उत्तर प्रदेश का भूगोल
Jump to navigation
Jump to search
![]() | यह लेख भौगोलिक अवस्थिति सम्बंधित एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जो देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। यह काफी बड़े भाग में फैला हुआ है और इसमें समतल जमीन से लेकर उत्तर में ऊँचे पहाड़ भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश का मौसम भी अलग अलग रहता है और इसका कारण यह है कि इसकी दूरी सागर से काफी दूर है इस कारण वहाँ का बहुत कम प्रभाव ही यहाँ पड़ता है। यहाँ गर्मी में मौसम 49 °C तक बढ़ जाता है और ठंड में -1 °C तक गिर जाता है।
स्थान[संपादित करें]
उत्तर प्रदेश उत्तर-पूर्व में उत्तराखण्ड, पश्चिम में हरियाणा और दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ और झारखण्ड और पूर्व में बिहार से घिरा हुआ है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और आबादी के मामले में इसका पहला स्थान है।