पूर्व तिमोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पूर्व टीमोर से अनुप्रेषित)
Repúblika Demokrátika Timór Lorosa'e
República Democrática de Timor-Leste

तिमोर-लेस्ते लोकतांत्रिक गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: Unidade, Acção, Progresso (पुर्तगाली)
("एकता, गतिशीलता, विकास")
राष्ट्रगान: पात्रिया
अवस्थिति: पूर्वी तिमोर
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
दिली
8°34′S 125°34′E / 8.567°S 125.567°E / -8.567; 125.567
राजभाषा(एँ) तेतुम् एवं पुर्तगाली1
निवासी पूर्वी तिमोर
सरकार संसदीय गणतंत्र
 -  राष्ट्रपति जोस रामोस होर्टा
 -  प्रधानमंत्री खाना गुसमाओ
स्वतंत्रता पुर्तगाल से²
 -  घोषित 28 नवंबर, 1975 
 -  मान्यता प्राप्त 20 मई, 2002 
क्षेत्रफल
 -  कुल 15,410 km2 (158वां)
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  जुलाई 2005 जनगणना 947,000 (155वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2005 प्राक्कलन
 -  कुल $1.68 बिलियन (206)
 -  प्रति व्यक्ति $800 (188)
मानव विकास सूचकांक (2007)0.514
निम्न · 150 वां
मुद्रा डॉलर³ (यूएस डालर)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰+9)
दूरभाष कूट 670
इंटरनेट टीएलडी .tl4
1. इंडोनेशियन एवं अंग्रेजी संविधान द्वारा कार्यकारी भाषा के रूप में स्वीकृत.
2. इंडोनेशिया द्वारा 7 दिसंबर, 1975 को कब्जा एवं 1999 में मुक्ति
3. सेंटावो सिक्के भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
4. .tp को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है।

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से तिमोर-लेस्ते लोकतांत्रिक गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल 15,410 वर्ग किमी (5400 वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है।

पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने 1975 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्ज़ा कर लिया और इसे अपना 27 वां प्रांत घोषित कर दिया। 1999 में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और 20 मई 2002 को पूर्वी तिमोर 21 वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपींस है।

पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर 158 स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है।

सन्दर्भ[संपादित करें]