्य
1974चोर मचाये शोर
1974प्रेम नगर
1974अजनबीचेतन कुमार
1974चरित्रहीन
1974रोटी
1974हमशक्लचक्रम
1974विदाईमुरली व भास्करदोहरी भूमिका
1974पैसे की गुड़िया
1974आप की कसम
1973अग्नि रेखा
1973अभिमान
1973अनामिका
1973आज की ताजा खबर
1973नमक हराम
1973अनहोनी
1973छलिया
1973शरीफ़ बदमाश
1973अचानक
1972सबसे बड़ा सुख
1972कोशिश
1972पिया का घर
1972परिचयनारायण
1972सीता और गीता
1972शादी के बादरामू
1972बावर्ची
1972यह गुलिस्ताँ हमारा
1972रास्ते का पत्थर
1972शोर
1971बनफूल
1971मेमसाब
1971गुड्डी
1971मेरे अपने
1970पु्ष्पांजली
1969सत्यकाम
1967हरे काँच की चूड़ियाँ

बतौर निर्देशक

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1997उड़ान
1992दिल ही तो है
1979सलाम मेमसाब
1977चला मुरारी हीरो बनने
1974आम्दाबाद नो रिकशावालोगुजराती फ़िल्म

बतौर गायक

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मगानाटिप्पणी
1977 आलाप बिनती सुन ले तनिक
हो रामा डर लागे अपनी उमरिया से
1978फूल खिले हैं गुलशन गुलशनमन्नू भाई मोटर चली पम पम पमकिशोर कुमार संग

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]
  • गुजरात सरकार द्वारा "सात कैदी" (गुजराती) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार[2]
वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1973 अनहोनी शमा-सुषमा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए जीत
1974 अभिमान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार नामित
आज की ताजा खबर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार जीत
नमक हराम नामित
1977 बालिका बधू जीत

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". 3 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 अक्तूबर 2015.
  2. Asrani - Bollywood Actor - Comedian From Pink City Jaipur Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन. Rajasthantour4u.com (1 January 1941).

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]