"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
'''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस''' 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल [[भारत के प्रधानमंत्री]] [[नरेन्द्र मोदी]] ने 27 सितम्बर 2014 को [[संयुक्त राष्ट्र महासभा]] में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:
'''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस''' 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल [[भारत के प्रधानमंत्री]] [[नरेन्द्र मोदी]] ने 27 सितम्बर 2014 को [[संयुक्त राष्ट्र महासभा]] में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:


{{quote|"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"|[[नरेंद्र मोदी]]|[[संयुक्त राष्ट्र महासभा]]}}
{{quote|"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"|[[नरेंद्र मोदी]]|[[संयुक्त राष्ट्र महासभा]]}}


जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो [[संयुक्त राष्ट्र संघ]] में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।<ref>{{cite news|url=http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141211_yoga_day_un_sdp |title=मोदी पलट पाएँगे योग की काया ? |publisher=[[बीबीसी|बीबीसी हिन्दी]] |date=12 दिसंबर 2014 |accessdate=12 जनवरी 2015}}</ref>
जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो [[संयुक्त राष्ट्र संघ]] में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।<ref>{{cite news|url=http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141211_yoga_day_un_sdp |title=मोदी पलट पाएँगे योग की काया ? |publisher=[[बीबीसी|बीबीसी हिन्दी]] |date=12 दिसंबर 2014 |accessdate=12 जनवरी 2015}}</ref>

08:47, 20 जून 2017 का अवतरण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
चित्र:International Day of Yoga 2015 in New Delhi.jpg
दिल्ली में 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आधिकारिक नाम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अन्य नाम योग दिवस, विश्व योग दिवस
अनुयायी विश्वभर में
प्रकार संयुक्त राष्ट्र
उत्सव योग, ध्यान, सामूहिक मथंन, विचार-विमर्श, सांस्कृतिक आयोजन
तिथि 21 जून
आवृत्ति वार्षिक
प्रथम बार 21 जून 2015

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:

"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"

जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।[1]

उत्पत्ति

औपचारिक व अनौपचारिक योग शिक्षकों और उत्साही लोगों के समूह ने 21 जून के अलावा अन्य तारीखों पर विश्व योग दिवस को विभिन्न कारणों के समर्थन में मनाया।[2] दिसंबर 2011 में, अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी, ध्यान और योग गुरू श्री श्री रविशंकर और अन्य योग गुरुओं ने पुर्तगाली योग परिसंघ के प्रतिनिधि मंडल का समर्थन किया और दुनिया को एक साथ योग दिवस के रूप में 21 जून को घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को सुझाव दिया।[3]

इसके पश्चात 'योग: विश्व शांति के लिए एक विज्ञान' नामक सम्मेलन 4 से 5 दिसंबर 2011 के बीच आयोजित किया गया। यह संयुक्त रूप से लिस्बन, पुर्तगाल के योग संघ, आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन और SVYASA योग विश्वविद्यालय, बेंगलूर के द्वारा आयोजित किया गया। जगत गुरु अम्रत सूर्यनंद के अनुसार विश्व योग दिवस का विचार वैसे तो 10 साल पहले आया था लेकिन, यह पहली बार था जब भारत की ओर से योग गुरु इतनी बड़ी संख्या में इस विचार को समर्थन दे रहे थे।[4][5][6] उस दिन श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में विश्व योग दिवस के रूप में 21 जून को संयुक्त राष्ट्र और यूनेस्को द्वारा घोषित करने के लिए हस्ताक्षर किए गए।[7][8]

निम्नलिखित सदस्य उस सम्मेलन में उपस्थित थे: श्री श्री रवि शंकर, संस्थापक, आर्ट ऑफ़ लिविंग; अदि चुन चुन गिरि मठ के श्री स्वामी बाला गंगाधरनाथ; स्वामी पर्मात्मानंद, हिंदू धर्म आचार्य सभा के महासचिव; बीकेएस अयंगर, राममणि आयंगर मेमोरियल योग संस्थान, पुणे; स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार; डॉ नागेन्द्र, विवेकानंद योग विश्वविद्यालय, बंगलुरू; जगत गुरु अम्रत सूर्यानंद महा राज, पुर्तगाली योग परिसंघ के अध्यक्ष; अवधूत गुरु दिलीपजी महाराज, विश्व योग समुदाय, सुबोध तिवारी, कैवल्यधाम योग संस्थान के अध्यक्ष; डा डी.आर कार्तिकेयन, कानून-मानव जिम्मेदारियों व कारपोरेट मामलों के सलाहकार और डॉ रमेश बिजलानी, श्री अरबिंदो आश्रम, नई दिल्ली।

संयुक्त राष्ट्र की घोषणा

चित्र:Yoga Teacher Training In India.jpg
योग शिक्षक भारत में प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) करते हुए

इस पहल को कई वैश्विक नेताओं से समर्थन मिला। सबसे पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव का समर्थन किया।[9][10] सयुक्त राज्य अमेरिका सहित 177 से अधिक देशों, कनाडा, चीन और मिस्र आदि ने इसका समर्थन किया है।[11][12] "अभी तक हुए किसी भी संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प के लिए यह सह प्रायोजकों की सबसे अधिक संख्या है।"[13][14] 11 दिसंबर 2014 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 'योग के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में 21 जून को मंजूरी दे दी गयी।

