राजपथ


राजपथ जिसका अब 2022 में नाम कर्तव्य पथ कर दिया गया है , 1947 से पूर्व किंग्स् वे कहा जाता था[1] | यह पश्चिम में राष्ट्रपति भवन से विजय चौक होकर पूर्व में इण्डिया गेट होकर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम तक जाता है| इसके दोनोँ ओर घास लके सुन्दर मैदान आच्छादित हैं व एक एक झील साथ साथ चलती है, जो कि इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगाती है। यहाँ मार्ग पश्चिम में रायसीना की पहाड़ी पर चढ कर भारत के राष्ट्रपति के आवास राष्ट्रपति भवन जाती है, जिसके दोनो ओर प्रशासनिक केन्द्र या सचिवालय उत्तरी खण्ड नार्थ ब्लॉक व दक्षिणी खण्ड साउथ ब्लॉक हैं। जिसे अब राजपथ से बदल कर नए नाम कर्त्तव्य पथ से बुलाया जाता है
मुख्य चौक
[संपादित करें]- विजय चौक पर यह रफी मार्ग को काटती है, जहाँ से संसद भवन दृष्य है।
- अगला चौक जनपथ के काटॅने से बनता है।
- फिर मानासिँह मार्ग के काटने से अगला चौक है।
- आगे इण्डिया गेट पर सबसे बड़ा अठराहा है।
सचिवालय
[संपादित करें]
नार्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक को केन्द्रीय सचिवालय भी कहते हैं। नार्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय व गृह मंत्रालय के कार्यालय हैं। साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय के कार्यालय हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य कार्यालय भी स्थापित हैं।
यहाँ राजपथ का प्रथम चौक है। यहाँ बीटिंग ऑफ रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है।
इण्डिया गेट
[संपादित करें]यहाँ राजपथ का व दिल्ली का सबसे बड़ा व प्रमुख चौराहा है।
- ↑ "राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट की सड़क का नाम बदला गया, राजपथ अब कहलाएगा कर्तव्य पथ". आज तक (hindi भाषा में). 2022-09-07. अभिगमन तिथि: 2022-09-07.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)