आगरा जिला
आगरा ज़िला
Agra district | |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश का ज़िला | |
ऊपर-बाएँ से दक्षिणावर्त: ताज महल, एतमादुद्दौला का मकबरा, यमुना नदी, किरौली में भैंसें, फ़तेहपुर सीकरी में दीवान-ए-खास | |
उत्तर प्रदेश में स्थिति | |
| देश | |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| मुख्यालय | आगरा |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 4027 किमी2 (1,555 वर्गमील) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 44,18,797 |
| • घनत्व | 1,100 किमी2 (2,800 वर्गमील) |
| भाषा | |
| • प्रचलित | हिन्दी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
| वाहन पंजीकरण | UP-80 |
| वेबसाइट | agra |
आगरा ज़िला (Agra district) भारत के उत्तर प्रदेश राज का एक ज़िला है। यह राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है और इसका मुख्यालय आगरा है।[1][2]
नामोत्पत्ति
[संपादित करें]
यह ज़िला ताजमहल के कारण प्रसिद्ध है। इस नगर का नाम सर्वप्रथम महाभारत में "आग्रवन" के रूप में आया था। ईस्वी की दुसरे शताब्दी में प्रसिद्ध यूनानी भूगोलविद टॉलमी ने अपने विश्व मानचित्र में आगरा भी संमिलित किया था। एक जनश्रुति के अनुसार राजा बादलसिंह (सन् १४७५) ने आगरा में एक क़िला बनाया था। १२ वीं शताब्दी में फ़ारसी कवि सलमान ने इस क़िले में राजा जयपाल व ग़ज़नी के महमुद के साथ हुए युद्ध का वर्णन किया है।[3] बाद में मुग़लकाल में आगरा में शाहजहाँ ने ताजमहल, अकबर का आगरे का क़िला, इत्मद-उद-दौलत आदि भवन बनाबाये थे जिस के लिए यह ज़िला अभी भी प्रसिद्ध है।[3]
भूगोल
[संपादित करें]आगरा ज़िला उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित है। यह जिला का अक्षांश 27.11' उत्तर व देशान्तर 78.0' से 78.2' पूर्व है। इस ज़िले की ऊँचाई १६९ मीटर है।[3] आगरा ज़िला उत्तर और पूर्व में क्रमशः मथुरा और फ़िरोज़ाबाद ज़िले तथा दक्षिण में राजस्थान के धौलपुर तथा भरतपुर ज़िलों से घिरा हुआ है।
जनसंख्या व क्षेत्रफल
[संपादित करें]सन १९९१ की जनगणना अनुसार आगरा ज़िले का क्षेत्रफल ४०२७ वर्ग किमी है। इसमें ३८३८.६ वर्ग किमी ग्रामीण व १८८.४ वर्ग किमी नागरिक है। इस ज़िले का जनसंख्या २७,५१,०२१ थी जिसमें पुरुषों की संख्या १५,०१,९२७ व महिलाओं की १२,४९,०९४ थी। इसमें से १६,३९,९३५ ग्रामीण व ११,११,०८६ नागरिक थे आगरा शहर की 2022 मैं अनुमानित जनसंख्या 26 लाख है पूरे जिले की जनसंख्या 53 लाख है[3]।
ज़िले की विस्तृत जनसंख्या निम्नलिखित सूची में दर्शाई गई है[4] -
| ब्लाक | क्षेत्रफल | आवासीय गृह | जनसंख्या | पुरुष | महिला |
|---|---|---|---|---|---|
| फतेहपुर सीकरी | 310.4 | 15870 | 103222 | 56795 | 46427 |
| अछनेरा | 275.5 | 18361 | 123026 | 67739 | 55287 |
| अकोला | 164.4 | 13845 | 93864 | 51520 | 42344 |
| बिचपुरी | 121.3 | 12359 | 87566 | 47803 | 39763 |
| बरोली अहीर | 238.2 | 23152 | 159657 | 87490 | 72162 |
| खन्दोली | 214.6 | 17901 | 123995 | 68146 | 55849 |
| एतमादपुर | 223.2 | 17051 | 112143 | 61949 | 50194 |
| जगनेर | 319.3 | 11114 | 73112 | 40826 | 32286 |
| खैरागढ़ | 244.0 | 15687 | 106717 | 59111 | 47606 |
| सैयां | 229.1 | 15839 | 111932 | 62650 | 49282 |
| शम्साबाद | 266.4 | 20229 | 135225 | 75130 | 60095 |
| फतेहाबाद | 349.4 | 20053 | 131971 | 73376 | 58595 |
| पिनहट | 297.1 | 12241 | 85284 | 46770 | 38514 |
| बाह | 272.4 | 15653 | 100658 | 54911 | 45747 |
| जैतपुर कलां | 313.4 | 13968 | 91563 | 49248 | 42315 |
| संपूर्ण ग्रामीण | 3836.6 | 244263 | 1639935 | 903464 | 736471 |
| संपूर्ण नगर | 188.4 | 164361 | 1111086 | 598463 | 512623 |
| संपूर्ण ज़िला | 4027.0 | 408624 | 2751021 | 1501927 | 1249094 |
तहसील और निर्वाचन क्षेत्र
[संपादित करें]आगरा में ६ तहसीलें हैं एतमादपुर, आगरा, किरौली, खैरागढ़, फ़तेहाबाद और बाह। ज़िले का मुख्यालय आगरा नगर में है। ज़िले को १५ ब्लॉक्स में विभाजित किया गया है। यहाँ दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर सीकरी और आगरा तथा ९ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाह, फ़तेहाबाद, एतमादपुर, दयालबाग, आगरा छावनी, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, खैरागढ़ तथा फतेहपुर सीकरी हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Uttar Pradesh in Statistics (अंग्रेज़ी भाषा में). APH Publishing. 1987. ISBN 978-81-7024-071-6.
- ↑ Pai, Sudha (2007). Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance (अंग्रेज़ी भाषा में). Pearson Education India. ISBN 978-81-317-0797-5. मूल से से 2017-04-23 को पुरालेखित।.
- 1 2 3 4 "आगरा जिले की सामान्य जानकारी". 26 अगस्त 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 फ़रवरी 2009. सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य<ref>टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम - ↑ "आगरा, जनगणना १९९१". 7 मार्च 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 फ़रवरी 2009.