संयुक्त राष्ट्र के घोषणा करने के बाद, श्री श्री रविशंकर ने नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते है कहा:

"किसी भी दर्शन, धर्म या संस्कृति के लिए राज्य के संरक्षण के बिना जीवित रहना बहुत मुश्किल है। योग लगभग एक अनाथ की तरह अब तक अस्तित्व में था। अब संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक मान्यता योग के लाभ को विश्वभर में फैलाएगी।"

[15]

योग के महत्व पर बल देते हुए श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि योग आप को फिर से एक बच्चे की तरह बना देता है, जहाँ योग और वेदांत है वहां, कोई कमी, अशुद्धता, अज्ञानता और अन्याय नहीं है। हमें हर किसी के दरवाजे तक योग को ले जा कर दुनिया को दुखों से मुक्त कराने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015

आईएनएस जलाश्व पर योग करते भारतीय नौसेना के जवान, 2015

तैयारियां

भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए भाजपा के साथ बाबा रामदेव ने भी इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की थी, विश्व योग दिवस को यादगार बनाने और पूरे विश्व को योग के प्रति जागरूक करने के लिए रामदेव ने 35 मिनट का विशेष पैकेज तैयार किया था। [16] [17] 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल होने के साथ ही भारत ने दो विश्व रिकार्ड भी कायम कर लिए हैं। [18]

भारत में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया गया जिसकी तैयारियां बड़े जोर-शोर से सरकार कर रही थी।[19] [20] योग दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली के राजपथ पर हुआ जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत की।[21] प्रधानमंत्री राजपथ पर लगभग 36000 लोगों के साथ योग किया।[22] अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ के मंच को साझा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ कुल छह अन्य लोगों को मौका मिला प्रधानमंत्री कार्यालय ने चार योग गुरु जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव, सव्यासा के प्रमुख एच आर नागेंद्र, श्रीमती हंसाजी जयदेव योगेंद्र और स्वामी आत्माप्रियनंदा को शामिल किया गया साथ ही आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और आयुष मंत्रालय सचिव निलंजन सान्याल के मंच पर बैठने को मंजूरी मिली थी।[23] अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का गणतंत्र दिवस समारोह जैसा कवरेज दूरदर्शन द्वारा किया गया। इसका सीधा प्रसारण किया गया, प्रसारण अंतरराष्ट्रीय मानक का हो यह सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण का इस्तेमाल किया गया।[24] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी योग दिवस के लिए निमंत्रण भेजा था।[25] राजनैतिक लोगों के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा गया।[26] संयुक्त राष्ट्र में भी योग दिवस मनाने के लिए व्यापक तैयारी की गयीं।[27] पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। टाइम्स स्क्वायर से वैश्विक दर्शकों के लिए इसका प्रसारण हुआ।[28] [29]

समारोह

भारत के चिनावल गाँव में एक स्कूल में योग दिवस समारोह

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गणमान्य लोगों सहित करीब 36000 लोगों ने , 21 जून 2015 को नई दिल्ली में पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के लिए 35 मिनट तक 21 योग आसन (योग मुद्राओं) का प्रदर्शन किया। योग दिवस दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया गया।[30]

राजपथ पर हुए समारोह ने दो गिनीज रिकॉर्ड्स की स्थापना की: सबसे बड़ी योग क्लास 35,985 लोगों के साथ और चौरासी देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस रिकॉर्ड को आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने स्वयं ग्रहण किया। [31][32]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2016

भारत में, आयुष मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को एक पात्र जारी करते हुए कहा कि "भारत सरकार ने इस वर्ष के समारोह के दौरान युवाओं की अधिक से अधिक और सक्रिय भागीदारी के साथ योग के अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 2015 के द्वारा बनाई गई गति को आगे ले जाने का फैसला किया है। " [33] मंत्रालय "द नेशन इवेंट ऑफ़ मास योगा डेमोंस्ट्रेशन" नामक एक समारोह का अयोजन, चंडीगढ़ में करेगा जिसमें भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भाग लिया जाएगा।[34]

भारत का स्थायी मिशन संयुक्त राष्ट्र के लिए 20 जून और 21 को संयुक्त राष्ट्र में समारोह का आयोजन करेगा जिसमें "कन्वर्सेशन विद योगा मास्टर्स - योगा फॉर द अचीवमेंट ऑफ़ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी)" मुख्य बिंदु होगा। [35] सदगुरु घटना में मुख्य वक्ता होंगे।

योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी 57 मंत्रियों को दी गई है, उनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और स्मृति इरानी शामिल हैं। विशेष यह है कि अरुण जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमन और मेनका गांधी समेत 10 मंत्रियों को उत्तर प्रदेश में होने वाले आयोजनों में शामिल होने को कहा गया है।[36]

अमेरिकी राजधानी के कैपिटल हिल से लेकर न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक देश के कई शहरों में योग कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है।[37]

विवाद

इस दिवस का विवादों में अपना हिस्सा था। सरकार ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के दौरान विवाद से बचने के लिए "सूर्य नमस्कार" व "श्लोक" जप की अनिवार्यता को आधिकारिक योग कार्यक्रम से हटा दिया और मुसलमानों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की। आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने मुसलमानों से इस कार्यक्रम के दौरान श्लोक के स्थान पर अल्लाह के नाम को पढ़ लेने का सुझाव दिया।[38]

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सूर्य नमस्कार को धर्म के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया।[38]

मुस्लिम अल्पसंख्यक आम तौर पर "हिंदू एजेंडा" के बारे में चिंतित थे।[39]

गैलरी

सन्दर्भ

  1. "मोदी पलट पाएँगे योग की काया ?". बीबीसी हिन्दी. 12 दिसंबर 2014. अभिगमन तिथि 12 जनवरी 2015.
  2. मानव अधिकार कारणों के लिए 22 फरवरी को फण्ड जमा किये जायेंगे
  3. वर्ल्ड टॉयलेट डे है पर वर्ल्ड योगा डे नहीं : रविशंकर डीएनएइंडिया
  4. http://yogaworldsday.com/en/celebrations/2002-setubal
  5. महान योग गुरु और अन्य जो विश्व योग दिवस का समर्थन करते हैं योगावर्ल्डसटुडे.कॉम
  6. विश्व योग दिवस योगावर्ल्डसटुडे.कॉम
  7. ट्विटर
  8. योग द्वारा शांति पूर्ण विश्व की ओर आर्टऑफ़लिविंग.ओआरजी
  9. गाबर्ड अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का समर्थन करेंगे बिज़नसस्टैण्डर्ड.कॉम
  10. Impressed with Narendra Modi, Barack Obama expresses interest in yoga
  11. Modi's call for International Day of Yoga gains pace, 50 nations including China, US support PM's call
  12. 50 nations, including China and US, back Modi's call for International Yoga Day
  13. http://www.hindustantimes.com/india-news/first-ever-world-yoga-day-to-be-celebrated-in-192-countries/article1-1356740.aspx
  14. Map of supporting countries
  15. [1]
  16. [2] दैनिक भास्कर
  17. प्रथम योग दिवस के लिए बीजेपी की महायोजना आजतक
  18. भारत ने विश्व योग दिवस पर 2 विश्व रिकॉर्ड बनाये दैनिक जागरण
  19. मोदी सरकर योग दिवस को पूरी तैयारी के साथ मनना चाहती है पत्रिका
  20. राष्ट्रिय केंद्र बड़े स्तर पर अगला योग दिवस आयोजित करेगादैनिक जागरण
  21. योग दिवस का कार्यक्रम आजतक
  22. पीएम नरेंद्र मोदी राजपथ पर हज़ारों लोगों के साथ योग करेंगे ज़ी न्यूज़
  23. चार योग गुरु पीएम मोदी के साथ स्टेज साँझा करेंगे अमर उजाला
  24. डीडी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का टेलीकास्ट किया जायेगा ज़ी न्यूज़
  25. मोदी सरकर ने सोनिया,राहुल और केजरीवाल को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए आमंत्रित कियाज़ी न्यूज़
  26. पीएम ने योग गुरु रामदेव पर बिग बी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का न्योता दिया दैनिक जागरण
  27. योग दिवस के जश्न के लिए बहुत बड़ी तैयारियां ज़ी न्यूज़
  28. संयुक्त राष्ट्र के योग दिवस के उत्सव को टाइम्स स्क्वायर पर प्रसारित किया जायेगा ज़ी न्यूज़
  29. योग दिवस समारोह का टाइम्स स्क्वायर में होगा प्रसारण हिंदुस्तान
  30. अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतना बड़ा परिणाम न्यूज़रूम24x7.कॉम
  31. अंतर्राष्ट्रीय योद दिवस पर सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया एनडीटीवी
  32. सबसे बड़ी योग कक्षा गिनीज़वर्डरिकार्ड्स.कॉम
  33. "Experts Training Government Staff For Upcoming International Yoga Day". एनडीटीवी. 5 जून 2016. अभिगमन तिथि 18 जून 2016.
  34. "PM Modi To Attend International Yoga Day At Chandigarh". एनडीटीवी. 22 मई 2016. अभिगमन तिथि 18 जून 2016.
  35. "Sadhguru to lead yoga session at UN on 2nd International Yoga Day". द इंडियन एक्सप्रेस. May 28, 2016. अभिगमन तिथि June 13, 2016.
  36. "योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे केंद्र सरकार के 57 मंत्री". नवभारत टाइम्स. 19 जून. अभिगमन तिथि 20 जून 2016. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  37. "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए तैयारी में जुटे अमेरिका के शहर". एनडीटीवी. 18 जून 2016. अभिगमन तिथि 18 जून 2016.
  38. मुस्लमान श्लोक के स्थान पर अल्लाह का नाम ले सकते हैं : श्रीपद नाइक डीएनएइंडिया.कॉम
  39. बीबीसी ब्लॉग

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